Ipo

Ipo - ख़बरें

  • Reliance की Jio Platforms लाएगी 4 अरब डॉलर का मेगा IPO
    Jio Platforms ने बताया है कि IPO में 27 करोड़ नए शेयर्स की पेशकश की जाएगी। यह IPO के बाद कंपनी के कुल इक्विटी बेस का 2.9 प्रतिशत होगा। इस फंड का इस्तेमाल कंपनी की ओर से लिए गए कर्ज को चुकाने और कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। इस IPO के लिए कंपनी की वैल्यू लगभग 137 अरब डॉलर लगाए जाने का अनुमान है।
  • Reliance AGM 2026 LIVE: AI डेटा सेंटर से लेकर IPO तक, जल्द होने वाले हैं बड़े ऐलान
    Reliance Industries की 49वीं AGM से पहले कंपनी ने Meta के AI-इनेबल्ड डेटा सेंटर प्रोजेक्ट को लेकर अहम जानकारी शेयर की है। Reliance के मुताबिक, गुजरात का जामनगर मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर, रिन्यूएबल एनर्जी, पर्याप्त पानी और Jio के फाइबर नेटवर्क की वजह से इस प्रोजेक्ट के लिए चुना गया। Meta और Reliance जून में 168 मेगावाट क्षमता वाला AI Data Centre बनाने के लिए पार्टनरशिप की घोषणा कर चुके हैं। यह प्रोजेक्ट अगले दो वर्षों में तैयार हो सकता है। AGM में कंपनी की AI स्ट्रैटेजी, डेटा सेंटर निवेश और Reliance Retail IPO को लेकर भी निवेशकों की नजर रहने वाली है।
  • SpaceX  के IPO ने 4,400 से ज्यादा वर्कर्स को बनाया मिलिनेयर!
    SpaceX के बहुत से मौजूदा और पूर्व इंजीनियर्स, लॉन्च ऑपरेटर्स और ब्ल-कॉलर वर्कर्स मिलिनेयर बन गए हैं। इन वर्कर्स ने मस्क के विजन पर भरोसा कर SpaceX को ज्वाइन किया था। कंपनी की शुरुआती दौर में नाकामियों के बावजूद बहुत से वर्कर्स ने अपना विश्वास बरकरार रखा और इसका उन्हें बड़ा फायदा मिला है। इनमें से लगभग 400 वर्कर्स को इस IPO से 10 करोड़ डॉलर या इससे अधिक रकम मिलने का अनुमान है।
  • Elon Musk आम जनता के लिए ला रहे हैं सैटेलाइट फोन? नए दावे ने खोल दिए राज!
    SpaceX के संभावित IPO से पहले Starlink बिजनेस से जुड़े नए प्लान्स सामने आए हैं। Reuters की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी Starlink की पहुंच बढ़ाने के लिए नए प्रोडक्ट्स और सर्विसेज पर काम कर रही है, जिनमें Starlink फोन, डायरेक्ट टू डिवाइस इंटरनेट और स्पेस ट्रैकिंग सर्विस शामिल हो सकती हैं। हालांकि SpaceX ने इन योजनाओं को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। Elon Musk ने भी हाल ही में साफ किया है कि फिलहाल SpaceX किसी फोन पर काम नहीं कर रही है, लेकिन भविष्य में इस तरह का आइडिया पूरी तरह खारिज नहीं किया गया है।
  • NSDL IPO का आज हो रहा आवंटन, जानें कैसे चेक करें स्टेटस आपको मिला या नहीं?
    सोमवार को निवेशक NSE, BSE और इश्यू के रजिस्ट्रार एमयूएफजी इंटाइम इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइटों पर स्टेटस चेक कर सकते हैं कि उन्हें आवंटन या नहीं। जिन निवेशकों ने NSDL शेयरों के लिए आवेदन किया है, वे BSE वेबसाइट, NSE वेबसाइट या रजिस्ट्रार MUFG इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (लिंक इनटाइम) की वेबसाइट पर चेक करें सकते हैं कि उन्हें आवंटन हुआ है या नहीं।
  • Reliance Jio ने लॉन्च किया Wi-Fi 6 राउटर, 6000 Mbps स्पीड और 100+ डिवाइसेज का सपोर्ट, जानें कीमत
    Reliance Jio का नया AX6000 Universal Wi-Fi 6 Router भारत में लॉन्च हुआ है। Jio AX6000 Router की कीमत 5,999 रुपये रखी गई है, जबकि इसकी MRP 14,999 रुपये है। इसे Amazon.in, Reliance Digital, JioMart और अन्य रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। राउटर फिलहाल व्हाइट कलर में उपलब्ध है। हालांकि ये एक “यूनिवर्सल राउटर” कहा जा रहा है, लेकिन ये सिर्फ DHCP बेस्ड ISPs के साथ ही काम करता है। यानी अगर आप BSNL या किसी ऐसे प्रोवाइडर का इस्तेमाल कर रहे हैं जो PPPoE या IPoE इस्तेमाल करता है, तो यह डिवाइस आपके लिए काम नहीं करेगी।
  • BigBasket की 10 मिनट में फूड डिलीवरी सर्विस पूरे देश में होगी लॉन्च
    Blinkit की Bistro, Swiggy की Snacc और Zepto की Cafe जैसी सर्विसेज को टक्कर देगी। देश के लगभग 7.1 अरब डॉलर (लगभग 60,722 करोड़ रुपये) के क्विक-कॉमर्स सेगमेंट में कॉम्पिटिशन तेजी से बढ़ रहा है। बिगबास्केट के को-फाउंडर, Vipul Parekh ने बताया कि उनका टारगेट Swiggy और Zomato जैसी मौजूदा फूड डिलीवरी कंपनियों के कस्टमर्स को खींचने के साथ ही बिगबास्केट कस्टमर्स के नए पूल को भी लाएगी।
  • Ola Electric का लगा बड़ा झटका, लॉस बढ़कर 870 करोड़ रुपये पर पहुंचा
    पिछले वर्ष अगस्त में इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लाने के बाद से ओला इलेक्ट्रिक को सेल्स में कमी, रेगुलटरी प्रेशर बढ़ने और अन्य इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों से कड़े कॉम्पिटिशन जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। ओला इलेक्ट्रिक ने बताया है कि वह मौजूदा डेट को चुकाने के लिए लगभग 1,700 करोड़ रुपये का कर्ज लेने पर विचार कर रही है।
  • Flipkart की IPO लाने की तैयारी, सिंगापुर से भारत शिफ्ट होगी होल्डिंग कंपनी
    फ्लिपकार्ट की पैरेंट कंपनी Walmart की योजना इसका इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लाने की है। बहुत से भारतीय स्टार्टअप्स ने अधिक कैपिटल और कम टैक्स की वजह से अपना बेस विदेश में रखा था। हालांकि, भारत में IPO की बेहतर संभावनाओं की वजह से इनमें से कुछ स्टार्टअप्स सिंगापुर और अमेरिका से वापस लौट रहे हैं। भारत में डुअल लिस्टिंग की अनुमति नहीं है।
  • देश में सबसे बड़ा IPO ला सकती है Reliance Jio, 120 अरब डॉलर हो सकती है कंपनी की वैल्यू
    बिलिनेयर Mukesh Ambani की इस कंपनी की स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग के जरिए लगभग 40,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। देश में यह सबसे बड़ा IPO हो सकता है। रिलायंस जियो की वैल्यू लगभग 120 अरब डॉलर लग सकती है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस IPO में मौजूदा शेयर्स की बिक्री करने के साथ ही नए शेयर्स भी जारी किए जाएंगे। इसमें चुनिंदा इनवेस्टर्स के लिए प्री-IPO प्लेसमेंट भी हो सकता है।
  • ओला इलेक्ट्रिक की राइवल Ather Energy को IPO लाने के लिए SEBI से मंजूरी
    कंपनी की स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग के जरिए लगभग 3,100 रुपये जुटाने की योजना है। इसमें नए इक्विटी शेयर्स जारी करने के साथ ही प्रमोटर्स और इनवेस्टर्स की ओर से लगभग 2.2 करोड़ इक्विटी शेयर्स का ऑफर-फॉर-सेल शामिल होगा। देश की सबसे बड़ी टू-व्हीलर मेकर Hero MotoCorp की Ather Energy में लगभग 37.2 प्रतिशत हिस्सेदारी है। हालांकि, हीरो मोटोकॉर्प ऑफर-फॉर-सेल में शामिल नहीं होगी।
  • Ampere इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाली Greaves Electric की IPO लाने की तैयारी
    इसमें कंपनी की सबसे बड़ी शेयरहोल्डर Greaves Cotton भी बड़ी संख्या में शेयर्स की बिक्री करेगी। Greaves Electric Mobility की योजना IPO से मिलने वाले फंड का इस्तेमाल बैटरी असेंबलिंग की क्षमता बनाने, मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाने और रिसर्च एंड डिवेलपमेंट में करने की है। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में कॉम्पिटिशन बढ़ रहा है।
  • रिलायंस जियो का दावा, True 5G नेटवर्क से 40 प्रतिशत ज्यादा चल सकती है स्मार्टफोन की बैटरी
    कंपनी अपनी 5G सर्विसेज के लिए स्टैंडअलोन आर्किटेक्चर के साथ अन्य टेक्निकल फीचर्स का इस्तेमाल करती है जिससे स्पेक्ट्रम की बैंडविद्थ एप्लिकेशन के अनुसार निर्दिष्ट की जाती है। इससे स्मार्टफोन्स की एफिशिएंसी और बैटरी के प्रदर्शन में सुधार होता है। कंपनी के True 5G नेटवर्क से केवल GPS पर निर्भर किए बिना सटीक लोकेशन पता चल सकती है।
  • जोमाटो और स्विगी की बढ़ी मुश्किल, CCI ने पाया कानून तोड़ने का दोषी!
    कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) की जांच में पता चला है कि इन कंपनियों के बिजनेस के तरीके उनके प्लेटफॉर्म्स पर लिस्टेड चुनिंदा रेस्टोरेट्स को फायदा पहुंचाते हैं। Reuters की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि जोमाटो ने कमीशन में कमी कर कुछ 'एक्सक्लूसिविटी कॉन्ट्रैक्ट' किए थे, जबकि स्विगी ने केवल उसके प्लेटफॉर्म पर लिस्टेड कुछ रेस्टोरेंट्स को बिजनेस में बढ़ोतरी की गारंटी दी थी।
  • Reliance Jio की IPO लाने की तैयारी, 100 अरब डॉलर से ज्यादा का वैल्यूएशन
    Reliance Industries (RIL) इसके बाद अपनी रिटेल यूनिट को भी स्टॉक मार्केट में लिस्ट करा सकती है। लगभग पांच वर्ष पहले अंबानी ने बताया था कि रिलायंस जियो और रिलायंस रिटेल को अगले कुछ वर्षों में लिस्ट कराया जाएगा। एशिया के सबसे धनी व्यक्ति अंबानी ने हाल के वर्षों में अपने टेलीकॉम, डिजिटल और रिटेल कारोबारों के लिए लगभग 25 अरब डॉलर (लगभग 2,10,272 करोड़ रुपये) जुटाए हैं।

Ipo - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »