• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • भारत में लॉन्च हुई Green SM इलेक्ट्रिक टैक्सी सर्विस, VinFast के EVs का होगा इस्तेमाल

भारत में लॉन्च हुई Green SM इलेक्ट्रिक टैक्सी सर्विस, VinFast के EVs का होगा इस्तेमाल

इस इलेक्ट्रिक टैक्स सर्विस की बुकिंग Green SM ऐप और कंपनी के फोन नंबर के जरिए की जा सकती है। Green SM ने बताया है कि उसकी टैक्सी सर्विस को V-Green चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का सपोर्ट मिलेगा

भारत में लॉन्च हुई Green SM इलेक्ट्रिक टैक्सी सर्विस, VinFast के EVs का होगा इस्तेमाल

इस सर्विस को शुरुआत में दिल्ली और NCR में उपलब्ध कराया गया है

ख़ास बातें
  • Green SM लीमो को शुरुआत में दिल्ली और NCR में उपलब्ध कराया गया है
  • इस सर्विस के लिए VinFast की Limo Green का इस्तेमाल किया जाएगा
  • Green SM के लिए भारत पांचवां इंटरनेशनल मार्केट है
विज्ञापन

देश में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के मार्केट में Green SM ने इलेक्ट्रिक टैक्स सर्विस के साथ बिजनेस शुरू किया है। Green SM लीमो को शुरुआत में दिल्ली और NCR में उपलब्ध कराया गया है। इस सर्विस के लिए VinFast की Limo Green का इस्तेमाल किया जाएगा। इस इलेक्ट्रिक MPV को विशेषतौर पर कमर्शियल पैसेंजर ट्रांसपोर्ट के लिए डिजाइन किया गया है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ऐप के जरिए कैब सर्विस उपलब्ध कराने वाली अन्य कंपनियों के विपरीत, Green SM केवल VinFast के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का इस्तेमाल करेगी। इसने अपनी सर्विस के लिए Limo Green को फ्लीट में शामिल किया है। यह विनफास्ट की VF MPV 7 का कमर्शियल वर्जन है। Green SM के लिए भारत पांचवां इंटरनेशनल मार्केट है। इसकी सर्विस वियतनाम, लाओस, फिलिपींस और इंडोनेशिया में मौजूद है। भारत में Green SM की योजना डिमांड बढ़ने के सााथ अपनी सर्विस का विस्तार करने की है। 

इस इलेक्ट्रिक टैक्स सर्विस की बुकिंग Green SM ऐप और कंपनी के फोन नंबर के जरिए की जा सकती है। Green SM ने बताया है कि उसकी टैक्सी सर्विस को V-Green चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का सपोर्ट मिलेगा। इस सर्विस के लिए शुरुआती ऑफर के तौर पर 11 जून तक 50 प्रतिशत तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। VF MPV 7 में पुल-स्टाइल डोर हैंडल दिए गए हैं। इसके रियर में टेललाइट्स के लिए स्लिम डिजाइन और व्हीकल की चौड़ाई को कवर करने वाली लाइटिंग है। इस इलेक्ट्रिक MPV की लंबाई 4,740 mm, चौड़ाई 1,872 mm और ऊंचाई 1,734 mm की है। इसमें लगभग 1,240 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। 

भारत में हाल ही में VF MPV 7 के लिए 21,000 रुपये के भुगतान पर बुकिंग शुरू की गई थी। वियतनाम की इस EV कंपनी का देश में यह तीसरा मॉडल है। VF MPV 7 में 60.1 kWh की बैटरी है। इस मल्टी पर्पज व्हीकल (MPV) की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 517 किलोमीटर होने का दावा किया गया है। इस इलेक्ट्रिक MPV में ड्राइवर की सीट को ऊंचाई के लिए एडजस्ट किया जा सकता है। इसमें 10.1 इंच का इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, USB-A और USB-C चार्जिंग पोर्ट दिए गए हैं। VF MPV 7 में ऑल-डिस्क ब्रेकिंग सिस्टम, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और ब्रेकिंग और स्टेबिलिटी के लिए सपोर्ट है। इसमें फ्रंट पर इलेक्ट्रिक मोटर है। यह लगभग 150 hp की पावर और 280 Nm तक टॉर्क जेनरेट कर सकती है। यह 10 सेकेंड्स से कम में 0 से 100 kmph की स्पीड तक जा सकती है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुई Green SM इलेक्ट्रिक टैक्सी सर्विस, VinFast के EVs का होगा इस्तेमाल
  2. Philips, Braun को टक्कर देने ग्रूमिंग मार्केट में उतरा boAt, लॉन्च की Slazer सीरीज, कीमत ₹799 से शुरू
  3. Instagram Plus Launched: अब बिना Seen हुए देख सकेंगे Story, पैसे देकर मिलेंगे कई नए फीचर्स
  4. Vivo X Fold 6 में हो सकती है 6,900mAh की बैटरी, 3C पर हुई लिस्टिंग
  5. OnePlus प्रोडक्ट्स खरीदने की इच्छा? स्मार्टफोन, टैबलेट और ईयरफोन्स पर मिल रहा भारी डिस्काउंट!
  6. इस स्टार्टअप का AI आपके काम नहीं आया तो मिलेंगे 95 करोड़ रुपये!
  7. Google Chrome में छिपे हैं आपके पुराने पासवर्ड, ऐसे करें चेक
  8. 10,000mAh बैटरी वाला फोन खरीदना है? Realme के इस मोबाइल पर मिल रही है जबरदस्त डील
  9. अब प्रेग्नेंसी बताएगी आपकी घड़ी, Apple के नए AI मॉडल ने कर दिखाया कमाल!
  10. फ्रॉड से बचाव के लिए Aadhaar को कैसे करें लॉक, ये ऐप देगी पूरा समाधान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »