Ola Electric को 5,000 करोड़ रुपये से अधिक के IPO के लिए मिला SEBI से अप्रूवल

इस IPO में लगभग 5,500 करोड़ रुपये के नए शेयर्स और लगभग 1,750 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल होगा

Ola Electric को 5,000 करोड़ रुपये से अधिक के IPO के लिए मिला SEBI से अप्रूवल

पिछले महीने कंपनी की सेल्स छह प्रतिशत से अधिक बढ़कर 37,191 यूनिट्स की रही है

ख़ास बातें
  • इस फंड का इस्तेमाल कैपिटल एक्सपेंडिचर, कर्ज चुकाने और R&D में होगा
  • ओला इलेक्ट्रिक की नई S1 X रेंज को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है
  • कंपनी की S1 X रेंज के प्राइसेज 74,999 रुपये से 99,999 रुपये के बीच हैं
विज्ञापन
बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Ola Electric को इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) के लिए मार्केट्स रेगुलेटर SEBI से मंजूरी मिल गई है। इस IPO के जरिए कंपनी लगभग 5,500 करोड़ रुपये जुटाएगी। इस फंड का इस्तेमाल कैपिटल एक्सपेंडिचर, कर्ज चुकाने और रिसर्च एंड डिवेलपमेंट (R&D) में किया जाएगा। 

इस IPO में लगभग 5,500 करोड़ रुपये के नए शेयर्स और लगभग 1,750 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल होगा। OFS में मौजूदा शेयरहोल्डर्स 9.59 करोड़ से अधिक शेयर्स बेच सकते हैं। इसमें ओला इलेक्ट्रिक के फाउंडर, Bhavish Aggarwal की ओर से लगभग 4.73 करोड़ शेयर्स की बिक्री की जाएगी। कंपनी ने पिछले वर्ष दिसंबर में सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) के पास IPO लाने के लिए दस्तावेज जमा कराए थे। 

पिछले महीने ओला इलेक्ट्रिक की सेल्स छह प्रतिशत से अधिक बढ़कर 37,191 यूनिट्स की रही है। पिछले वर्ष के इसी महीने में कंपनी ने 35,000 से अधिक यूनिट्स बेची थी। ओला इलेक्ट्रिक की नई S1 X रेंज का सेल्स में बड़ा योगदान रहा है और इसका मार्केट शेयर बढ़कर  लगभग 49 प्रतिशत हो गया है। कंपनी की S1 X रेंज के प्राइसेज 74,999 रुपये से 99,999 रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हैं। S1 X को 2 kW, 3 kW और 4 kW की बैटरी के विकल्पों में उपलब्ध कराया गया है। 

इसके 2 kW की बैटरी वाले वेरिएंट की सिंगल चार्ज में सर्टिफाइड रेंज लगभग 91 किलोमीटर की है। इसकी बैटरी को चार्ज करने में लगभग 7.4 घंटे लगते हैं। यह लगभग 4.1 सेकेंड में 0-40 kmph की स्पीड तक पहुंच सकता है। इसकी टॉप स्पीड लगभग 85 kmph की है। इसमें तीन राइडिंग मोड - Eco, Normal और Sports हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 3.5 इंच LCD स्क्रीन दी गई है। S1 X के 3 kW की बैटरी वाले वेरिएंट की रेंज लगभग 151 किलोमीटर और टॉप स्पीड लगभग 90 kmph की है। यह 4 kW की बैटरी के साथ लगभग 190 किलोमीटर की रेंज देता है। ओला इलेक्ट्रिक ने अपने फास्ट चार्जिंग नेटवर्क को भी बढ़ाने की तैयारी की है। इसने एक पोर्टेबल फास्ट चार्जर पेश किया है। इस 3 kW के चार्जर का प्राइस 29,999 रुपये का है। हाल ही में कंपनी ने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के लिए आठ वर्ष या 80,000 किलोमीटर तक एक्सटेंडेड वॉरंटी की पेशकश की थी। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  2. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  3. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  4. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  5. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  6. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  9. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  10. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »