Ola Electric की सर्विस में सुधार की कोशिश, मोबाइल ऐप पर जोड़ा नया फीचर

कंपनी की स्टोर्स का नेटवर्क चार गुना बढ़ाने की तैयारी है। ओला इलेक्ट्रिक के पास लगभग 800 स्टोर्स हैं

Ola Electric की सर्विस में सुधार की कोशिश, मोबाइल ऐप पर जोड़ा नया फीचर

हाल ही में कंपनी ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के पोर्टफोलियो को भी बढ़ाया था

ख़ास बातें
  • कंपनी की स्टोर्स का नेटवर्क चार गुना बढ़ाने की तैयारी है
  • ओला इलेक्ट्रिक के पास लगभग 800 स्टोर्स हैं
  • पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है
विज्ञापन
बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Ola Electric को पिछले कुछ महीनों से कस्टमर सर्विस में कमियों को लेकर मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। कंपनी ने सर्विस से जुड़ी शिकायतों को दूर करने के प्रयास भी किए हैं। इस सेगमेंट में कंपनी को Bajaj Auto जैसे कॉम्पिटिटर्स से कड़ी टक्कर मिल रही है। 

ओला इलेक्ट्रिक ने सर्विस की स्थिति की जानकारी देने के लिए Ola HyperService ऐप्लिकेशन में नया फीचर जोड़ा है। कंपनी के CEO, Bhavish Aggarwal ने बताया कि इससे कस्टमर्स को इलेक्ट्रिक स्कूटर की सर्विस के बारे में अपडेट मिल सकेंगे। कंपनी की स्टोर्स का नेटवर्क चार गुना बढ़ाने की तैयारी है। ओला इलेक्ट्रिक के पास लगभग 800 स्टोर्स हैं। इनकी संख्या को बढ़ाकर इस महीने के अंत तक लगभग 4,000 किया जाएगा। कंपनी के मौजूदा स्टोर्स पर सर्विस की सुविधा भी मिलती है। कंपनी अपने स्टोर्स के नेटवर्क को दिसंबर के अंत तक बढ़ाकर लगभग 4,000 तक करेगी। ओला इलेक्ट्रिक का लक्ष्य देश में प्रत्येक पिनकोड तक इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की डिलीवरी करने का है। 

यह देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) का सबसे बड़ा डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क भी होगा। हाल ही में कंपनी ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के पोर्टफोलियो को भी बढ़ाया था। इस महीने की शुरुआत में सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी (CCPA) ने कंज्यूमर्स के अधिकारों के कथित उल्लंघन और अनुचित कारोबारी तरीकों पर कंपनी को दिए गए नोटिस को लेकर अतिरिक्त दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए कहा था। 

इस बारे में CCPA की ओर कंपनी को ईमेल भेजी गई थी। पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस सेगमेंट में ओला इलेक्ट्रिक की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। नवंबर में कंपनी की बिक्री लगभग 33 प्रतिशत घटी है। वाहन पोर्टल के डेटा के अनुसार, पिछले महीने कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के रजिस्ट्रेशंस 27,746 यूनिट्स के हैं। Ola Electric की बिक्री में यह महीना-दर-महीना आधार पर लगभग 33 प्रतिशत की गिरावट है। पिछले महीने कंपनी ने S1 Z को लॉन्च किया था। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर दो वेरिएंट्स में उपलब्ध होगा। इसका शुरुआती प्राइस 59,999 रुपये (एक्स-शोरूम) का है। कंपनी के पास S1 Pro, S1 Air और S1X जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स मौजूद हैं। हाल ही में ओला इलेक्ट्रिक ने अपना पहला कमर्शियल इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola Gig भी पेश किया था। S1 Z में 1.5 kWh के दो बैटरी पैक दिए गए हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  2. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  4. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  5. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  6. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  7. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  8. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  9. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  10. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »