• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Ola Electric की सेल्स में बढ़ोतरी, मई में बेचे 15,000 से ज्यादा इलेक्ट्रिक टू व्हीलर्स

Ola Electric की सेल्स में बढ़ोतरी, मई में बेचे 15,000 से ज्यादा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स

हाल ही में ओला इलेक्ट्रिक ने कहा था कि मौजूदा फाइनेंशियल ईयर की पहली तिमाही में कंपनी को इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के ऑर्डर्स लगभग दोगुने बढ़कर लगभग 45,000 यूनिट्स के रहने की उम्मीद है

Ola Electric की सेल्स में बढ़ोतरी, मई में बेचे 15,000 से ज्यादा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स

मई में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर इंडस्ट्री की महीना-दर-महीना आधार पर ग्रोथ लगभग 15 प्रतिशत की रही है

ख़ास बातें
  • पिछले महीने ओला इलेक्ट्रिक ने 15,139 यूनिट्स बेची हैं
  • कंपनी ने बिजनेस को बढ़ाने के लिए बड़ा निवेश करने की योजना भी बनाई है
  • ओला इलेक्ट्रिक ने अपने रिटेल नेटवर्क को मजबूत किया है
विज्ञापन

बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Ola Electric की मई में सेल्स लगभग 23 प्रतिशत बढ़ी है। पिछले महीने कंपनी ने 15,139 यूनिट्स की बिक्री की है। ओला इलेक्ट्रिक ने कहा कि उसने लगातार तीसरे महीने में बिक्री में ग्रोथ दर्ज की है। इसके पीछे कामकाज में सुधार और रिटेल नेटवर्क को मजबूत बनाना प्रमुख कारण हैं। 

एक मीडिया रिपोर्ट में वाहन पोर्टल के डेटा के हवाले से बताया गया है कि मई में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर इंडस्ट्री की महीना-दर-महीना आधार पर ग्रोथ लगभग 15 प्रतिशत की रही है। पिछले महीने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की लगभग 1.48 लाख यूनिट्स बिकी हैं। ओला इलेक्ट्रिक ने बताया कि पेट्रोल के प्राइस में बढ़ोतरी के बाद इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में कस्टमर्स की दिलचस्पी बढ़ी है। कंपनी की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की Roadster रेंज को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। 

ओला इलेक्ट्रिक के प्रवक्ता ने कहा, "कंपनी ने लगातार तीसरे महीने में ग्रोथ दर्ज की है। मई में कंपनी की बिक्री महीना-दर-महीना आधार पर लगभग 23 प्रतिशत बढ़ी है। यह आंकड़ा इस इंडस्ट्री की ग्रोथ से अधिक है।" कंपनी ने बताया कि देश में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में बड़ा बदलाव हो रहा है। कस्टमर्स के लिए व्हीकल्स को चलाने का कम खर्च और पेट्रोल और डीजल जैसे फ्यूल पर निर्भरता कम करना प्रायरिटी बन रहे हैं। हाल ही में ओला इलेक्ट्रिक ने कहा था कि मौजूदा फाइनेंशियल ईयर की पहली तिमाही में कंपनी को इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के ऑर्डर्स लगभग दोगुने बढ़कर लगभग 45,000 यूनिट्स के रहने की उम्मीद है। 

कंपनी ने अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए बड़ा इनवेस्टमेंट करने की योजना भी बनाई है। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में पहले स्थान पर रह चुकी इस कंपनी ने हाल ही में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) और बैटरी की मैन्युफैक्चरिंग में 2,000 करोड़ रुपये इनवेस्टमेंट करने की घोषणा की थी। यह इनवेस्टमेंट Ola Electric की दो सब्सिडियरीज - Ola Cell Technologies और Ola Electric Technologies में किया जाएगा। इन दोनों सब्सिडियरीज में कंपनी की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी है। पिछले महीने ओला इलेक्ट्रिक के S1 X+ (5.2 kWh) इलेक्ट्रिक स्कूटर को एक महत्वपूर्ण सर्टिफिकेशन मिला है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को इंटरनेशनल सेंटर फॉर ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी (ICAT) की ओर से सेंट्रल मोटर व्हीकल रूल्स के तहत अप्रूवल दिया गया है। कंपनी का यह सबसे अधिक रेंज वाला इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »