भारत में Model Y का नया वर्जन लॉन्च कर सकती है Tesla

टेस्ला ने पिछले वर्ष Model Y L को चीन में पेश किया था। यह कंपनी के स्टैंडर्ड मॉडल Y का लॉन्ग-व्हीलबेस और थ्री-रो वाला वर्जन है। इस इलेक्ट्रिक SUV में छह सीट दी गई हैं

भारत में Model Y का नया वर्जन लॉन्च कर सकती है Tesla

इस इलेक्ट्रिक SUV की मैन्युफैक्चरिंग चीन के शंघाई में कंपनी की गीगाफैक्टरी में की जा रही है

ख़ास बातें
  • टेस्ला की भारत में अपने Model Y का नया वर्जन लॉन्च करने की तैयारी है
  • पिछले वर्ष कंपनी ने Model Y L को चीन में पेश किया था
  • इस इलेक्ट्रिक SUV में छह सीट दी गई हैं
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के इंटरनेशनल मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली टेस्ला की भारत में अपने Model Y का नया वर्जन लॉन्च करने की तैयारी है। देश में पिछले वर्ष अपने बिजनेस की शुरुआत करने वाली Tesla को कस्टमर्स से ठंडा रिस्पॉन्स मिल रहा है। बिलिनेयर Elon Musk की इस कंपनी की भारत में बिक्री अनुमान से बहुत कम रही है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, टेस्ला ने पिछले वर्ष Model Y L को चीन में पेश किया था। यह कंपनी के स्टैंडर्ड मॉडल Y का लॉन्ग-व्हीलबेस और थ्री-रो वाला वर्जन है। इस इलेक्ट्रिक SUV में छह सीट दी गई हैं। यह उन कस्टमर्स के लिए बेहतर है जिन्हें अधिक केबिन स्पेस की जरूरत होती है। कंपनी के  Model Y L को अगले सप्ताह भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इस इलेक्ट्रिक SUV की मैन्युफैक्चरिंग चीन के शंघाई में कंपनी की गीगाफैक्टरी में की जा रही है। देश में पिछले वर्ष टेस्ला के मॉडल Y की सिर्फ 227 यूनिट्स की बिक्री हुई है। 

देश में Model Y के लिए दो वेरिएंट्स - रियर व्हील ड्राइव और लॉन्ग-रेंज रियर व्हील ड्राइव को उपलब्ध कराया गया है। मॉडल Y का शुरुआती प्राइस 59.89 लाख रुपये का है। इसके लॉन्ग-रेंज रियर व्हील ड्राइव वेरिएंट का प्राइस 67.89 लाख रुपये है। कंपनी ने इनवेंटरी को घटाने के लिए इस इलेक्ट्रिक SUV पर दो लाख रुपये के डिस्काउंट की पेशकश की थी। इंटरनेशनल मार्केट में मॉडल Y का ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) वेरिएंट भी उपलब्ध है। इस इलेक्ट्रिक SUV के रियर-व्हील ड्राइव वेरिएंट की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 500 किलोमीटर की है। यह 5.9 सेकेंड्स में 0 से 100 km/h की स्पीड पर पहुंच सकती है। 

मॉडल Y के लॉन्ग रेंज रियर-व्हील ड्राइव की रेंज 620 किलोमीटर से कुछ ज्यादा की है। यह 5.6 सेकेंड्स में 0 से 100 km/h की स्पीड तक पहुंच सकती है। चीन में टेस्ला की फैक्टरी से मॉडल Y का फुली बिल्ड यूनिट के तौर पर इम्पोर्ट किया जाता है। इस वजह से इस इलेक्ट्रिक SUV पर भारी इम्पोर्ट ड्यूटी लगती है। देश में टैरिफ अधिक होने से मॉडल Y के प्राइसेज अन्य इंटरनेशनल मार्केट्स की तुलना में ज्यादा हैं। इसका असर कंपनी की सेल्स पर भी पड़ रहा है। इंटरनेशनल मार्केट में पिछली कुछ तिमाहियों में टेस्ला की सेल्स में कमी हुई है। इसका कारण चीन जैसे बड़े मार्केट्स में कॉम्पिटिशन का बढ़ना है। पिछले वर्ष टेस्ला को चीन की BYD ने वार्षिक सेल्स में पीछे छोड़ दिया था। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  2. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  3. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  4. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  5. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  6. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  7. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  8. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  9. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  10. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »