Bitcoin होल्डिंग पर Tesla को हुआ 17 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान

क्रिप्टोकरेंसीज के बड़े समर्थकों में शामिल मस्क ने कुछ वर्ष पहले लगभग 1.5 अरब डॉलर में लगभग 43,200 बिटकॉइन खरीदकर टेस्ला की क्रिप्टो होल्डिंग की शुरुआत की थी

Bitcoin होल्डिंग पर Tesla को हुआ 17 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान

कंपनी के चीफ Elon Musk को क्रिप्टो का बड़ा समर्थक माना जाता है

ख़ास बातें
  • इस वर्ष की शुरुआत में बिटकॉइन का प्राइस लगभग 90,000 डॉलर पर था
  • बिटकॉइन का मौजूदा प्राइस लगभग 77,400 डॉलर पर था
  • क्रिप्टो मार्केट में इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स ने खरीदारी बढ़ाई है
विज्ञापन

बड़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) कंपनियों में शामिल Tesla के पास Bitcoin की बड़ी होल्डिंग है। बिलिनेयर Elon Musk की इस कंपनी को मौजूदा वर्ष की पहली तिमाही में 11,509 बिटकॉइन्स की अपनी होल्डिंग पर लगभग 17.3 करोड़ डॉलर का नुकसान उठाना पड़ा है। 

इस वर्ष की शुरुआत में बिटकॉइन का प्राइस लगभग 90,000 डॉलर पर था और मार्च के अंत में यह गिरकर लगभग 68,000 डॉलर का था। टेस्ला ने पहली तिमाही की अर्निंग्स से जुड़ी रिपोर्ट में बताया है कि उसे डिजिटल एसेट्स की होल्डिंग पर टैक्स के बाद लगभग 17.3 करोड़ डॉलर का नुकसान हुआ है। पहली तिमाही में टेस्ला का रेवेन्यू लगभग 22.39 अरब डॉलर का रहा है। क्रिप्टोकरेंसीज के बड़े समर्थकों में शामिल मस्क ने कुछ वर्ष पहले लगभग 1.5 अरब डॉलर में लगभग 43,200 बिटकॉइन खरीदकर टेस्ला की क्रिप्टो होल्डिंग की शुरुआत की थी। 

हालांकि, टेस्ला ने लगभग एक महीने बाद लगभग 4,320 बिटकॉइन या अपनी लगभग 10 प्रतिशत होल्डिंग बेच दी थी। इसके बाद कंपनी ने अपनी होल्डिंग को घटाकर लगभग 9,720 बिटकॉइन किया था। पिछले वर्ष की शुरुआत में टेस्ला ने इस होल्डिंग में बढ़ोतरी कर 11,509 बिटकॉइन तक पहुंचाया था। इसके बाद से इस होल्डिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है। कुछ वर्ष पहले तक क्रिप्टोकरेंसीज के समर्थन में मस्क की ओर से ट्वीट किए जाते थे। हालांकि, इस सेगमेंट को लेकर पिछले कई महीनों से मस्क ने कोई टिप्पणी नहीं की है। 

इस रिपोर्ट को पब्लिश करने पर इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Coinmarketcap पर बिटकॉइन का प्राइस लगभग 77,400 डॉलर पर था। पिछले वर्ष अक्टूबर में इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी ने 1,26,000 डॉलर से अधिक का हाई बनाया था। इसके बाद से इसमें लगभग 40 प्रतिशत की गिरावट हुई है। क्रिप्टो मार्केट में इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की ओर से डिमांड मजबूत हो रही है। पिछले सप्ताह में बिटकॉइन एक्सचेंज ट्रेड फंड्स (ETF) में लगभग एक अरब डॉलर का इनफ्लो हुआ है। ईरान के साथ अमेरिका और इजरायल का युद्ध शुरू होने के बाद से इस सबसे अधिक वैल्यू वाली क्रिप्टोकरेंसी का प्राइस ज्यादातर 65,000 डॉलर से 75,000 डॉलर की रेंज में रहा है। हालांकि, पिछले सप्ताह बिटकॉइन ने 78,344 डॉलर के साथ लगभग दो महीने का हाई छुआ था। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि शॉर्ट-टर्म में इस बड़ी क्रिप्टोकरेंसी की दिशा भू-राजनितिक कारणों और मैक्रो-इकोनॉमिक घटनाक्रम पर निर्भर करेगी। 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  2. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  3. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  4. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
  5. Meta One हुआ लॉन्च, अब Instagram, Facebook, WhatsApp, Meta AI पर मिलेंगे 50 से ज्यादा फीचर्स
  6. रात में भी दिखेगा रंगीन वीडियो! Xiaomi ने लॉन्च किया ₹5,500 वाला AI 4K Smart Camera
  7. ₹36 हजार में लॉन्च हुआ Primebook 3 Max लैपटॉप; 8GB RAM, 12 घंटे की बैटरी के साथ मिलेगा AI सपोर्ट
  8. Redmi Note 17 Pro की सेल शुरू, ₹5000 डिस्काउंट पर खरीदने का मौका
  9. Oppo K14 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  10. YouTube Views बढ़ाने के चक्कर में 9 साल के बच्चे ने खर्च किए ₹1.13 करोड़, पिता को ऐसे चला पता
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »