Ola Electric को लगा झटका, मार्केट शेयर घटकर 24 प्रतिशत हुआ

ओला इलेक्ट्रिक ने अपने S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की रेंज को बढ़ाया है। पिछले महीने कंपनी ने S1 Z को लॉन्च किया था

Ola Electric को लगा झटका, मार्केट शेयर घटकर 24 प्रतिशत हुआ

हाल ही में कंपनी ने बताया था कि वह जल्द इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करेगी

ख़ास बातें
  • कंपनी के नवंबर में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के रजिस्ट्रेशन 27,746 यूनिट्स हैं
  • इस सेगमेंट में कंपनी का पहला स्थान बरकरार है
  • ओला इलेक्ट्रिक ने अपने S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की रेंज को बढ़ाया है
विज्ञापन
बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Ola Electric की नवंबर में बिक्री लगभग 33 प्रतिशत घटी है। वाहन पोर्टल के डेटा के अनुसार, पिछले महीने कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के रजिस्ट्रेशंस 27,746 यूनिट्स के हैं। Ola Electric की बिक्री में यह महीना-दर-महीना आधार पर लगभग 33 प्रतिशत की गिरावट है। 

अक्टूबर में फेस्टिव सीजन के कारण कंपनी की बिक्री में तेजी रही थी। पिछले महीने ओला इलेक्ट्रिक का मार्केट शेयर घटकर 24 प्रतिशत रह गया। यह आंकड़ा अक्टूबर में 30 प्रतिशत से अधिक का था। हालांकि, इस सेगमेंट में कंपनी का पहला स्थान बरकरार है। TVS Motor का इस मार्केट में लगभग 23 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ दूसरा स्थान है। हालांकि, इसकी बिक्री में भी महीना-दर-महीना आधार पर लगभग 13 प्रतिशत की कमी हुई है। नवंबर में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के कुल रजिस्ट्रेशंस महीना-दर-महीना आधार पर 18 प्रतिशत से अधिक घटकर लगभग 1.14 लाख यूनिट्स के हैं। हालांकि, वर्ष-दर-वर्ष आधार पर इन रजिस्ट्रेशंस में 23 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। 

ओला इलेक्ट्रिक ने अपने S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की रेंज को बढ़ाया है। पिछले महीने कंपनी ने S1 Z को लॉन्च किया था। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर दो वेरिएंट्स में उपलब्ध होगा। इसका शुरुआती प्राइस 59,999 रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इसकी डिलीवरी अगले वर्ष शुरू की जाएगी। इसके पास S1 Pro, S1 Air और S1X जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स मौजूद हैं। ओला इलेक्ट्रिक ने अपना पहला कमर्शियल इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola Gig भी पेश किया है। S1 Z में 1.5 kWh के दो बैटरी पैक दिए गए हैं। हालांकि, यह इनमें से एक बैटरी पैक के इस्तेमाल से चल सकता है। इसके सिंगल बैटरी पैक की रेंज लगभग 75 किलोमीटर की है। 

S1 Z के दोनों बैटरी पैक से रेंज बढ़कर लगभग 146 किलोमीटर की हो सकती है। यह सबसे अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में शामिल है। इसके S1 Z+ वेरिएंट का प्राइस 64,999 रुपये (एक्स-शोरूम) का है। S1 Z में हब-माउंटेड मोटर दी गई है जो 3 kW का अधिकतम पावर आउटपुट देती है। यह 70 किलोमीटर प्रति घंटा की अधिकतम स्पीड तक पहुंच सकता है। हाल ही में कंपनी ने बताया था कि वह जल्द ही इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करेगी। इसकी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Roadster की डिलीवरी अगले वर्ष की शुरुआत से होगी। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  7. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  9. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  10. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »