प्रधानमंत्री मोदी ने Tesla के चीफ Elon Musk से की टेक्नोलॉजी और इनोवेशन पर चर्चा

अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump की सरकार में मस्क को सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों में गिना जाता है। ट्रंप ने मस्क को डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी की कमान सौंपी है

प्रधानमंत्री मोदी ने Tesla के चीफ Elon Musk से की टेक्नोलॉजी और इनोवेशन पर चर्चा

टेस्ला के अलावा रॉकेट कंपनी Spacex का कंट्रोल भी मस्क के पास है

ख़ास बातें
  • टेस्ला के अलावा रॉकेट कंपनी Spacex का कंट्रोल भी मस्क के पास है
  • भारत में टेस्ला की कारों की जल्द बिक्री शुरू हो सकती है
  • हाल ही में अमेरिका के दौरे के दौरान मोदी की मस्क के साथ मीटिंग हुई थी
विज्ञापन
अमेरिकी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) मेकर Tesla के चीफ, Elon Musk के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने टेक्नोलॉजी और इनोवेशन जैसे मुद्दों पर बातचीत की है। हाल ही में अमेरिका के दौरे के दौरान मोदी की मस्क के साथ मीटिंग हुई थी। टेस्ला के अलावा रॉकेट कंपनी Spacex का कंट्रोल भी मस्क के पास है। 

मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया, "मस्क के साथ विभिन्न मुद्दों पर बातचीत हुई है। इस वर्ष की शुरुआत में अमेरिका में हुई मीटिंग में शामिल विषय भी इस बातचीत में शामिल थे।" मोदी ने कहा, "टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के क्षेत्रों में आपसी सहयोग के लिए संभावना पर हमने चर्चा की है। इन क्षेत्रों में अमेरिका के साथ भागीदारी को आगे बढाने के लिए भारत प्रतिबद्ध है।" अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump की सरकार में मस्क को सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों में गिना जाता है। ट्रंप ने मस्क को डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी की कमान सौंपी है। इस डिपार्टमेंट का टारगेट सरकार के खर्च को घटाना और सरकारी कर्मचारियों की संख्या में कमी करना है। 

टेस्ला की इलेक्ट्रिक कारों की जल्द भारत में बिक्री शुरू हो सकती है। टेस्ला ने देश में अपना पहला शोरूम मुंबई में खोलने की तैयारी की है। भारत में टेस्ला ने अथॉरिटीज से सर्टिफिकेशन हासिल करने का प्रोसेस शुरू कर दिया है। कंपनी की दो इलेक्ट्रिक कारें शुरुआत में लॉन्च की जा सकती हैं। देश में बिजनेस शुरू करने से पहले मस्क की नजर इम्पोर्ट ड्यूटी में कमी पर है। 

सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस उपलब्ध कराने वाली मस्क की कंपनी Starlink भी जल्द भारत में बिजनेस शुरू कर सकती है। हाल ही मेंकेंद्र सरकार की ओर से स्टारलिंक को एक पॉजिटिव संकेत मिला था। टेलीकॉम मिनिस्टर Jyotiraditya Scindia ने कहा था कि दूरदराज के क्षेत्रों तक इंटरनेट को पहुंचाने के लिए इस सर्विस की जरूरत है। स्टारलिंक ने देश की बड़ी टेलीकॉम कंपनियों Reliance Jio और Bharti Airtel के साथ टाई-अप किया है। सिंधिया ने कहा था, "देश में ऐसे कई दूरदराज के क्षेत्र हैं जहां फाइबर या मोबाइल कनेक्टिविटी को नहीं पहुंचाया जा सकता। आपके पास अगर सैटेलाइट इंटरनेट नहीं होगा तो आप 100 प्रतिशत कवरेज तक कैसे पहुंचेंगे?" इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर प्राकृतिक आपदाओं से टावर्स और फाइबर नेटवर्क को नुकसान होता है तो सैटेलाइट कनेक्टिविटी ही एकमात्र तरीका है। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  2. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  3. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  4. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  5. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  6. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  7. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  8. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  9. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  10. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »