Update

Update - ख़बरें

  • Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
    Vivo T6 Lite 5G को कंपनी जल्द ही मार्केट में पेश कर सकती है। फोन को विभिन्न सर्टिफिकेशंस में देखा जा रहा है जिससे पता चलता है कि फोन भारत में भी जल्द दस्तक दे सकता है। Vivo T6 Lite 5G को हाल ही में भारत का BIS सर्टिफिकेशन भी मिल चुका है। अब यह फोन ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन लिस्टिंग में भी स्पॉट हुआ है।
  • ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
    Jio अपने ग्राहकों के लिए एक ऐसा प्लान लेकर आती है जो बेहद सस्ते में सालभर की वैधता दे देता है। यह प्लान कंपनी के प्रीपेड मोबाइल यूजर्स के लिए लिस्टेड है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट Jio.com के अलावा MyJio ऐप से भी एक्टिवेट करवाया जा सकता है। प्लान की कीमत 1000 रुपये है। यह एक ऐसा प्लान है जो 365 दिनों की वैधता देता है।
  • Instagram ला रहा है YouTube वाला मजा! 90 मिनट तक के वीडियो कर सकेंगे पोस्ट, क्रिएटर्स को होगा फायदा?
    Instagram अपने प्लेटफॉर्म पर लंबे वीडियो पोस्ट करने और देखने के अनुभव को बदलने की तैयारी कर रहा है। कंपनी की VP of Product Tessa Lyons ने Instagram हेड Adam Mosseri के साथ एक घोषणा वीडियो में नए Features फॉर्मेट की जानकारी दी। इसके तहत चुनिंदा क्रिएटर्स 90 मिनट तक के हॉरिजॉन्टल वीडियो पोस्ट कर सकेंगे। क्रिएटर्स लंबे वीडियो के छोटे Reels क्लिप के जरिए दर्शकों को पूरे वीडियो तक पहुंचा सकेंगे। यह फॉर्मेट पॉडकास्ट, इंटरव्यू और कॉमेडी जैसे कंटेंट के लिए उपयोगी हो सकता है। फिलहाल इसकी टेस्टिंग सीमित स्तर पर हो रही है।
  • WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
    Instagram रील अब WhatsApp पर बहुत आसानी से शेयर की जा सकेंगी। कंपनी कथित तौर पर नया फीचर रोलआउट कर रही है जो एंड्रॉयड के बीटा यूजर्स के लिए पहुंच भी गया है। रील्स को अब मीडिया पिकर में नहीं खोजना होगा। बल्कि अटैचमेंट मेन्यु में ही एक बटन मिल जाएगा जिसकी मदद से रील शेयर करना काफी सरल होगा। यहां से यूजर अपनी हालिया ब्राउज की गई रील्स देख सकते हैं।
  • Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
    Honor Win 2 जल्द ही मार्केट में दस्तक देने वाला है। कंपनी के अनुसार Honor Win 2 के AnTuTu स्कोर हालिया लॉन्च हुए फ्लैगशिप गेमिंग फोन RedMagic 12 Pro+ से भी ऊपर गए हैं। Honor Win 2 ने 5,702,964 पॉइंट्स का स्कोर किया है। फोन में कूलिंग के लिए डुअल फैन सिस्टम मिलने वाला है। यह गेमिंग स्मार्टफोन 2K डिस्प्ले से लैस होगा। फोन में 185Hz का रिफ्रेश रेट मिलने वाला है।
  • WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
    WhatsApp यूजर्स के लिए लेटेस्ट फीचर Guest Calling का रोल आउट कंपनी द्वारा किया जा रहा है। गेस्ट कॉलिंग फीचर की मदद से अब आप किसी को भी व्हाट्सएप कॉल में जोड़ सकते हैं, भले ही उनके पास व्हाट्सएप अकाउंट न हो। गेस्ट के तौर पर जुड़ने वाले किसी भी बाहरी यूजर को जुड़ने के लिए हालांकि कॉल होस्ट की मंजूरी की जरूरत होगी।
  • Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
    Samsung ने भारत में अपने Vision AI TV पर दिवाली फेस्टिव ऑफर पेश किया है। Big, Bigger, Biggest कैंपेन के तहत चुनिंदा टीवी खरीदने पर 1,59,990 रुपये तक का दूसरा Vision AI TV या 1,10,990 रुपये तक का Soundbar फ्री मिल सकता है। इसके अलावा, ग्राहकों को 20 फीसदी तक कैशबैक, जीरो डाउन पेमेंट और 3 साल की कॉम्प्रिहेंसिव वारंटी का फायदा मिलेगा। Samsung की Vision AI TV रेंज में 32 इंच से लेकर 115 इंच तक के मॉडल शामिल हैं। चुनिंदा टीवी पर 7 साल तक OS अपग्रेड और योग्य इलाकों में 4 घंटे के भीतर इंस्टॉलेशन की सुविधा भी मिल सकती है।
  • Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
    Oppo ने Android 17 पर आधारित ColorOS 17 लॉन्च किया है। नए ऑपरेटिंग सिस्टम में Living Flow Design, AI Photo Agent, AI Mind Space और AI Call Guard जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक, अपडेट में बेहतर एनिमेशन, बेहतर रिसोर्स मैनेजमेंट और स्मूद परफॉर्मेंस मिलेगी। भारत में इसकी शुरुआत Oppo Find X10 सीरीज के साथ होगी। इसके बाद Find और Reno सीरीज समेत चुनिंदा Oppo स्मार्टफोन और टैबलेट के लिए अपडेट जारी किया जाएगा। रोलआउट अक्टूबर 2026 से शुरू होकर 2027 की पहली तिमाही तक चल सकता है। अपडेट की उपलब्धता मॉडल और क्षेत्र के हिसाब से अलग होगी।
  • iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
    iQOO Neo 12 स्पेसिफिकेशंस को लेकर कंपनी ने कयासों पर विराम लगाते हुए इसकी बैटरी और प्रोसेसर को कंफर्म कर दिया है। Weibo पर iQOO ने एक पोस्ट के माध्यम से बताया है कि iQOO Neo 12 में 9,000mAh की बड़ी बैटरी मिलने वाली है। पुराने मॉडल में 7500mAh बैटरी दी गई थी। इस लिहाज से यह बड़ा अपग्रेड होगा।
  • OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
    OnePlus Ace 7 कथित रूप से बेंचमार्क प्लेटफॉर्म Geekbench पर देखा गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जाने माने टिप्स्टर Anvin ने इससे संबंधित एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें कहा गया है कि OnePlus Ace 7 को मॉडल नम्बर PMS110 के साथ गीकबेंच लिस्टिंग में देखा गया है।
  • बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
    भारत में D2M यानी Direct-to-Mobile तकनीक के जरिए बिना मोबाइल डेटा खर्च किए Smartphone पर Live TV और अन्य प्रसारण सामग्री पहुंचाने की योजना पर बड़ा अपडेट सामने आया है। सरकार D2M के कमर्शियल रोलआउट की दिशा में आगे बढ़ रही है, लेकिन स्मार्टफोन कंपनियों को अपने डिवाइस में D2M सिग्नल रिसीव करने वाली खास चिप या हार्डवेयर लगाना अनिवार्य नहीं किया जाएगा। कंपनियां बाजार की मांग के आधार पर इस सुविधा को अपनाने का फैसला कर सकेंगी। सरकार ने D2M के लिए 470–582 MHz बैंड और PPP मॉडल को मंजूरी दी है। इससे हर Smartphone में D2M सपोर्ट मिलने को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।
  • Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
    UIDAI ने Aadhaar में नाम अपडेट और सुधार से जुड़े नियमों के लिए नया SOP जारी किया है। नए नियमों में नाम में छोटी गलती, डेटा एंट्री की गलती, क्षेत्रीय भाषा में सुधार, शादी या तलाक के बाद नाम बदलने और पूरा नाम बदलने जैसे मामलों के लिए अलग प्रक्रिया बताई गई है। छोटी गलती के लिए वैध पहचान दस्तावेज से सुधार कराया जा सकता है, जबकि डेटा एंट्री की गलती में अलग शपथ-पत्र की जरूरत होगी। शादी या तलाक से जुड़े बदलाव के लिए Annexure D और पूरे नाम में बदलाव के लिए केंद्रीय राजपत्र अधिसूचना समेत अतिरिक्त दस्तावेज जरूरी हो सकते हैं।
  • Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
    Honor ने सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b मार्केट में लॉन्च किया है। इसमें 9.7 इंच का डिस्प्ले दिया गया है जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। टैबलेट में बड़ी बैटरी लगी है जो 8,000mAh की है। लेटेस्ट Honor टैबलेट Snapdragon 685 चिप से लैस किया गया है।
  • Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
    Lenovo Watch Fit 3 को कंपनी ने लेटेस्ट स्मार्टवॉच के तौर पर लॉन्च कर दिया है। नई Lenovo Watch Fit 3 में 1.96 इंच साइज का AMOLED डिस्प्ले मिलता जिसका रिजॉल्यूशन 410 x 502 पिक्सल है। स्क्रीन के ऊपर 2.5D कर्व्ड टेम्पर्ड ग्लास लगा है जो इसे झटकों से सुरक्षा प्रदान करता है और स्क्रैच होने से बचाता है।
  • IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
    भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज आज से शुरू होने जा रही है। भारतीय टीम की बागडोर शुभमन​ गिल के हाथ में है, वहीं वेस्ट इंडीज की कमान शे होप संभाल रहे हैं।

Update - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »