• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Ola के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में मिलेंगे नए फीचर्स, कंपनी पेश करेगी MoveOS 5

Ola के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में मिलेंगे नए फीचर्स, कंपनी पेश करेगी MoveOS 5

ओला इलेक्ट्रिक की 25 दिसंबर को क्रिसमस पर अपने स्टोर्स की संख्या की संख्या चार गुणा बढ़ाने की तैयारी है

Ola के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में मिलेंगे नए फीचर्स, कंपनी पेश करेगी MoveOS 5

पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है

ख़ास बातें
  • कंपनी के S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में ऑपरेटिंग सिस्टम के तौर पर MoveOS है
  • इसकी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स में भी समान ऑपरेटिंग सिस्टम मिलेगा
  • पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है
विज्ञापन
बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Ola Electric ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के लिए MoveOS 5 बीटा जारी करने की घोषणा की है। कंपनी के S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में ऑपरेटिंग सिस्टम के तौर पर MoveOS दिया गया है। इसकी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स में भी समान ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल होगा। 

कंपनी ने MoveOS 5 के साथ मिलने वाले कुछ फीचर्स की जानकारी दी है। इनमें ग्रुप नेविगेशन, लाइव लोकेशन शेयरिंग और Ola Maps के जरिए रोड ट्रिप मोड शामिल हैं। इसके अलावा स्मार्ट चार्जिंग, स्मार्ट पार्क और TPMS अलर्ट जैसे फीचर्स भी जोड़े जाएंगे। इन फीचर्स का इस्तेमाल करने में Krutrim AI असिस्टेंट से मदद मिलेगी। 

ओला इलेक्ट्रिक की 25 दिसंबर को क्रिसमस पर अपने स्टोर्स की संख्या की संख्या चार गुणा बढ़ाने की तैयारी है। कंपनी ने बताया है कि उसकी योजना प्रत्येक शहर तक पहुंचने की है। पिछले कुछ महीनों से कंपनी को सर्विस में कमी को लेकर शिकायतों के कारण मुश्किल का सामना करना पड़ा है। हाल ही में ओला इलेक्ट्रिक ने बताया था, "कंपनी अपने सेल्स और सर्विस नेटवर्क को बढ़कर 25 दिसंबर को 4,000 स्टोर्स तक करेगी। यह EV के डिस्ट्रीब्यूशन के सबसे तेज लॉन्च में से एक होगा। कंपनी ने लगभग 3,200 नए स्टोर्स के साथ अपने अफोर्डेबल और बेहतर क्वालिटी वाले EVs को प्रत्येक शहर तक पहुंचाने की तैयारी की है।" इस महीने की शुरुआत में सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी (CCPA) ने कंज्यूमर्स के अधिकारों के कथित उल्लंघन और अनुचित कारोबारी तरीकों पर कंपनी को दिए गए नोटिस को लेकर अतिरिक्त दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा था। 

पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस सेगमेंट में ओला इलेक्ट्रिक की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। अक्टूबर की शुरुआत में CCPA की ओर से कंपनी को  कंज्यूमर्स के अधिकारों के कथित उल्लंघन, भ्रामक विज्ञापनों और अनुचित कारोबारी तरीकों को लेकर कारण बताओ नोटिस दिया गया था। कंपनी ने सर्विस से जुड़ी शिकायतों को दूर करने के प्रयास भी किए हैं। इस सेगमेंट में ओला इलेक्ट्रिक को Bajaj Auto जैसे राइवल्स से कड़ी टक्कर मिल रही है। कंपनी ने कस्टमर्स को सर्विस की स्थिति की जानकारी देने के लिए Ola HyperService ऐप्लिकेशन में नया फीचर जोड़ा है। इससे कस्टमर्स को इलेक्ट्रिक स्कूटर की सर्विस के बारे में अपडेट मिलेंगे। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 46 घंटे बैटरी और डुअल ड्राइवर के साथ Honor Earbuds 4 TWS ईयरफोन्स हुए लॉन्च, जानें कीमत
  2. Motorola Razr 70 Ultra में मिल सकते हैं डुअल कैमरा, 2 कलर्स के ऑप्शन
  3. Mercedes की CLA EV कल होगी भारत में लॉन्च, 700 किलोमीटर से ज्यादा हो सकती है रेंज 
  4. Vivo, Huawei से डर गई Apple? iPhone 18 Pro, 19 Pro में मिल सकते हैं बड़े कैमरा अपग्रेड
  5. Moto G87 होगा 6 रंगों में लॉन्च! 8GB रैम, 5000mAh से ज्यादा हो सकती है बैटरी
  6. सस्ता स्मार्टफोन Lava Bold N1 5G नए वेरिएंट में लॉन्च, 6GB रैम, 5000mAh बैटरी, Rs 11,999 में खरीदें
  7. 81 साल के पिता ने बेटे को बचाया ‘डिजिटल अरेस्ट’ से, ऐन वक्त पर रोकी ₹12 लाख की ठगी
  8. Bitcoin होल्डिंग पर Tesla को हुआ 17 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  9. WhatsApp बना सुपर ऐप! अब चैट के साथ मोबाइल रिचार्ज और पेमेंट्स भी, ऐसे करें यूज
  10. iPhone यूजर्स ध्यान दें! Apple ने फिक्स किया बड़ा बग, डिलीट नोटिफिकेशन भी हो रहे थे एक्सेस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »