Navigation

Navigation - ख़बरें

  • Google Maps के 10 छुपे फीचर्स, जो हर यूजर को जरूर पता होने चाहिए
    Google Maps में कई ऐसे hidden फीचर्स और सेटिंग्स मौजूद हैं, जिनके बारे में ज्यादातर यूजर्स को जानकारी नहीं होती। ये फीचर्स न सिर्फ नेविगेशन को आसान बनाते हैं, बल्कि ट्रैफिक, बैटरी और ट्रैवल प्लानिंग को भी बेहतर करते हैं। उदाहरण के तौर पर आप toll roads से बच सकते हैं, multiple stops जोड़ सकते हैं, स्पीड लिमिट देख सकते हैं और यहां तक कि अपनी पार्किंग लोकेशन सेव कर सकते हैं। इसके अलावा EV यूजर्स के लिए चार्जिंग सेटिंग्स और पब्लिक ट्रांसपोर्ट फिल्टर जैसे ऑप्शन भी मिलते हैं, जो Maps को और ज्यादा स्मार्ट बनाते हैं।
  • सिर्फ गेम नहीं था Pokemon Go, अनजाने में यूजर्स बना रहे थे असली दुनिया का मैप
    Pokemon Go खेलते समय यूजर्स ने अनजाने में एक बड़ा रियल वर्ल्ड डेटाबेस तैयार कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस गेम और अन्य AR ऐप्स के जरिए करीब 30 अरब इमेज इकट्ठा हुई हैं, जिनसे एक डिटेल्ड 3D मैप तैयार हुआ है। यह डेटा अब Niantic की AI कंपनी Niantic Spatial द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके जरिए Visual Positioning System बनाया गया है, जो कैमरे के जरिए लोकेशन पहचानता है। इसी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल Coco Robotics के डिलीवरी रोबोट कर रहे हैं, जिससे वे सटीक जगह तक पहुंच सकते हैं।
  • AI ने Google Maps को बदलकर रख दिया! मैप से पूछ सकेंगे सवाल, मिलेगा 3D नेविगेशन और बहुत कुछ
    Google ने Maps प्लेटफॉर्म में Gemini AI आधारित नए फीचर्स जोड़ने की घोषणा की है। इसमें Ask Maps नाम का नया फीचर शामिल है, जिसके जरिए यूजर्स मैप से बातचीत की तरह सवाल पूछ सकते हैं और उन्हें लोकेशन से जुड़ी जानकारी मिल सकती है। इसके अलावा कंपनी ने Immersive Navigation नाम का नया नेविगेशन सिस्टम भी पेश किया है, जिसमें 3D विजुअल्स और ज्यादा स्पष्ट रूट गाइडेंस मिलेगा। Google के मुताबिक यह Maps का पिछले एक दशक में सबसे बड़ा नेविगेशन अपडेट है और इसे चरणबद्ध तरीके से Android और iOS डिवाइस पर रोलआउट किया जाएगा।
  • TVS के Orbiter इलेक्ट्रिक स्कूटर का शुरुआती प्राइस 49,999 रुपये हुआ, कंपनी ने दिया BaaS का ऑप्शन
    BaaS का ऑप्शन चुनने पर इलेक्ट्रिक स्कूटर की शुरुआती कॉस्ट कम हो जाती है और कंपनी की ओर से कस्टमर्स को लंबी अवधि की बैटरी एश्योरेंस की भी पेश की जाती है। हालांकि, इसमें बैटरी के लिए अलग से रेंटल चुकाना होता है। इस ऑप्शन के बिना Orbiter V1 का प्राइस 84,500 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) का होगा। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 1.8 kWh और 3.1 kWh के बैटरी के विकल्पों में उपलब्ध है।
  • चीन में GPS फेल, लोग ना रास्ता ढूंढ पाए ना कैब बुक कर सके! असल में हुआ क्या? यहां जानें
    चीन के नानजिंग शहर में कुछ घंटों के लिए GPS और BeiDou जैसे सैटेलाइट नेविगेशन सिस्टम काम नहीं कर पाए। यह दिक्कत बुधवार शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक रही, जिससे कार नेविगेशन, फूड डिलीवरी, राइड-हेलिंग और ड्रोन सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुईं। इंडस्ट्री बॉडी के मुताबिक, यह समस्या मोबाइल नेटवर्क की नहीं बल्कि सैटेलाइट सिग्नल्स में अस्थायी इंटरफेरेंस के कारण हुई। इस दौरान राइड-हेलिंग ऑर्डर्स में भारी गिरावट दर्ज की गई। फिलहाल, जामिंग के पीछे की वजह को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
  • बिना इंटरनेट और डेटा के भी चलेगा नेविगेशन, ऐसे यूज करें Offline Maps
    ऑफलाइन मैप्स आज के टाइम में एक जरूरी फीचर बन चुका है, खासकर तब जब इंटरनेट स्लो हो या बिल्कुल उपलब्ध न हो। इस फीचर की मदद से यूजर किसी भी एरिया का मैप पहले से डाउनलोड करके रख सकता है और बाद में बिना डाटा या वाई फाई के भी नेविगेशन इस्तेमाल कर सकता है। जीपीएस इंटरनेट के बिना भी काम करता है, इसलिए लोकेशन और रूट आसानी से मिल जाते हैं। ट्रैवल, रोड ट्रिप, रिमोट एरिया और इमरजेंसी सिचुएशन में ऑफलाइन मैप्स काफी काम आते हैं। हालांकि रियल टाइम ट्रैफिक अपडेट जैसी कुछ सुविधाएं इसमें लिमिटेड रहती हैं।
  • कबूतरों में लगा दी चिप! ड्रोन की तरह होंगे रिमोट से कंट्रोल
    रूसी कंपनी Neiry ने कबूतरों को ड्रोन की तरह इस्तेमाल करने का सफल टेस्ट किया है। इन कबूतरों के दिमाग में इलेक्ट्रॉड फिट किए गए जो कि उनकी पीठ पर लगी कंट्रोल यूनिट से जुड़े हुए थे। यह कंट्रोल यूनिट पूरी तरह से सोलर पावर पर चलती है। यानी कबूतर हवा में उड़ेंगे और सूर्य की रोशनी से कंट्रोल यूनिट को पावर मिलती रहेगी। इस चिप से वैज्ञानिक उनकी दिशा को कंट्रोल कर सकते हैं। यानी कबूतरों का रिमोट कंट्रोल अब इंसानों के हाथ में होगा
  • Honda के Activa e, QC1 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की रुकी मैन्युफैक्चरिंग, स्टॉक नहीं बिकना हो सकता है कारण 
    सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) के डेटा से पता चलता है कि HMSI ने अगस्त से इन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की मैन्युफैक्चरिंग नहीं की गई है। कंपनी ने Activa e और QC1 की कुल 11,168 यूनिट्स की मैन्युफैक्चरिंग की है। हालांकि, इसमें से सिर्फ 5,201 यूनिट्स की डीलर्स को डिलीवरी की गई है। कंपनी के पास इन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का बड़ी संख्या में बिना बिका स्टॉक पड़ा है।
  • Royal Enfield ने भारत में पेश की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Flying Flea S6
    यह कंपनी के EV से जुड़े ब्रांड Flying Flea की C6 के बाद दूसरी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल है। हाल ही में इटली के मिलान में आयोजित हुए EICMA में Flying Flea S6 को प्रदर्शित किया गया था। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल का डिजाइन लाइटवेट है और यह शहरों में चलाने के लिए बेहतर है। अगले वर्ष भारत में Flying Flea S6 को लॉन्च किया जा सकता है।
  • TVS Motor जल्द पेश करेगी इलेक्ट्रिक मैक्सी-स्कूटर M1-S, 150 किलोमीटर हो सकती है रेंज 
    इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 105 kmph की है और यह केवल 3.7 सेकेंड में 0-50 kmph की स्पीड पर पहुंच सकता है। कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 150 km की रेंज दे सकता है। TVS Motor ने M1-S के भारत में लॉन्च के बारे में जानकारी नहीं दी है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को पहले यूरोप में लॉन्च किया जाएगा।
  • Honda ने पेश की WN7 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, 130 किलोमीटर की रेंज
    होंडा WN7 की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 130 किलोमीटर की है। इसका परफॉर्मेंस पेट्रोल से चलने वाली 600 cc की मोटरसाइकिल्स के समान हो सकता है। हालांकि, इसका टॉर्क 1,000 cc की इंटरनल कम्बश्चन इंजन (ICE) मोटरसाइकिल्स को टक्कर दे सकता है। इसके पूरे स्पेसिफिकेशंस की जानकारी नवंबर में आयोजित होने वाले EICMA में दी जा सकती है। इसमें लिथियम-आयन बैटरी दी गई है।
  • Vivo X300 में हो सकता है MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट, Geekbench पर लिस्टिंग
    इस स्मार्टफोन सीरीज के बेस वेरिएंट में अधिक कॉम्पैक्ट 6.3 इंच डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन सीरीज के Vivo X300 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है। इसमें 1/1.3 इंच 50 मेगापिक्सल Sony LYT-828 प्राइमरी कैमरा, 1/1.4 इंच 200 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा हो सकता है।
  • BMW ने पेश किया CE 04 इलेक्ट्रिक स्कूटर का नया वेरिएंट, जानें स्पेसिफिकेशंस
    कंपनी ने CE 04 के नए वेरिएंट में कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किए हैं। इसे अधिक कलर्स के विकल्पों के साथ लाया गया है। इसके अलावा इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में कुछ नए फीचर्स जोड़े गए हैं। BMW CE 04 का बेस वेरिएंट हल्के व्हाइट यूनि कलर, ब्लैक-ग्रे सीट और क्लीयर विंडशील्ड के साथ है। इसका Avantgrade वेरिएंट Gravity Blue मैटेलिक पेंट और Sao Paulo येलो के कॉम्बिनेशन के साथ है।
  • Xiaomi SU7 EV कार का एक्सिडेंट, ऑटोपायलट मोड था एक्टिव, कंपनी ने दी सफाई
    चीन में Xiaomi की पहली इलेक्ट्रिक कार SU7 एक बड़े हादसे की वजह बन गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस क्रैश में तीन लोगों की मौत हुई है और एक गंभीर रूप से घायल है। हादसे के वक्त कार Navigate on Autopilot मोड में थी और 116 km/h की स्पीड से चल रही थी। बाद में ड्राइवर ने मैन्युअली कंट्रोल लिया लेकिन कार सीधा जाकर सीमेंट के पोल से टकरा गई। कंपनी का कहना है कि हादसे के वक्त ब्रेक और स्टीयरिंग सिस्टम पूरी तरह नॉर्मल थे। Xiaomi ने यह भी बताया कि कंपनी पुलिस जांच में सहयोग कर रही है, लेकिन इस घटना ने कंपनी की ADAS सेफ्टी को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
  • भारत की 2027 में चंद्रयान-4 के लॉन्च की तैयारी, चंद्रमा से लाए जाएंगे सैम्पल
    देश के स्पेस एक्सप्लोरेशन के प्रयासों में यह एक महत्वपूर्ण कदम होगा। इस मिशन का उद्देश्य चंद्रमा से सैम्पल वापस धरती पर लाना होगा। इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट में पांच अलग कंपोनेंट्स को ले जाने के लिए LVM-3 रॉकेट के कम से कम दो लॉन्च की जरूरत होगी। यह चंद्रमा से सैम्पल लाने की देश की पहली कोशिश होगी। इससे स्पेस रिसर्च में भारत की वैज्ञानिक और तकनीकी क्षमताएं बढ़ेंगी।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »