Moto G87 होगा 6 रंगों में लॉन्च! 8GB रैम, 5000mAh से ज्यादा हो सकती है बैटरी

फोन में MediaTek Dimensity 6000 सीरीज का चिपसेट होने के संकेत मिलते हैं।

Moto G87 होगा 6 रंगों में लॉन्च! 8GB रैम, 5000mAh से ज्यादा हो सकती है बैटरी

Photo Credit: Motorola

Motorola का अपकमिंग फोन Moto G77 का सक्सेसर होगा।

ख़ास बातें
  • डिवाइस 5000mAh के आसपास क्षमता वाली बैटरी के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
  • यह एंड्रॉयड 16 के साथ पेश किया जा सकता है।
  • फोन में 120Hz खा रिफ्रेश रेट आ सकता है।
विज्ञापन

Moto G87 जल्द ही मार्केट में लॉन्च हो सकता है। Moto G87 की लॉन्च डेट की घोषणा से पहले इसके कलर वेरिएंट्स लीक हो गए हैं। फोन को कंपनी 6 कलर वेरिएंट्स में पेश कर सकती है। इसी के साथ इसमें 8GB रैम आ सकती है और 256GB तक स्टोरेज आ सकती है। कंपनी ने स्टोरेज एक्सपेंशन का विकल्प भी दिया है। फोन की स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकेगा। फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप का पता चलता है। आइए जानते हैं इसके लॉन्च से पहले और क्या-क्या होगा फोन में खास। 

Moto G87 के लॉन्च से पहले इसके डिजाइन और कलर वेरिएंट्स का खुलासा हुआ है। कंपनी के अधिकारिक सपोर्ट पेज पर फोन की लिस्टिंग से इसके कलर वेरिएंट्स का खुलासा होता है। फोन को कंपनी 6 तरह के पैंटॉन स्पीकृत कलर वेरिएंट्स में लॉन्च कर सकती है। फोन के अंदर 8 जीबी की रैम और 256 जीबी की स्टोरेज मिल सकती है। लिस्टिंग से पता चलता है कि फोन में माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट भी होगा जो 2TB तक स्टोरेज को एक्सपेंड कर सकेगा। फोन में हाइब्रिड सिम सपोर्ट दिया जाएगा। 

कैमरा की जहां तक बात है, फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप आ सकता है। यह फोन पंचहोल कटआउट डिजाइन के साथ आएगा। इसके अलावा फोन के अंदर NFC, लाइट, प्रॉक्सिमिटी, और एम्बियंट लाइट सेंसर की मौजूदगी का भी पता चलता है। इटालियन रिटेलर लिस्टिंग में फोन के 8 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज मॉडल का प्राइस EUR 407 (लगभग 44,800 रुपये) है। फोन को पैंटॉन ग्रे, और पैंटॉन ब्लू एटॉल कलर्स में देखा गया है।  इसके अलावा इसमें आर्कटिक सील, ब्लैक ऑलिव, और नाइल के अलावा शेडेड स्प्रूस पैंटॉन वेरिएंट्स भी शामिल हो सकते हैं।  

फोन में MediaTek Dimensity 6000 सीरीज का चिपसेट होने के संकेत मिलते हैं। अन्य रिपोर्ट्स की मानें तो फोन में 120Hz खा रिफ्रेश रेट आ सकता है। यह डिवाइस 5000mAh के आसपास क्षमता वाली बैटरी के साथ लॉन्च किया जा सकता है। साथ में 30W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। फोन के अंदर संभावित रूप से डस्ट और वाटर रस्सिटेंट रेटिंग भी मिल सकती है। इसके अलावा इसमें AMOLED डिस्प्ले कंपनी दे सकती है। यह एंड्रॉयड 16 के साथ पेश किया जा सकता है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki Wagon R Flex Fuel: मारुति लाई देश की पहली ऐसी कार जो इथेनॉल पर भी दौड़ेगी!
  2. भारत में लॉन्च हुई Green SM इलेक्ट्रिक टैक्सी सर्विस, VinFast के EVs का होगा इस्तेमाल
  3. Philips, Braun को टक्कर देने ग्रूमिंग मार्केट में उतरा boAt, लॉन्च की Slazer सीरीज, कीमत ₹799 से शुरू
  4. Instagram Plus Launched: अब बिना Seen हुए देख सकेंगे Story, पैसे देकर मिलेंगे कई नए फीचर्स
  5. Vivo X Fold 6 में हो सकती है 6,900mAh की बैटरी, 3C पर हुई लिस्टिंग
  6. OnePlus प्रोडक्ट्स खरीदने की इच्छा? स्मार्टफोन, टैबलेट और ईयरफोन्स पर मिल रहा भारी डिस्काउंट!
  7. इस स्टार्टअप का AI आपके काम नहीं आया तो मिलेंगे 95 करोड़ रुपये!
  8. Google Chrome में छिपे हैं आपके पुराने पासवर्ड, ऐसे करें चेक
  9. 10,000mAh बैटरी वाला फोन खरीदना है? Realme के इस मोबाइल पर मिल रही है जबरदस्त डील
  10. अब प्रेग्नेंसी बताएगी आपकी घड़ी, Apple के नए AI मॉडल ने कर दिखाया कमाल!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »