• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • प्रधानमंत्री मोदी से बातचीत के बाद Tesla के चीफ Elon Musk ने दिया भारत आने का संकेत

प्रधानमंत्री मोदी से बातचीत के बाद Tesla के चीफ Elon Musk ने दिया भारत आने का संकेत

EV के इंटरनेशनल मार्केट में टेस्ला को चीन की BYD जैसी कंपनियों से कड़ी टक्कर मिल रही है। अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ को लेकर बढ़ते तनाव का भी टेस्ला पर असर पड़ रहा है

प्रधानमंत्री मोदी से बातचीत के बाद Tesla के चीफ Elon Musk ने दिया भारत आने का संकेत

EV के इंटरनेशनल मार्केट में टेस्ला को चीन की BYD जैसी कंपनियों से कड़ी टक्कर मिल रही है

ख़ास बातें
  • मस्क ने संकेत दिया है कि वह जल्द देश का विजिट कर सकते हैं
  • पिछले सप्ताह प्रधानमंत्री मोदी ने मस्क के साथ बातचीत की जानकारी दी थी
  • टेस्ला को चीन की BYD से कड़ी टक्कर मिल रही है
विज्ञापन
बड़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल ( EV) कंपनियों में शामिल टेस्ला जल्द ही भारत में बिजनेस शुरू कर सकती है। पिछले सप्ताह प्रधानमंत्री Narendra Modi ने Tesla के CEO, Elon Musk से टेलीफोन पर बातचीत की थी। इसके बाद मस्क ने संकेत दिया है कि वह जल्द देश का विजिट कर सकते हैं। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में मस्क ने संकेत दिया कि वह इस वर्ष भारत का विजिट करेंगे। पिछले वर्ष मस्क ने देश का विजिट टाल दिया था। पिछले सप्ताह प्रधानमंत्री मोदी ने X पर एक पोस्ट में मस्क के साथ बातचीत की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि मस्क के साथ टेक्नोलॉजी और इनोवेशन जैसे मुद्दों पर बातचीत की गई है। हाल ही में अमेरिका के दौरे के दौरान मोदी की मस्क के साथ मीटिंग हुई थी। टेस्ला के अलावा रॉकेट कंपनी Spacex का कंट्रोल भी मस्क के पास है।  मोदी ने कहा था, "मस्क के साथ विभिन्न मुद्दों पर बातचीत हुई है। इस वर्ष की शुरुआत में अमेरिका में हुई मीटिंग में शामिल विषय भी इस बातचीत में शामिल थे।" मोदी ने कहा था, "टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के क्षेत्रों में आपसी सहयोग के लिए संभावना पर हमने चर्चा की है। इन क्षेत्रों में अमेरिका के साथ भागीदारी को आगे बढाने के लिए भारत प्रतिबद्ध है।" 

EV के इंटरनेशनल मार्केट में टेस्ला को चीन की BYD जैसी कंपनियों से टक्कर मिल रही है। अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ को लेकर बढ़ते तनाव का भी टेस्ला पर असर पड़ रहा है। टेस्ला ने चीन से मॉडल S सेडान और मॉडल X SUV के लिए ऑर्डर्स लेना रोक दिया है। कंपनी के इन दोनों मॉडल का अमेरिका से एक्सपोर्ट किया जाता है। 

टेस्ला का भारत में पहला शोरूम मुंबई के ब्रांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में खुल सकता है। कंपनी ने BKC की Maker Maxity बिल्डिंग में लगभग 4,000 स्क्वेयर फुट का स्पेस लीज पर लिया है। इसके लिए लगभग 2.11 करोड़ रुपये का सिक्योरिटीज डिपॉजिट दिया गया है। इस स्पेस का किराया 35.26 लाख रुपये प्रति माह का होगा। इस वर्ष की दूसरी छमाही में कंपनी देश में बिजनेस शुरू कर सकती है। शुरुआत में कंपनी जर्मनी के बर्लिन में अपनी फैक्टरी से EV का इम्पोर्ट कर सकती है। अगले कुछ वर्षों में देश में टेस्ला अपनी फैक्टरी लगा सकती है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple लॉन्च करने जा रही पहला फोल्डेबल! 48MP दो कैमरा के साथ iPhone Fold होगा सबसे महंगा? जानें खास बातें
  2. Poco X8 5G ने दी 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8340mAh बैटरी के साथ दस्तक, कितनी है कीमत
  3. Poco F9 Pro, F9 Ultra लॉन्च, 200 मेगापिक्सल कैमरा के साथ 100W फास्ट चार्जिंग वाली बैटरी, जानें कीमत
  4. Apple 9 सितंबर को लॉन्च करने जा रहा iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max, बड़े अपग्रेड होने की उम्मीद
  5. URBAN लाई बिना स्क्रीन वाला AI पावर्ड स्मार्ट बैंड, मीटिंग करता है रिकॉर्ड, ट्रांसेलट! हेल्थ ट्रैकिंग, 15 दिन बैटरी, IPX68 रेटिंग
  6. Tecno Spark Go 3 Pro vs Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G: ₹20000 में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  7. 1 प्लान में चलेंगे 4 लोगों के SIM, अनलिमिटेड 5G डेटा, कॉलिंग और OTP बेनिफिट्स भी
  8. Dyson CameraJet: आ गया कैमरे वाला टूथब्रश! AI पता लगाएगा कहां है गंदगी, फिर वहीं करेगा सफाई
  9. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
  10. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »