8000mAh बैटरी के साथ Oppo K15 में हो सकता है 50MP डुअल कैमरा! लॉन्च से पहले आया लीक

प्रोसेसिंग के लिए Oppo K15 में ऑक्टाकोर चिपसेट बताया गया है जो कि 2.5GHz की स्पीड पर क्लॉक्ड है।

8000mAh बैटरी के साथ Oppo K15 में हो सकता है 50MP डुअल कैमरा! लॉन्च से पहले आया लीक

प्रोसेसिंग के लिए Oppo K15 में ऑक्टाकोर चिपसेट बताया गया है

ख़ास बातें
  • फोन में डुअल कैमरा है जिसमें 50 मेगापिक्सल का मेन लेंस आ सकता है।
  • फोन के अंदर IR ब्लास्टर भी शामिल हो सकता है।
  • फोन में 6.59 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है।
विज्ञापन

Oppo K15 का लॉन्च जल्द मार्केट में हो सकता है। कंपनी का अपकमिंग फोन लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशंस के साथ फिर से सुर्खियों में आया है। फोन में AMOLED डिस्प्ले होने का खुलासा हुआ है। इसी के साथ इसमें विशाल बैटरी मिलने की बता कही गई है जो कि 8000mAh तक हो सकती है। इसके अलावा इस फोन में कई और आकर्षक फीचर्स पता चले हैं जो कि इसकी सर्टिफिकेशन लिस्टिंग में सामने आए हैं। Oppo K15 के लॉन्च से पहले आइए जानते हैं खास फीचर्स के बारे में। 

Oppo K15 जल्द ही चीनी मार्केट में दस्तक दे सकता है। फोन इससे पहले भी कई बार लीक्स में सामने आ चुका है। कथित तौर पर Oppo K15 TENAA (via) सर्टिफिकेशन में देखा गया है। सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर एक डिवाइस PYD110 मॉडल नम्बर के साथ नजर आया है जिसे Oppo K15 बताया गया है। यह फोन इससे पहले आए Oppo K15 Pro, Oppo K15 Pro+ मॉडल्स के साथ सीरीज में शामिल होगा। 

सर्टिफिकेशन लिस्टिंग में पता चलता है कि फोन में 6.59 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलने वाला है। इसमें 1256x2760 पिक्सल का रिजॉल्यूशन मिलने वाला है। फोन में सिक्योरिटी के लिए डिस्प्ले के भीतर ही फिंगरप्रिंट स्कैनर, और फेस अनलॉक जैसे फीचर्स मिलेंगे। यह डिवाइस 7,755mAh बैटरी के साथ लिस्टिंग में दिखा है। यानी फोन में मोटे तौर पर 8000mAh बैटरी दिखेगी। 

प्रोसेसिंग के लिए Oppo K15 में ऑक्टाकोर चिपसेट बताया गया है जो कि 2.5GHz की स्पीड पर क्लॉक्ड है। साथ में 12GB तक रैम की पेअरिंग इसमें मिल सकती है और 512GB तक स्टोरेज यहां दी जा सकती है। फोन में डुअल कैमरा बताया गया है जिसमें रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन लेंस होगा। साथ में सेकेंडरी सेंसर भी मिलने वाला है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। 

अन्य फीचर्स में फोन के अंदर IR ब्लास्टर भी शामिल हो सकता है। इसी के साथ इसमें ब्लूटूथ की कनेक्टिविटी और USB-C पोर्ट भी शामिल होगा। फोन में कूलिंग के लिए बिल्ट-इन फैन नहीं मौजूद होगा जैसा कि प्रो वेरिएंट्स में देखने को मिलता है। फोन के डाइमेंशन 158.3 x 75.13 x 8.27mm बताए गए हैं और इसका 205 बताया गया है। 

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.59 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 सुपर
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता7500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 16
रिज़ॉल्यूशन1,256x2,760 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 9500e
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता8000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 16
रिज़ॉल्यूशन1,272x2,772 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »