Motorola Razr 70 Ultra में मिल सकते हैं डुअल कैमरा, 2 कलर्स के ऑप्शन

Motorola Razr 70 Ultra में 16 GB तक का RAM हो सकता है। यह Android 16 पर बेस्ड Hello UI पर चल सकता है। इस स्मार्टफोन के ऊपर कोने पर सेकेंडरी माइक्रोफोन दिया जा सकता है

Motorola Razr 70 Ultra में मिल सकते हैं डुअल कैमरा, 2 कलर्स के ऑप्शन

इस स्मार्टफोन में 5,000 mAh की बैटरी 68 W वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है

ख़ास बातें
  • इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में 7 इंच का इनर फोल्डेबल डिस्प्ले हो सकता है
  • यह Android 16 पर बेस्ड Hello UI पर चल सकता है
  • इस स्मार्टफोन में 5,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है
विज्ञापन

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Motorola का नया क्लैमशेल-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Motorola Razr 70 Ultra के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इसमें अपर फ्लैप पर डुअल कैमरा हो सकते हैं। इस स्मार्टफोन को दो कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में टिप्सटर Evan Blass ने आगामी स्मार्टफोन के मार्केटिंग से जुड़े मैटीरियल और कंप्यूटर एडेड डिजाइन (CAD) को लीक किया है। इस पोस्ट के साथ दी गई इमेजेज में यह फोल्डेबल स्मार्टफोन पर्पल और ब्राउन कलर में टेक्सचर्ड और वुडेन फिनिश के साथ है। इस स्मार्टफोन के लोअर फ्लैप पर नीचे Razr की ब्रांडिंग हैं और पैनल के मिडल में मोटोरोला की ब्रांडिंग दिख रही है। 

Motorola Razr 70 Ultra के अपर फ्लैप पर थिन बेजेल्स के साथ कवर डिस्प्ले है। इसके आउटर डिस्प्ले पर LED फ्लैश के साथ दो कैमरा दिख रहे हैं। इस स्मार्टफोन के इनर डिस्प्ले पर सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए कैमरा का होल-पंच डिस्प्ले कटआउट हो सकता है। आगामी फोल्डेबल स्मार्टफोन में 7 इंच का इनर फोल्डेबल डिस्प्ले 1,224 × 2,992 पिक्सल्स के रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है। इसमें 1,080 × 1,272 पिक्सल्स के रिजॉल्यूशन के साथ 4 इंच की कवर स्क्रीन मिल सकती है। Motorola Razr 70 Ultra में 16 GB तक का RAM हो सकता है। यह Android 16 पर बेस्ड Hello UI पर चल सकता है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में बायीं साइड पर एक अलग Moto AI बटन दिया जा सकता है। इसमें दायीं साइड पर वॉल्यूम और कंट्रोल बटन हो सकते हैं। इस स्मार्टफोन के ऊपर कोने पर सेकेंडरी माइक्रोफोन दिया जा सकता है। 

इस स्मार्टफोन में 5,000 mAh की बैटरी 68 W वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। Motorola Razr 60 Ultra में 4,700 mAh की बैटरी है। Motorola Razr 70 Ultra में कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth, NFC और USB Type-C के विकल्प हो सकते हैं। हाल ही में कंपनी के एक स्मार्टफोन की चाइना कंपल्सरी सर्टिफिकेशन (3C) वेबसाइट पर मॉडल नंबर - XT2655-4 के साथ लिस्टिंग हुई है। यह Motorola Razr 70 Ultra हो सकता है। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स का मार्केट तेजी से बढ़ा है। इस सेगमेंट में दक्षिण कोरिया की Samsung की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus ने बढ़ा दी इन 2 टैबलेट्स की कीमत, अब खरीदने के लिए खर्चने होंगे ₹3 हजार ज्यादा
  2. Oppo Find X10 Pro Max में मिल सकते हैं ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा 
  3. Samsung One UI 9: इन Galaxy फोन्स को मिलेगा Android 17 अपडेट, चेक करें पूरी लिस्ट
  4. Redmi Note 17 सीरीज में मिल सकती है 9,000mAh तक की बैटरी
  5. iQOO Z11 Lite हो रहा 23 जुलाई को लॉन्च, लुक और फीचर्स आए सामने, खासतौर पर हुआ स्टूडेंट्स के लिए डिजाइन
  6. UAN अब सिर्फ UMANG ऐप के जरिए होगा एक्टिवेट, EPFO ने किया बदलाव, जानें कैसे
  7. SIR को लेकर कन्फ्यूज? चुनाव आयोग ने बताया कब मांगे जाएंगे डॉक्यूमेंट्स और कौनसे होंगे मान्य
  8. Google Maps और Gemini से ली मदद, 1990 में उधार लिया पैसा चुकाने पहुंचे 1200 किमी दूर
  9. 7000mAh बैटरी वाले Moto G77 Power की सेल लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए ₹2 हजार ऑफ!
  10. Kia ला रही है Tata Nexon EV का जवाब! लॉन्च से पहले सड़कों पर दिखी Syros EV
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »