Quality

Quality - ख़बरें

  • Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
    दिल्ली-NCR में सर्दियों के दौरान बढ़ता प्रदूषण घर के अंदर की हवा को भी प्रभावित कर सकता है। ऐसे में Air Purifier खरीदने से पहले कुछ जरूरी बातों को समझना चाहिए। सही डिवाइस चुनने के लिए HEPA Filter की क्वालिटी, CADR और कमरे के साइज पर ध्यान देना जरूरी है। इसके अलावा ACH, Activated Carbon Filter, PM2.5 Sensor और Auto Mode जैसे फीचर्स भी काम आ सकते हैं। खरीदारी से पहले Noise Level, बिजली की खपत और Replacement Filter की कीमत जरूर जांचें। जानें अपने घर के लिए सही Air Purifier कैसे चुनें।
  • क्या फोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर महंगे हो जाएंगे? सरकार ने BIS सर्टिफिकेशन किया अनिवार्य, अब लो क्वालिटी के टेम्पर्ड ग्लास नहीं मिलेंगे
    भारत में अब लो क्वालिटी के स्क्रीन प्रोटेक्टर नहीं मिलेंगे, क्योंकि सरकार ने सभी के लिए BIS सर्टिफिकेशन अनिवार्य कर दिया है, जो कि 1 अप्रैल, 2027 से लागू होगा। भारत में बिना निर्धारित कंप्लाइंस BIS मार्क वाले स्क्रीन प्रोटेक्टर को देश में तैयार नहीं किया जा सकेगा, इंपोर्ट नहीं किया जा सकेगा, इसके अलावा सेल के लिए स्टोर करना, सेल करना या डिस्ट्रीब्यूट करने की अनुमित नहीं होगी।
  • बैटरी सेल बनाने वाली Nippo ने लॉन्च किए एयर प्यूरीफायर, स्मार्ट फीचर्स और 4-स्टेज फिल्ट्रेशन जैसी खूबियां
    Nippo ब्रांड की पैरेंट कंपनी Indo National Limited ने भारत में Airvue एयर प्यूरीफायर लॉन्च किए हैं। कंपनी ने इसके साथ इंडोर एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग और एयर प्यूरिफिकेशन सेगमेंट में एंट्री की है। Airvue को चार मॉडल L301S, M601S, U801S और U1001S में पेश किया गया है, जो 300 से 1,500 वर्ग फीट तक के स्पेस को कवर करते हैं। इनमें 4-स्टेज फिल्ट्रेशन सिस्टम, True HEPA और एक्टिवेटेड कार्बन फिल्टर दिए गए हैं। साथ ही 254nm UV-C LED, नेगेटिव आयन जनरेटर और स्मार्ट ऐप कनेक्टिविटी मिलती है। कंपनी ने 2030 तक Airvue से ₹100 करोड़ रेवेन्यू का लक्ष्य रखा है।
  • WhatsApp पर फोटो हो जाती है खराब? ये सेटिंग ऑन करते ही हर बार मिलेगा HD क्वालिटी!
    WhatsApp पर फोटो और वीडियो भेजते समय उनकी क्वालिटी अक्सर कम हो जाती है क्योंकि ऐप मीडिया फाइल्स को कंप्रेस करता है। लेकिन अब यूजर्स HD मीडिया अपलोड क्वालिटी को डिफॉल्ट सेटिंग के तौर पर ऑन कर सकते हैं। इसके बाद फोटो और वीडियो बेहतर क्वालिटी में भेजी जा सकती हैं। WhatsApp में हर बार अलग से HD ऑप्शन चुनने का तरीका भी दिया गया है। इसके अलावा डॉक्यूमेंट मोड का इस्तेमाल करके लगभग ओरिजिनल क्वालिटी में भी फोटो और वीडियो भेजे जा सकते हैं। यहां हमने HD मीडिया भेजने के सभी आसान तरीके स्टेप-बाय-स्टेप बताए हैं।
  • बजट मोबाइल से फोटो खराब आती है? ये 5 टिप्स बदल देंगे गेम, साथ में एक बोनस टिप भी
    आज के समय में ज्यादातर लोग बजट स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं, लेकिन फोटो क्वॉलिटी को लेकर अक्सर शिकायत रहती है। हालांकि अच्छी फोटो सिर्फ महंगे कैमरे पर निर्भर नहीं करती, बल्कि सही लाइटिंग, एंगल और बेसिक सेटिंग्स पर भी काफी असर पड़ता है। अगर आप कुछ आसान टिप्स जैसे नेचुरल लाइट का सही इस्तेमाल, लेंस साफ रखना, ग्रिड लाइन्स से फ्रेमिंग और बेसिक एडिटिंग अपनाते हैं, तो सस्ते फोन से भी बेहतर और क्लियर फोटो ली जा सकती है। इस आर्टिकल में बताए गए आसान स्टेप्स आपकी मोबाइल फोटोग्राफी को काफी हद तक सुधार सकते हैं।
  • Samsung Galaxy S26 होगा बेस्ट कैमरा फोन! 24MP सेंसर के साथ नया फीचर लीक
    Samsung Galaxy S26 सीरीज में अबतक का सबसे बेस्ट कैमरा मिलेगा! Galaxy S26 सीरीज के लॉन्च से पहले स्मार्टफोन के कैमरा फीचर्स को लेकर बड़ा लीक सामने आया है। दावा किया गया है कि इस साल की गैलेक्सी S सीरीज में कंपनी अबतक का सबसे क्लीन फोटोग्राफी एक्सपीरियंस देने वाली है।
  • AQI चेक करने के लिए ऐप नहीं? मोबाइल में पहले से मौजूद हैं ये ऑप्शन
    दिल्ली-NCR में बढ़ते पॉल्यूशन के बीच AQI चेक करना अब रोजमर्रा की जरूरत बन चुका है। अच्छी बात यह है कि इसके लिए किसी अलग डिवाइस की जरूरत नहीं, सिर्फ स्मार्टफोन ही काफी है। Google Search, Google Maps, Weather ऐप्स और सरकारी Sameer ऐप जैसे प्लेटफॉर्म्स से यूजर्स अपने इलाके की हवा की क्वालिटी रियल-टाइम में देख सकते हैं। अलग-अलग तरीकों का इस्तेमाल करके AQI की सही स्थिति समझना खासतौर पर दिल्ली-NCR जैसे इलाकों में ज्यादा जरूरी हो गया है।
  • घर पर मात्र 2000 रुपये में बना डाला एयर प्यूरीफायर, वायु प्रदूषण को 380 से ले गया 50 से भी नीचे
    दिल्ली के रहने वाले व्यक्ति ने बहुत साधारण और किफायती चीजों का उपयोग करके एक DIY एयर प्यूरीफायर बनाकर तैयार किया और Reddit पर एक पोस्ट में उसकी पूरी जानकारी दी। पोस्ट में बताया गया कि इसने बस कुछ ही मिनटों में एयर क्वालिटी इंडेक्स को बहुत तेजी से कम कर दिया। पोस्ट के कैप्शन में लिखा है कि "मैंने 2 हजार रुपये में अपना निजी एयर प्यूरीफायर तैयार किया।"
  • Apple के ‘Awe Dropping' लॉन्च इवेंट से पहले नए AirPods Pro के स्पेसिफिकेशंस हुए लीक
    AirPods Pro (3rd जेनरेशन) में डिजाइन में सुधार के साथ ही हार्ट रेट मॉनिटरिंग का फीचर होगा। ये TWS बेहतर इन-ईयर फिट के साथ हो सकते हैं। कंपनी इन TWS के लिए नए डिजाइन वाला चार्जिंग केस दे सकती है। नए TWS में 'डिजिटल ANC' कहा जाने वाला फीचर मिल सकता है। एपल के AirPods Pro (2nd जेनरेशन) में कंपनी का H2 चिपसेट दिया गया है
  • होम प्रोजेक्टर का मार्केट अगले 4 वर्षों में होगा दोगुनाः BenQ के MD, Rajeev Singh
    इस सेगमेंट की प्रमुख कंपनी BenQ ने दो नए फ्लैगशिप 4K मॉडल्स: W5850 और W4100i को लॉन्च किया है। इनमें से W5850 का प्राइस 7,00,000 रुपये और W4100i का 4,00,000 रुपये का है। ये दोनों प्रोजेक्टर देश भर में सभी प्रमुख Home AVSI पार्टनर्स के जरिए उपलब्ध होंगे। इन प्रोजेक्टर्स में BenQ की CinematicColor टेक्नोलॉजी (100% DCI-P3) और बेहतर कलर एक्युरेसी के लिए HDR-PRO दिया गया है।
  • सोने से पहले स्मार्टफोन देखने वाले सावधान! 50 मिनट की नींद छीन लेता है मोबाइल- स्टडी
    रात को सोने से पहले फोन देखने की आपकी आदत आपकी सेहत पर काफी बुरा प्रभाव डाल सकती है। एक नई स्टडी कहती है कि जो लोग, खासकर वयस्क, अगर सोने से पहले फोन स्क्रीन पर स्क्रॉल करते हैं तो उनकी नींद एक हफ्ते में 1 घंटे तक कम हो जाती है, और इसी के साथ उनकी दिमागी सेहत पर भी इसका बुरा प्रभाव पड़ता है।
  • Ola Electric के स्टोर्स की संख्या क्रिसमस पर चार गुना बढ़ेगी, प्रत्येक शहर तक होगी पहुंच
    ओला इलेक्ट्रिक ने बताया है कि उसकी योजना प्रत्येक शहर तक पहुंचने की है। पिछले कुछ महीनों से कंपनी को सर्विस में कमी को लेकर शिकायतों के कारण मुश्किल का सामना करना पड़ा है। कंपनी ने कहा है कि वह कंपनी अपने सेल्स और सर्विस नेटवर्क को बढ़कर 25 दिसंबर को 4,000 स्टोर्स तक करेगी। यह EV के डिस्ट्रीब्यूशन के सबसे तेज लॉन्च में से एक होगा।
  • एयरटेल ने सरकार को किया स्पेक्ट्रम के 3,626 करोड़ रुपये का बकाया भुगतान
    यह स्पेक्ट्रम कंपनी ने 2016 में खरीदा था। इस बकाया रकम के लिए Bharti Airtel को आठ प्रतिशत से ज्यादा का इंटरेस्ट रेट चुकाना पड़ रहा था। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को फाइलिंग में बताया है कि उसने इस कैलेंडर ईयर में 28,000 करोड़ रुपये से अधिक की स्पेक्ट्रम की बकाया रकम चुकाई है। इस महीने की शुरुआत में एयरटेल ने बताया था कि उसके नेटवर्क पर 8 अरब से ज्यादा स्पैम कॉल्स की चेतावनी दी गई है।
  • OnePlus Ace 5 की पहली झलक! फ्लैट डिस्प्ले के साथ दिखा फोन का धांसू डिजाइन
    OnePlus Ace 5 फोन का डिजाइन लॉन्च से पहले रिवील कर दिया गया है। चीन में कंपनी के प्रेसिडेंट Li Jie की ओर से फोन के रियल लाइफ इमेज शेयर किए गए हैं। फोन में फ्लैट डिस्प्ले देखा जा सकता है जिसमें अल्ट्रा थिन बेजल्स कंपनी ने इस्तेमाल किए हैं। फोन में मेटल फ्रेम देखने को मिल सकता है। फोन के रियर डिजाइन को अभी कंपनी ने एक रहस्य ही रखा है।
  • Oppo की Find X8 सीरीज को जोरदार रिस्पॉन्स, सेल्स का रिकॉर्ड टूटा
    इस सीरीज में Find X8 और Find X8 Pro शामिल हैं। इन स्मार्टफोन्स को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। चीन में इस स्मार्टफोन सीरीज के अक्टूबर में लॉन्च के बाद से इसकी 10 लाख से अधिक यूनिट्स बिकी हैं। यह कंपनी के स्मार्टफोन्स की इस सीरीज का समान अवधि में सबसे अधिक सेल्स का रिकॉर्ड है। Find X8 सीरीज को नवंबर में इंटरनेशनल मार्केट में पेश किया गया था।

Quality - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »