Oracle एक विशाल एआई डेटा सेंटर का विस्तार कर रही है जिससे कंपनी में बड़ा नकदी संकट बताया गया है।
Oracle में जल्द ही बड़े पैमाने पर नौकरियां खत्म की जाने वाली हैं।
Oracle जल्द ही अपने वर्कफोर्स में से हजारों नौकरियां खत्म करने की तैयारी कर रही है। कंपनी कथित तौर पर AI डेटा सेंटर बनाने के लिए यह कदम उठाने जा रही है। ओरेकल AI डेटा सेंटर्स डेवलप करने के लिए पूरे जी-जान से जुटी है और इसी का नतीजा है कि अब वर्कफोर्स को कम करके कॉस्ट कटिंग की जा रही है। कंपनी की एआई से संबंधित पूंजीगत व्यय योजनाओं का असर महीनों से ओरेकल के शेयरों पर पड़ रहा है।
Oracle में जल्द ही बड़े पैमाने पर नौकरियां खत्म की जाने वाली हैं। Bloomberg की रिपोर्ट की मानें तो ये छंटनियां कंपनी के कई विभागों को प्रभावित करेंगी। कंपनी से लगभग 30 हजार के करीब कर्मचारियों को निकाला जा सकता है। ये छंटनियां इसी महीने हो सकती हैं। कंपनी ने कर्मचारियों को यह भी बताया कि वह अपने क्लाउड डिवीजन में कई ओपन जॉब्स की सूचियों की समीक्षा कर रही है। ओरेकल में होने वाली ये छंटनी कंपनी के भीतर होने वाली सामान्य छंटनी से कहीं अधिक होगी।
Oracle एक विशाल एआई डेटा सेंटर का विस्तार कर रही है जिससे कंपनी में बड़ा नकदी संकट बताया गया है। इससे निपटने के लिए कंपनी हजारों नौकरियों में कटौती करने जा रही है। कुछ छंटनी उन नौकरी श्रेणियों में की जाएगी जिनकी कंपनी को AI के कारण कम आवश्यकता होने की उम्मीद है। यानी AI के चलते कम कर्मचारियों की आवश्यकता कंपनी को होगी। चेयरमैन लैरी एलिसन के नेतृत्व में ओरेकल ओपनएआई जैसे ग्राहकों के लिए एआई वर्कलोड को पावर देने के लिए डेटा सेंटर के ऐतिहासिक विस्तार की शुरुआत कर रही है।
Oracle को लंबे समय से डेटाबेस सॉफ्टवेयर के लिए जाना जाता रहा है। लेकिन कंपनी पिछले कुछ वर्षों से एआई पर फोकस कर रही है और अपनी क्लाउड कंप्यूटिंग इकाई को मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। कंपनी का मकसद मार्केट के बड़े खिलाड़ियों जैसे Amazon, Microsoft के खिलाफ प्रतिस्पर्धा में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करवाना है। पिछले महीने ओरेकल ने कहा था कि वह ऋण और इक्विटी बिक्री के संयोजन के माध्यम से इस साल 50 बिलियन डॉलर तक जुटाएगी।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत