इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल या 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है
यह OnePlus 13T की जगह ले सकता है
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल OnePlus का नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। OnePlus 15T की रियर कैमरा यूनिट और बैटरी के बारे में कंपनी ने जानकारी दी है। इस स्मार्टफोन में 3D अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। OnePlus 15T में 16 GB तक RAM हो सकता है। यह OnePlus 13T की जगह ले सकता है।
चीन के मइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में OnePlus के प्रेसिडेंट, Li Jie ने बताया है कि आगामी स्मार्टफोन में 6.32 इंच फ्लैट डिस्प्ले दिया जाएगा। इसके डिस्प्ले में चारों साइड पर स्लिम बेजेल्स और राउंडेड कॉर्नर्स होंगे। OnePlus 15T में अपग्रेडेड 3D अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। यह स्मार्टफोन चार्जर और प्रोटेक्टिव केस जैसी मैग्नेटिक एक्सेसरीज को सपोर्ट करेगा। हालांकि, यह पता नहीं चला है कि इस स्मार्टफोन में बिल्ट-इन मैग्नेट होंगे या नहीं।
बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर OnePlus 15T की मॉडल नंबर - OnePlus PLZ110 के साथ लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन को सिंगल-कोर टेस्ट में 3,669 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 10,740 प्वाइंट्स का स्कोर मिला है। OnePlus 15T में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम हो सकता है। OnePlus 15T में 7,500 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50 W वायरलेस फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में LUMO पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा होगा। OnePlus 15T में मैट्रिक्स स्टाइल कैमरा लेआउट दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल या 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है।
OnePlus 13T में 6.32-इंच फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के एडैप्टिव रिफ्रेश रेट, 1,600 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल और 240 Hz तक के टच सैंपलिंग रेट के साथ है। इसमें मेटल का फ्रेम दिया गया है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite चिपसेट और Adreno 830 GPU है। OnePlus 13T में 50 मेगापिक्सल की डुअल रियर कैमरा यूनिट दी गई है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन की 6,260 mAh की बैटरी 80 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए 4,400mm² वेपर कूलिंग चैंबर है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में