Logitech ने Mobi Fold नाम से अपना पहला अल्ट्रा-पोर्टेबल फोल्डेबल माउस लॉन्च किया है। यह 30 दिन तक की बैटरी लाइफ, मल्टी-डिवाइस कनेक्टिविटी और फोल्डेबल डिजाइन के साथ आता है।
Photo Credit: Logitech
Logitech ने अपना नया Mobi Fold लॉन्च कर दिया है, जिसे कंपनी का पहला अल्ट्रा-पोर्टेबल फोल्डेबल माउस बताया जा रहा है। यह खासतौर पर उन प्रोफेशनल्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है जो अक्सर ट्रैवल करते हैं और एयरपोर्ट, कैफे, होटल या को-वर्किंग स्पेस से काम करते हैं। Logitech Mobi Fold फोल्डेबल डिजाइन, मल्टी-डिवाइस कनेक्टिविटी, Adaptive Touch Scrolling और 30 दिन तक की बैटरी लाइफ जैसे फीचर्स के साथ आता है। कंपनी ने इसके साथ Mobi Fold for Business वर्जन भी पेश किया है, जो एंटरप्राइज यूजर्स को टारगेट करता है।
Logitech Mobi Fold की कीमत 79.99 डॉलर (करीब 7,600 रुपये) रखी गई है। वहीं Mobi Fold for Business की कीमत 89.99 डॉलर (करीब 8,600 रुपये) है। दोनों मॉडल्स ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध हैं। Mobi Fold Graphite, Lilac और Off-White कलर ऑप्शन्स में आता है, जबकि बिजनेस वर्जन को अधिकृत B2B चैनल्स के जरिए बेचा जाएगा।
Mobi Fold की सबसे बड़ी खासियत इसका फोल्डेबल डिजाइन है। यूजर्स इसे एक मोशन में कॉम्पैक्ट फॉर्म से फुल-साइज माउस में बदल सकते हैं। माउस को खोलते ही यह अपने आप ऑन हो जाता है और फोल्ड करने पर ऑटोमैटिकली ऑफ हो जाता है। इससे अलग से पावर बटन दबाने की जरूरत नहीं पड़ती और ट्रैवल के दौरान इसे आसानी से कैरी किया जा सकता है।
माउस में Adaptive Touch Scrolling फीचर दिया गया है, जो तेज और सटीक दोनों तरह की स्क्रॉलिंग को सपोर्ट करता है। कंपनी का कहना है कि यह स्प्रेडशीट्स, डॉक्यूमेंट्स और वेब ब्राउजिंग जैसे कामों के लिए उपयोगी साबित हो सकता है। इसके अलावा Quiet Click तकनीक भी दी गई है, जिससे पब्लिक प्लेसेज पर इस्तेमाल के दौरान क्लिक की आवाज कम सुनाई देती है। Logitech ने इसमें AI-बेस्ड सिस्टम भी जोड़ा है, जो फोल्ड और अनफोल्ड करते समय गलती से होने वाले क्लिक को कम करने में मदद करता है।
कनेक्टिविटी के लिए Logitech Mobi Fold एक साथ तीन डिवाइसेज से Bluetooth के जरिए कनेक्ट हो सकता है। यूजर्स एक बटन की मदद से डिवाइस के बीच तेजी से स्विच कर सकते हैं। यह Windows, macOS, ChromeOS, Android, iPadOS और Linux के साथ काम करता है। कंपनी का दावा है कि यह Fast Pair सर्टिफिकेशन पाने वाला Logitech का पहला इनपुट डिवाइस है।
ड्यूरेबिलिटी को ध्यान में रखते हुए माउस में ड्रॉप-टेस्टेड बॉडी और डस्ट-रेजिस्टेंट सिलिकॉन एक्सटीरियर दिया गया है। कंपनी के मुताबिक इसका हिंज 15 साल तक रोजाना फोल्डिंग को झेलने के लिए डिजाइन किया गया है। इसके साथ दो साल की लिमिटेड हार्डवेयर वारंटी भी मिलती है।
बैटरी की बात करें तो Logitech Mobi Fold सिर्फ एक मिनट की चार्जिंग में 22 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं फुल चार्ज पर यह 30 दिन तक की बैटरी लाइफ देने का दावा करता है। बिजनेस वर्जन में अतिरिक्त सुरक्षा के लिए Logi Bolt USB Type-C रिसीवर भी दिया गया है, जो एंटरप्राइज कनेक्टिविटी को बेहतर बनाता है।
कंपनी का कहना है कि Graphite वेरिएंट में 36 प्रतिशत तक पोस्ट-कंज्यूमर रिसाइकल्ड प्लास्टिक का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा पैकेजिंग में FSC सर्टिफाइड मटेरियल और रिसाइकल्ड रेयर-अर्थ मैग्नेट्स का भी यूज किया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,150
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे