Xiaomi Mix Fold 5 में हो सकता है 200 मेगापिक्सल का रियर कैमरा

इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में में सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है। हालांकि, शाओमी ने इस स्मार्टफोन के लॉन्च की पुष्टि नहीं की है

Xiaomi Mix Fold 5 में हो सकता है 200 मेगापिक्सल का रियर कैमरा

यह Xiaomi Mix Fold 4 की जगह ले सकता है

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है
  • Xiaomi Mix Fold 5 में 6,000 mAh या अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी हो सकती है
  • पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है
विज्ञापन

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Xiaomi का नया फोल्डेबल स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Xiaomi Mix Fold 5 के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस स्मार्टफोन में Xring O3 चिपसेट हो सकता है। यह लगभग दो वर्ष पहले पेश किए गए Xiaomi Mix Fold 4 की जगह ले सकता है। 

चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया है कि Xiaomi Mix Fold 5 के प्रोटोटाइप में 7.5 इंच से 7.6 इंच का फोल्डेबल डिस्प्ले है। इसमें क्रीज को न्यूनतम करने की टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। Xiaomi Mix Fold 5 में 6,000 mAh या इससे अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी हो सकती है। यह बैटरी वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। इस स्मार्टफोन में एडवांस्ड Xring O3 चिपसेट दिया जा सकता है। 

Xiaomi Mix Fold 5 में सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है। हालांकि, शाओमी ने इस स्मार्टफोन के लॉन्च की पुष्टि नहीं की है। यह फोल्डेबल स्मार्टफोन अगले कुछ महीनों में चीन में पेश किया जा सकता है। इसका मुकाबला Samsung की Galaxy Z Fold 8 सीरीज और Apple के आगामी फोल्डेबल iPhone से हो सकता है। 

भारत में बिक्री के लिहाज से शाओमी ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस चाइनीज डिवाइसेज मेकर ने इस वर्ष फरवरी से अप्रैल के बीच मिड-प्रीमियम स्मार्टफोन के सेगमेंट में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 212 प्रतिशत की ग्रोथ हासिल की है। शाओमी ने 35,000 रुपये से 50,000 रुपये के बीच के सेगमेंट को मिड-प्रीमियम बताया है। कंपनी ने कहा है कि वॉल्यूम से वैल्यू पर शिफ्ट होने की उसकी स्ट्रैटेजी का फायदा मिला है। पिछले वर्ष शाओमी ने मार्केट में बड़ी संख्या में स्मार्टफोन के लॉन्च की तुलना में वैल्यू को प्रायरिटी देने का फैसला किया था।  शाओमी ने कहा, "यह मिड-प्रीमियम सेगमेंट में शाओमी की बढ़ती पहुंच का संकेत है। कस्टमर्स की अपेक्षाएं बदल रही हैं और वे स्पेसिफिकेशंस पर जोर देने के बजाय बेहतर एक्सपीरिएंस वाले डिवाइसेज को चुन रहे हैं।" मार्केट रिसर्च फर्म Counterpoint के डेटा के अनुसार, इस वर्ष की पहली तिमाही में देश के स्मार्टफोन मार्केट में शाओमी का 7.9 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ चौथा स्थान रहा है। इस आंकड़े में कंपनी के सब-ब्रांड Poco की बिक्री भी शामिल है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  6. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  10. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »