Honor Earbuds 4 50dB ANC, 46 घंटे बैटरी और Bluetooth 5.3 के साथ लॉन्च हुए हैं।
Photo Credit: Honor
Honor ने अपने नए TWS ईयरबड्स Honor Earbuds 4 को अब चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में उपलब्ध करा दिया है। ये ईयरबड्स पहले चीन में लॉन्च हुए थे और अब UAE, सऊदी अरब और मलेशिया जैसे बाजारों में पेश किए गए हैं। इनमें 50dB तक ANC, डुअल ड्राइवर सेटअप और लंबी बैटरी लाइफ जैसे फीचर्स दिए गए हैं। ईयरबड्स 20Hz से 20,000Hz तक की फ्रीक्वेंसी रेंज सपोर्ट करते हैं और Bluetooth 5.3 के साथ डुअल डिवाइस कनेक्टिविटी भी मिलती है। Honor का कहना है कि चार्जिंग केस के साथ ये ईयरबड्स कुल मिलाकर 46 घंटे तक का प्लेबैक दे सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की बात करें तो Honor Earbuds 4 में इन-ईयर डिजाइन के साथ टच कंट्रोल मिलता है, जहां यूजर्स स्टेम पर स्लाइड करके वॉल्यूम कंट्रोल कर सकते हैं। इनमें 11mm और 6mm के डुअल डायनेमिक ड्राइवर्स दिए गए हैं, जो कंपनी के मुताबिक बेहतर साउंड आउटपुट देने में मदद करते हैं। इनमें IP54 रेटिंग दी गई है, जिससे ये डस्ट और स्प्लैश रेसिस्टेंट हैं। चार्जिंग केस में USB Type-C पोर्ट और इंडिकेटर लाइट मिलती है। ये ईयरबड्स Honor Smart Space ऐप के साथ भी काम करते हैं।
बैटरी की बात करें तो Honor के मुताबिक, चार्जिंग केस के साथ ये ईयरबड्स कुल मिलाकर 46 घंटे तक का प्लेबैक दे सकते हैं। बिना ANC के ईयरबड्स करीब 9 घंटे और ANC ऑन होने पर करीब 5 घंटे तक चलते हैं। वहीं 10 मिनट की क्विक चार्जिंग से कुछ घंटों का यूज मिल सकता है।
Honor Earbuds 4 में 50dB तक Active Noise Cancellation (ANC) और डुअल ट्रांसपेरेंसी मोड का सपोर्ट मिलता है। साथ ही कॉलिंग के लिए AI बेस्ड ट्रिपल माइक्रोफोन सिस्टम दिया गया है, जो विंड नॉइज को कम करने में मदद करता है। ईयरबड्स 20Hz से 20,000Hz तक की फ्रीक्वेंसी रेंज सपोर्ट करते हैं और Bluetooth 5.3 के साथ डुअल डिवाइस कनेक्टिविटी भी मिलती है।
कीमत और उपलब्धता की बात करें तो Honor Earbuds 4 की कीमत UAE में AED 169 (करीब 4,300 रुपये), सऊदी अरब में SAR 199 (करीब 4,500 रुपये) और मलेशिया में MYR 399 (करीब 9,500 रुपये) रखी गई है। ये व्हाइट और ब्लैक कलर ऑप्शन में आते हैं और संबंधित देशों में Honor की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत