• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Ola इलेक्ट्रिक टूव्हीलर पर 50 हजार रुपये का डिस्काउंट! अक्षय तृतीया पर कंपनी का जबरदस्त ऑफर

Ola इलेक्ट्रिक टूव्हीलर पर 50 हजार रुपये का डिस्काउंट! अक्षय तृतीया पर कंपनी का जबरदस्त ऑफर

ग्राहक इस दौरान ओला इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स को 50 हजार रुपये तक सस्ते में खरीद सकते हैं।

Ola इलेक्ट्रिक टूव्हीलर पर 50 हजार रुपये का डिस्काउंट! अक्षय तृतीया पर कंपनी का जबरदस्त ऑफर

Photo Credit: Ola Electric

ओला इलेक्ट्रिक ने अक्षय तृतीया के मौके पर ग्राहकों के लिए Ola Sona Weekend ऑफर लॉन्च किया है।

ख़ास बातें
  • इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स को 50 हजार रुपये तक सस्ते में खरीद सकते हैं।
  • Ola S1 Pro Sona एडिशन को 24 कैरेट गोल्ड प्लेटेड एलिमेंट के साथ खरीदें।
  • Ola Sona Weekend ऑफर केवल 18 और 19 अप्रैल के लिए दिया गया है।
विज्ञापन

Ola Electric ने फेस्टिवल सेल के तहत 50 हजार रुपये तक के बेनिफिट्स कस्टमर्स को देने की घोषणा की है। कंपनी ने अक्षय तृतीया के मौके पर ये बेनिफिट्स कस्टमर्स के लिए जारी किए हैं। ओला सोना वीकेंड (Ola Sona Weekend) के नाम से यह फेस्टिव ऑफर दिया गया है। ऑफर केवल सीमित समय के लिए है। कंपनी ने कहा है कि ऑफर केवल दो दिन के लिए है जिसके तहत ओला के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स को 50 हजार रुपये तक सस्ते में खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

ओला इलेक्ट्रिक ने अक्षय तृतीया के मौके पर ग्राहकों के लिए Ola Sona Weekend ऑफर लॉन्च किया है। ग्राहक इस दौरान ओला इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स को 50 हजार रुपये तक सस्ते में खरीद सकते हैं। ऑफर के तहत ग्राहकों को 50 हजार रुपये के डिस्काउंट के अलावा EMI बेनिफिट्स भी मिलेंगे। इसके साथ ही Ola S1 Pro Sona एडिशन को 24 कैरेट गोल्ड प्लेटेड एलिमेंट के साथ खरीदने का चांस मिलेगा। 

18 और 19 अप्रैल को है ऑफर

Ola Sona Weekend ऑफर केवल 18 और 19 अप्रैल के लिए दिया गया है। इन दो दिनों में ग्राहकों को Ola Roadster X+ 9.1 kWh इलेक्ट्रिक बाइक को 50 हजार रुपये के डिस्काउंट पर खरीदने का मौका मिलेगा। यह खरीद 6PM से 9PM के बीच की जाने पर ही ऑफर का लाभ लिया जा सकेगा। दोनों ही दिन ग्राहकों को 50 हजार रुपये की बचत करने का मौका मिलेगा। इसी के साथ कंपनी 8 साल तक एक्स्टेंडेड वारंटी भी इस इलेक्ट्रिक टूव्हीलर के साथ दे रही है जो कि बिल्कुल मुफ्त है। इलेक्ट्रिक बाइक केवल लिमिटिड यूनिट्स में उपलब्ध करवाई गई है। 

Gen 3 S1 X (2kWh) और Roadster X (2.5 kWh) पर 40 हजार रुपये तक का डिस्काउंट लिया जा सकता है। ऑफर के तहत अब इलेक्ट्रिक टूव्हीलर की कीमत 49,999 रुपये से शुरू होती है। नजदीकी ओला डीलरशिप पर ऑफर उपलब्ध हो सकता है। इसी के साथ कंपनी ने बैंक ऑफर के माध्यम से भी छूट लेने का मौका दिया है। बैंक ऑफ बरोदा, स्कैपिया फेडरेल, येस बैंक, IDFC, HSBC, और HDFC क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खरीद पर 10 हजार रुपये का लाभ मिलेगा। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »