कंपनी के Tiago EV के मौजूदा वर्जन पर 1.45 लाख रुपये तक के बेनेफिट उपलब्ध हैं। इसके LR XT वेरिएंट्स पर 50,000 रुपये के अतिरिक्त बेनेफिट के साथ 1.45 लाख रुपये तक के डिस्काउंट की पेशकश की जा रही है
इस सेगमेंट में कंपनी का पहला रैंक है
इलेक्ट्रिक व्हीकल्स ( EV) के मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली Tata Motors ने जून में अपने EVs पर भारी डिस्काउंट और बेनेफिट की पेशकश की है। कंपनी के EVs के वेरिएंट्स के आधार पर ग्रीन बोनस, एक्सचेंज बेनेफिट, लॉयल्टी बोनस और इंसेंटिव दिए जा रहे हैं।
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, टाटा मोटर्स के Curvv EV पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट मिल रहा है। Curvv EV के चुनिंदा नॉन-X वेरिएंट्स पर 3.35 लाख रुपये तक के बेनेफिट दिए जा रहे हैं। इनमें तीन लाख रुपये का ग्रीन बोनस, 30,000 रुपये का एक्सचेंज बेनेफिट या 35,000 रुपये का स्क्रैपेज बेनेफिट शामिल हैं। इसके Creative वेरिएंट्स पर 2.85 लाख रुपये तक के बेनेफिट उपलब्ध हैं। Curvv EV के X वेरिएंट्स पर एक्सचेंज, स्क्रैपेज और लॉयल्टी बोनस को मिलाकर कुल 65,000 के बेनेफिट मिल सकते हैं।
कंपनी के Harrier EV के वेरिएंट्स पर 2.75 लाख रुपये तक के बेनेफिट दिए जा रहे हैं। इनमें 50,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस, 75,000 रुपये का स्क्रैपेज बेनेफिट या एक लाख रुपये का लॉयल्टी बोनस और एक लाख रुपये का अतिरिक्त बेनेफिट शामिल है। Harrier EV की मैन्युफैक्चरिंग टाटा मोटर्स के Acti.ev+ आर्किटेक्चर पर की गई है। यह 504 Nm का टॉर्क जेनरेट कर सकती है। कंपनी का दावा है कि इस इलेक्ट्रिक SUV की स्पीड 6.3 सेकेंड्स में 0 से 100 kmph पर पहुंच सकती है। इसके अलावा कंपनी के Punch EV पर 95.000 रुपये से लेकर 1.45 लाख रुपये तक के बेनेफिट मिल सकते हैं।
टाटा मोटर्स के Tiago EV के मौजूदा वर्जन पर 1.45 लाख रुपये तक के बेनेफिट उपलब्ध हैं। इसके LR XT वेरिएंट्स पर 50,000 रुपये के अतिरिक्त बेनेफिट के साथ 1.45 लाख रुपये तक के डिस्काउंट की पेशकश की जा रही है। Tiago EV के LR वेरिएंट्स पर 1.25 लाख रुपये और MR वेरिएंट्स पर 65,000 रुपये तक के बेनेफिट हैं। पिछले महीने के अंत में Tiago EV का नया वर्जन लॉन्च किया गया है। इस इलेक्ट्रिक हैचबैक के डिजाइन में बदलाव करने के साथ ही कुछ नए फीचर्स भी जोड़े गए हैं। Tiago EV का शुरुआती प्राइस 6.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इस इलेक्ट्रिक हैचबैक के नए वर्जन में 19.2 kWh और 24 kWh बैटरी पैक के विकल्प हैं। इस इलेक्ट्रिक हैचबैक का मौजूदा डिजाइन इसके इंटरनल कम्बश्चन इंजन (ICE) वाले वर्जन के समान है। कंपनी ने Tiago EV के नए वर्जन के डिजाइन में बदलाव किया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन