ओला इलेक्ट्रिक बनी 4 लाख EV बेचने वाली देश की पहली कंपनी

पिछले महीने कंपनी ने S1 Z को लॉन्च किया था। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर दो वेरिएंट्स में उपलब्ध होगा। कंपनी ने सर्विस से जुड़ी शिकायतों को दूर करने के प्रयास भी किए हैं

ओला इलेक्ट्रिक बनी 4 लाख EV बेचने वाली देश की पहली कंपनी

इस सेगमेंट में कंपनी को Bajaj Auto जैसे कॉम्पिटिटर्स से कड़ी टक्कर मिल रही है

ख़ास बातें
  • इस वर्ष ओला इलेक्ट्रिक की सेल्स लगभग 4,00,099 यूनिट्स की है
  • इसकी कुल बिक्री 7,75,000 यूनिट्स से अधिक हो गई है
  • कंपनी ने सर्विस से जुड़ी शिकायतों को दूर करने के प्रयास भी किए हैं
विज्ञापन
बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Ola Electric को पिछले कुछ महीनों से सर्विस में कमियों को लेकर मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के मार्केट में यह एक कैलेंडर ईयर में चार लाख यूनिट्स की बिक्री करने वाली पहली कंपनी बन गई है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार. इस वर्ष ओला इलेक्ट्रिक की बिक्री लगभग 4,00,099 यूनिट्स की है। यह पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। इस कंपनी की शुरुआत लगभग तीन वर्ष पहले हुई थी। इसकी कुल बिक्री 7,75,000 यूनिट्स से अधिक हो गई है। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में कंपनी की 30 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी है। नवंबर में कंपनी की बिक्री लगभग 33 प्रतिशत घटी है। वाहन पोर्टल के डेटा के अनुसार, पिछले महीने कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के रजिस्ट्रेशंस 27,746 यूनिट्स के थे। Ola Electric की बिक्री में यह महीना-दर-महीना आधार पर लगभग 33 प्रतिशत की गिरावट है। पिछले महीने कंपनी ने S1 Z को लॉन्च किया था। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर दो वेरिएंट्स में उपलब्ध होगा। 

कंपनी ने सर्विस से जुड़ी शिकायतों को दूर करने के प्रयास भी किए हैं। इस सेगमेंट में ओला इलेक्ट्रिक को Bajaj Auto जैसे कॉम्पिटिटर्स से कड़ी टक्कर मिल रही है। ओला इलेक्ट्रिक ने सर्विस की स्थिति की जानकारी देने के लिए Ola HyperService ऐप्लिकेशन में नया फीचर जोड़ा है। कंपनी के CEO, Bhavish Aggarwal ने बताया है कि इससे कस्टमर्स को इलेक्ट्रिक स्कूटर की सर्विस के बारे में अपडेट मिल सकेंगे। कंपनी की स्टोर्स का नेटवर्क चार गुना बढ़ाने की तैयारी है। ओला इलेक्ट्रिक के पास लगभग 800 स्टोर्स हैं। इनकी संख्या को बढ़ाकर इस महीने के अंत तक लगभग 4,000 किया जाएगा। कंपनी के मौजूदा स्टोर्स पर सर्विस की सुविधा भी मिलती है। कंपनी अपने स्टोर्स के नेटवर्क को दिसंबर के अंत तक बढ़ाकर लगभग 4,000 तक करेगी। ओला इलेक्ट्रिक का लक्ष्य देश में प्रत्येक पिनकोड तक इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की डिलीवरी करने का है। 

यह देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) का सबसे बड़ा डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क होगा। हाल ही में कंपनी ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के पोर्टफोलियो को भी बढ़ाया था। इस महीने की शुरुआत में सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी (CCPA) ने कंज्यूमर्स के अधिकारों के कथित उल्लंघन और अनुचित कारोबारी तरीकों पर कंपनी को दिए गए नोटिस को लेकर अतिरिक्त दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए कहा था। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! इस कंपनी ने लगाई चश्मों की सेल पर रोक
  2. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  3. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  4. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  5. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  6. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  7. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  8. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  9. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  10. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »