पुणे में ‘डिजिटल अरेस्ट’ फ्रॉड से 12 लाख की ठगी होने वाली थी, लेकिन पिता की सतर्कता से बचाव हुआ।
Photo Credit: Pexels/ Sora Shimazaki
पुणे के निगडी इलाके में एक 81 साल के बुजुर्ग की सतर्कता ने उनके बेटे को बड़ी साइबर फ्रॉड का शिकार होने से बचा लिया। आरोपी खुद को पुलिस अधिकारी बताकर “डिजिटल अरेस्ट” का डर दिखा रहे थे और 12 लाख रुपये ट्रांसफर कराने की कोशिश कर रहे थे। समय रहते बुजुर्ग ने पुलिस को सूचना दी, जिससे यह फ्रॉड टल गया। खास बात यह है कि कुछ ही दिन पहले उन्होंने साइबर फ्रॉड को लेकर एक अवेयरनेस सेशन अटेंड किया था, जिसका फायदा इस केस में मिला।
TOI के मुताबिक, स्कैमर्स ने केमिकल इंजीनियर (35) को कॉल कर खुद को मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया और दावा किया कि उनके नाम पर ड्रग्स और पासपोर्ट वाला पार्सल पकड़ा गया है। इसके बाद उन्हें 'डिजिटल अरेस्ट' का डर दिखाया गया और अगले दिन वीडियो कॉल पर बैंक डिटेल्स शेयर करने और 12 लाख रुपये ट्रांसफर करने को कहा गया।
बताया गया कि आरोपी ने इंजीनियर और उनकी पत्नी को एक प्राइवेट मैसेजिंग ऐप डाउनलोड करने को कहा और लगातार वीडियो कॉल पर रखा। दोनों को यह भी कहा गया कि कॉल डिस्कनेक्ट न करें और किसी से इस बारे में बात न करें। यह वीडियो कॉल रविवार सुबह से लेकर सोमवार दोपहर तक लगातार चलती रही, यहां तक कि वे सोते समय भी कॉल ऑन रखे हुए थे।
जब साइबर फ्रॉड्स ने इंजीनियर से उनके बैंक बैलेंस और निवेश के बारे में पूछकर 12 लाख रुपये निकालने और ट्रांसफर करने को कहा, तब उन्हें शक हुआ। उन्होंने किसी तरह बात को संभालते हुए अपने पिता को पूरी जानकारी दी। इसके बाद उनके पिता ने तुरंत पिंपरी चिंचवाड पुलिस के साइबर सेल को सूचना दी।
इसके बाद कथित तौर पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जैसे ही अधिकारी घर में दाखिल हुए, ठगों ने वीडियो कॉल काट दी। पुलिस के अनुसार, इंजीनियर पैसे ट्रांसफर करने ही वाले थे, लेकिन पिता की समय पर दी गई सूचना से 12 लाख रुपये बच गए।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे लगातार साइबर फ्रॉड को लेकर जागरूकता अभियान चला रहे हैं। इसी तरह के एक सेशन में शामिल होने और “Jyesthanubandh” ऐप के इस्तेमाल ने इस बुजुर्ग को सही समय पर सही कदम उठाने में मदद की।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत