Zebronics Zeb Juke Bar 9710C में 5.1 चैनल स्पीकर सिस्टम दिया गया है।
Photo Credit: Amazon
Zebronics Zeb Juke Bar 9710C में 5.1 चैनल स्पीकर सिस्टम दिया गया है
Zebronics की ओर से नया Zeb Juke Bar 9710C लॉन्च किया गया है। यह 5.1 चैनल के साथ आता है। इसमें मल्टीस्पीकर कंफिग्रेशन दी गई है। इसमें 550W की टोटल आउटपुट दी गई है। साउंड बार में 40Hz-20kHz की फ्रिक्वेंसी रेंज दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 5.3 का सपोर्ट दिया गया है। इसमें LED डिस्प्ले दिया गया है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में।
Zebronics Zeb Juke Bar 9710C की कीमत 16,999 रुपये है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। इसके अलावा यह डिस्काउंट प्राइस के साथ Amazon से भी खरीदा जा सकेगा। कंपनी ने इसके साथ 1 साल की वारंटी दी है।
Zebronics Zeb Juke Bar 9710C में 5.1 चैनल स्पीकर सिस्टम दिया गया है जो घर के मनोरंजन के लिहाज से डिजाइन किया गया है। इसमें Dolby Atmos सपोर्ट के साथ मल्टी स्पीकर कंफिग्रेशन है। साउंड बार में DTS:X का सपोर्ट भी दिया गया है। यह 550W RMS की आउटपुट दे सकता है। इसमें दो रियर सैटेलाइट स्पीकर दिए गए हैं जिससे यह 5.1 चैनल कंफिग्रेशन बनाता है। सबवूफर में 190W की आउटपुट दी गई है। इसमें 13.33cm के ड्राइवर मिलते हैं। मेन साउंडबार में तीन 70W के ड्राइवर हैं। सैटेलाइट स्पीकर में 75W की आउटपुट मिलती है।
स्पीकर में 40Hz-20kHz की फ्रिक्वेंसी रेस्पॉन्स रेंज दी गई है। ज़ेब्रोनिक्स ने इसे 78dB या उससे अधिक के सिग्नल-टू-नॉइज़ रेश्यो और 48dB या उससे अधिक के चैनल सेपरेशन के साथ लिस्ट किया है। कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 5.3 का सपोर्ट इसमें दिया गया है। साउंड बार में TV eARC, ऑप्टिकल इनपुट, AUX इनपुट, और USB प्लेबैक सपोर्ट दिया गया है। USB पोर्ट 32GB तक के स्टोरेज डिवाइस के साथ MP3 फ़ाइलों को सपोर्ट करता है। इसमें LED डिस्प्ले भी दिया गया है। साउंडबार के डाइमेंशन 40.5 x 9 x 6.2 cm हैं और सबवूफर के डाइमेंशन 15 x 18.5 x 29.5 cm हैं। इसका वजन 4.3 किलोग्राम है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
Moto Buds 2 Fusion भारत में लॉन्च: ₹2 हजार में ANC और गेमिंग फीचर्स, 10 मिनट चार्ज में चलेंगे 3 घंटे
boltt ACE 5G, EVO की सेल फिर से शुरू, पहली सेल में सिर्फ कुछ घंटों में बिक गए थे सारे स्मार्टफोन
AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा