Ola Electric के S1 X इलेक्ट्रिक स्कूटर में मिलेंगे नए फीचर्स

इन फीचर्स में फाइंड माय स्कूटर और वैकेशन मोड शामिल हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को सॉफ्टवेयर अपडेट के लिए सर्विस सेंटर पर नहीं ले जाना होगा

Ola Electric के S1 X इलेक्ट्रिक स्कूटर में मिलेंगे नए फीचर्स

पिछले महीने कंपनी की सेल्स छह प्रतिशत से अधिक बढ़कर 37,191 यूनिट्स की रही है

ख़ास बातें
  • इन फीचर्स में फाइंड माय स्कूटर और वैकेशन मोड शामिल हैं
  • S1 X को 2 kW, 3 kW और 4 kW की बैटरी के विकल्पों में उपलब्ध कराया गया है
  • इसका शुरुआती प्राइस 69,999 रुपये (एक्स-शोरूम) का है
विज्ञापन
बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Ola Electric ने अपने S1 X इलेक्ट्रिक स्कूटर को नए फीचर्स के साथ अपडेट किया है। इन फीचर्स में फाइंड माय स्कूटर और वैकेशन मोड शामिल हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को सॉफ्टवेयर अपडेट के लिए सर्विस सेंटर पर नहीं ले जाना होगा। 

वैकेशन मोड कस्टमर के इलेक्ट्रिक स्कूटर का लंबी अवधि तक इस्तेमाल नहीं करने पर एक्टिवेट होता है। इसके अलावा S1 X राइड से जुड़े आंकड़े और बैटरी की स्थिति की भी जानकारी मिलेगी। S1 X को 2 kW, 3 kW और 4 kW की बैटरी के विकल्पों में उपलब्ध कराया गया है। इसका शुरुआती प्राइस 69,999 रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इसके 2 kW की बैटरी वाले वेरिएंट की सिंगल चार्ज में सर्टिफाइड रेंज लगभग 91 किलोमीटर की है। इसकी बैटरी को चार्ज करने में लगभग 7.4 घंटे लगते हैं। यह लगभग 4.1 सेकेंड में 0-40 kmph की स्पीड तक पहुंच सकता है। इसकी टॉप स्पीड लगभग 85 kmph की है। इसमें तीन राइडिंग मोड - Eco, Normal और Sports हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 3.5 इंच LCD स्क्रीन दी गई है। S1 X के 3 kW की बैटरी वाले वेरिएंट की रेंज लगभग 151 किलोमीटर और टॉप स्पीड लगभग 90 kmph की है। यह 4 kW की बैटरी के साथ लगभग 190 किलोमीटर की रेंज दे सकता है। 

पिछले महीने कंपनी की सेल्स छह प्रतिशत से अधिक बढ़कर 37,191 यूनिट्स की रही है। पिछले वर्ष के इसी महीने में कंपनी ने 35,000 से अधिक यूनिट्स बेची थी। ओला इलेक्ट्रिक की नई S1 X रेंज का सेल्स में बड़ा योगदान रहा है और इसका मार्केट शेयर बढ़कर लगभग 49 प्रतिशत पर पहुंच गया है। 

हाल ही में ओला इलेक्ट्रिक को इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) के लिए मार्केट्स रेगुलेटर SEBI से मंजूरी मिली थी। इस IPO के जरिए कंपनी लगभग 5,500 करोड़ रुपये जुटाएगी। इस फंड का इस्तेमाल कैपिटल एक्सपेंडिचर, कर्ज चुकाने और रिसर्च एंड डिवेलपमेंट (R&D) में किया जाएगा। इसमें लगभग 5,500 करोड़ रुपये के नए शेयर्स और लगभग 1,750 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल होगा। OFS में मौजूदा शेयरहोल्डर्स 9.59 करोड़ से अधिक शेयर्स बेच सकते हैं। इसमें ओला इलेक्ट्रिक के फाउंडर, Bhavish Aggarwal की ओर से लगभग 4.73 करोड़ शेयर्स की बिक्री की जाएगी। कंपनी ने पिछले वर्ष दिसंबर में सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) के पास IPO लाने के लिए दस्तावेज जमा किए थे। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  2. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  3. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  4. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  7. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  8. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  9. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »