• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Ola Electric के स्टोर्स की संख्या क्रिसमस पर चार गुना बढ़ेगी, प्रत्येक शहर तक होगी पहुंच

Ola Electric के स्टोर्स की संख्या क्रिसमस पर चार गुना बढ़ेगी, प्रत्येक शहर तक होगी पहुंच

पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस सेगमेंट में ओला इलेक्ट्रिक की सबसे अधिक हिस्सेदारी है

Ola Electric के स्टोर्स की संख्या क्रिसमस पर चार गुना बढ़ेगी, प्रत्येक शहर तक होगी पहुंच

पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है

ख़ास बातें
  • पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है
  • इस सेगमेंट में ओला इलेक्ट्रिक की सबसे अधिक हिस्सेदारी है
  • पिछले महीने ओला इलेक्ट्रिक का मार्केट शेयर घटकर 24 प्रतिशत रह गया था
विज्ञापन
बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Ola Electric की 25 दिसंबर को क्रिसमस पर अपने स्टोर्स की संख्या को बढ़ाकर 4,000 तक करने की तैयारी है। कंपनी ने बताया है कि उसकी योजना प्रत्येक शहर तक पहुंचने की है। पिछले कुछ महीनों से कंपनी को सर्विस में कमी को लेकर शिकायतों के कारण मुश्किल का सामना करना पड़ा है। 

ओला इलेक्ट्रिक ने एक स्टेटमेंट में बताया, "कंपनी अपने सेल्स और सर्विस नेटवर्क को बढ़कर 25 दिसंबर को 4,000 स्टोर्स तक करेगी। यह EV के डिस्ट्रीब्यूशन के सबसे तेज लॉन्च में से एक होगा। कंपनी ने लगभग 3,200 नए स्टोर्स के साथ अपने अफोर्डेबल और बेहतर क्वालिटी वाले EVs को प्रत्येक शहर तक पहुंचाने की तैयारी की है।" इस महीने की शुरुआत में सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी (CCPA) ने कंज्यूमर्स के अधिकारों के कथित उल्लंघन और अनुचित कारोबारी तरीकों पर कंपनी को दिए गए नोटिस को लेकर अतिरिक्त दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा था। 

पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस सेगमेंट में ओला इलेक्ट्रिक की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। अक्टूबर की शुरुआत में CCPA की ओर से कंपनी को  कंज्यूमर्स के अधिकारों के कथित उल्लंघन, भ्रामक विज्ञापनों और अनुचित कारोबारी तरीकों को लेकर कारण बताओ नोटिस दिया गया था। कंपनी ने सर्विस से जुड़ी शिकायतों को दूर करने के प्रयास भी किए हैं। इस सेगमेंट में ओला इलेक्ट्रिक को Bajaj Auto जैसे कॉम्पिटिटर्स से कड़ी टक्कर मिल रही है। कंपनी ने कस्टमर्स को सर्विस की स्थिति की जानकारी देने के लिए Ola HyperService ऐप्लिकेशन में नया फीचर जोड़ा है। ओला इलेक्ट्रिक के CEO, Bhavish Aggarwal ने बताया है कि इससे कस्टमर्स को इलेक्ट्रिक स्कूटर की सर्विस के बारे में अपडेट मिल सकेंगे। 

नवंबर में कंपनी की बिक्री लगभग 33 प्रतिशत घटी है। वाहन पोर्टल के डेटा के अनुसार, नवंबर में ओला इलेक्ट्रिक के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के रजिस्ट्रेशंस 27,746 यूनिट्स के हैं। Ola Electric की बिक्री में यह महीना-दर-महीना आधार पर लगभग 33 प्रतिशत की गिरावट है। अक्टूबर में फेस्टिव सीजन के कारण कंपनी की बिक्री में तेजी रही थी। पिछले महीने ओला इलेक्ट्रिक का मार्केट शेयर घटकर 24 प्रतिशत रह गया। यह आंकड़ा अक्टूबर में 30 प्रतिशत से अधिक का था। हाल ही में कंपनी ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का पोर्टफोलियो भी बढ़ाया था। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  2. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  3. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  4. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  6. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  7. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  8. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  9. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »