अल्ट्रावायलेट ऑटोमोटिव (UV) ने इलेक्ट्रिक व्हीकल की सेल बढ़ाने के लिए एक नया कैंपेन किल द पेट्रोल बिल पेश किया है।
Photo Credit: Ultraviolette
Ultraviolette F77 SUPERSTREET की रेंज 211 किमी है।
अल्ट्रावायलेट ऑटोमोटिव (UV) ने इलेक्ट्रिक व्हीकल की सेल बढ़ाने के लिए एक नया कैंपेन किल द पेट्रोल बिल पेश किया है। यह कैंपेन सीमित समय के लिए पेट्रोल से चलने वाले टू-व्हीलर से इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल पर स्विच करने वाले ग्राहकों को 30 हजार रुपये तक कैशबैक मिलेगा। Ultraviolette वर्तमान में दो मॉडल F77 सीरीज और X-47 उपलब्ध हैं और किल द पेट्रोल बिल प्रोग्राम इन दोनों वाहनों पर लागू है। आइए इस कैशबैक प्रोग्राम के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Ultraviolette F77 सीरीज की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 3.09 लाख रुपये है। जबकि Ultraviolette X-47 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 2.49 लाख रुपये है।
ध्यान देने वाली बातें
Ultraviolette के किल द पेट्रोल बिल प्रोग्राम में डिस्काउंट खरीदार के पिछले पेट्रोल से चलने वाले टू-व्हीलर द्वारा तय की गई दूरी के आधार पर अलग-अलग होगी। इसके लिए ग्राहकों को दो अहम जानकारी देनी, जिसमें पिछले पेट्रोल टू-व्हीलर का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) और खरीद के समय उसका ओडोमीटर रीडिंग शामिल है।
Ultraviolette ओडोमीटर रीडिंग का उपयोग करके ग्राहक को मिलने वाली डिस्काउंट/कैशबैक कैलकुलेट करेगा। ओडोमीटर रीडिंग और व्हीकल की उम्र के आधार पर कंपनी सबसे पहले एक साल में तय की गई औसत दूरी को कैलकुलेट किया जाएगा। फिर इस संख्या को दो से कैलकुलेट किया जाएगा। यह कुल मिलाकर कैशबैक बेनिफिट बन जाएगा। साफ तौर पर कहें तो कंपनी पिछले दो सालों में तय की गई दूरी के बराबर कैशबैक प्रदान कर रही है।
अगर आपके पेट्रोल से चलने वाले टू-व्हीलर का ओडोमीटर 60,000 किमी चल चुका है और आप इसे 5 सालों से इस्तेमाल कर रहे हैं तो सालाना इस्तेमाल करीबन 60,000/5 यानी कि 12,000 किमी होगा। ऐसी स्थिति में आपको (2x12,000 यानी कि 24 हजार रुपये का कैशबैक मिलेगा। अगर आपने पहले भी कई व्हीकल उपयोग किए हैं तो 30 हजार रुपये तक कैशबैक मिल सकता है। यह कैंपन सभी टू-व्हीलर मॉडल और ब्रांड्स के लिए उपलब्ध है। हालांकि, इसके लिए आपके पास व्हीकल की आरसी और ओडोमीटर रीडिंग क्लियर होनी चाहिए। अल्ट्रावॉयलेट के कर्मचारी कैशबैक प्रदान करने से पहले इनकी जांच करेंगे। दोनों ही मामलों में ये कैशबैक इन प्रोडक्ट का मूल्य बढ़ाने में सहायक होंगे।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम