Motorola Edge 70 Pro+ की आज से सेल शुरू: 50MP के 4 कैमरे, 6500mAh बैटरी और 256GB स्टोरेज

Motorola Edge 70 Pro+ अब भारत में खरीदने के लिए उपलब्ध है। फोन में 50MP ट्रिपल कैमरा, 6500mAh बैटरी, 90W फास्ट चार्जिंग और Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर मिलता है।

Motorola Edge 70 Pro+ की आज से सेल शुरू: 50MP के 4 कैमरे, 6500mAh बैटरी और 256GB स्टोरेज

Photo Credit: Motorola

Motorola Edge 70 Pro+ की भारत में कीमत 47,999 रुपये है

ख़ास बातें
  • Motorola Edge 70 Pro+ की बिक्री भारत में शुरू हो गई है
  • फोन में 50MP ट्रिपल कैमरा और 90W चार्जिंग मिलती है
  • लॉन्च ऑफर में 3,000 रुपये बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है
विज्ञापन

Motorola ने हाल ही में Edge 70 Pro+ को भारत में लॉन्च किया था। स्मार्टफोन की कुछ खासियतों की बात करें, तो इसमें 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 8500 Extreme SoC, 6,500mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। फोन को प्रीमियम मिड-रेंज कैटेगरी में पेश किया गया है और आज से ये खरीदने के लिए उपलब्ध है।

Motorola Edge 70 Pro+ के 12GB/256GB वेरिएंट की कीमत 47,999 रुपये रखी गई है। आज से स्मार्टफोन खरीदने के लिए उपलब्ध है। कुछ लॉन्च ऑफर्स भी रखे गए हैं, जैसे 3 हजार रुपये बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस। स्मार्टफोन को मोटोरोला की आधिकारिक वेबसाइट, Flipkart और पार्टनर रिटेल स्टोर्स के जरिए खरीदा जा सकता है। 

Motorola Edge 70 Pro+ को पैंटोन क्यूरेटेड कलर ऑप्शन में पेश किया गया है, जिनमें सैटिन-लक्स फिनिश के साथ पैंटोन जिनफंडेल, स्कल्पटेड वुड फिनिश के साथ पैंटोन चिकोरी कॉफी और ट्विल इंस्पायर्ड फिनिश के साथ पैंटोन स्टॉर्मी सी रंग शामिल हैं।

Motorola Edge 70 Pro+ specifications

Motorola Edge 70 Pro+ में 6.8 इंच का Super HD+ Extreme AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिजॉल्यूशन 2772x1272 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 5200 निट्स पीक ब्राइटनेस और HDR10+ है। डिस्प्ले कॉर्नरिंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन से लैस है। इस फोन में ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 8500 Extreme चिपसेट दिया गया है। इस फोन में 12GB LPDDR5X RAM और 256GB UFS 4.1 स्टोरेज दी गई है। फोन में 6500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Edge 70 Pro+ के रियर में OIS सपोर्ट f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony LYTIA 710 प्राइमरी कैमरा, 50x सुपर जूम प्रो के साथ 50 मेगापिक्सल का 3.5x पेरीस्कोप कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड+मैक्रो विजन कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल का क्वाड पिक्सल फ्रंट कैमरा है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 + IP69 रेटिंग से लैस है, वहीं मिलिट्री ग्रेड ड्यूराबिलिटी के लिए MIL-STD-810H से लैस है। यह फोन डॉल्बी एटमॉस और हाई-रेस ऑडियो बेस्ड स्टीरियो स्पीकर से लैस है।

फोन Android 16-बेस्ड Hello UI पर चलता है। कंपनी 3 ऑपरेटिंग सिस्टम अपग्रेड और 5 साल SMR अपडेट देने का वादा कर रही है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, डुअल 4G VoLTE, Wi-Fi 6E, ब्लूटूथ 5.4, GPS, USB Type-C 2.0 और NFC शामिल है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  2. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  5. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  6. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  7. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  8. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  9. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »