• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Ola के ई स्कूटर्स खरीदना होगा आसान, कंपनी इस महीने शुरू करेगी 100 एक्सपीरिएंस सेंटर्स 

Ola के ई-स्कूटर्स खरीदना होगा आसान, कंपनी इस महीने शुरू करेगी 100 एक्सपीरिएंस सेंटर्स 

ओला इलेक्ट्रिक तीन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ola S1, Ola S1 Pro और Ola S1 Air की पेशकश ककती है

Ola के ई-स्कूटर्स खरीदना होगा आसान, कंपनी इस महीने शुरू करेगी 100 एक्सपीरिएंस सेंटर्स 

कंपनी ने दिसंबर में लगभग 25,000 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बेचे हैं

ख़ास बातें
  • ओला इलेक्ट्रिक ने पिछले वर्ष 100 एक्सपीरिएंस सेंटर्स शुरू किए थे
  • कंपनी इन एक्सपीरिएंस सेंटर्स की संख्या दोगुनी करने की तैयारी कर रही है
  • इसका पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 Pro लगभग दो वर्ष पहले लॉन्च हुआ था
विज्ञापन
देश की बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Ola Electric के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री तेजी से बढ़ रही है। कंपनी ने दिसंबर में लगभग 25,000 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बेचे हैं। ओला इलेक्ट्रिक ने पिछले वर्ष 100 एक्सपीरिएंस सेंटर्स खोले थे। कंपनी इस महीने इन एक्सपीरिएंस सेंटर्स की संख्या दोगुनी करने की तैयारी कर रही है। 

ओला इलेक्ट्रिक के CEO, Bhavish Aggarwal ने ट्वीट कर बताया कि कंपनी 26 जनवरी तक और 100 एक्सपीरिएंस सेंटर्स खोलेगी। उनका कहना था कि ओला इलेक्ट्रिक का कस्टमर्स के पास पहुंचने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया, "हमारे पास पिछले वर्ष के अंत में 100 एक्सपीरिएंस सेंटर्स थे। कंपनी 26 जनवरी तक और 100 एक्सपीरिएंस सेंटर्स शुरू कर रही है। इन सभी सेंटर्स में सर्विस डेस्क होंगे।" ओला इलेक्ट्रिक तीन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ola S1, Ola S1 Pro और Ola S1 Air की पेशकश करती है। कंपनी का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 Pro लगभग दो वर्ष पहले लॉन्च किया गया था। इसका प्राइस 99,999 रुपये से 1,39,999 रुपये के बीच है। 

हाल ही में Aggarwal ने कहा था कि पिछला वर्ष देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के लिए महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने दावा किया था कि ओला इलेक्ट्रिक देश की सबसे बड़ी और सबसे तेजी से बढ़ने वाली EV कंपनी है। उनका कहना था, "हम मिशन इलेक्ट्रिक को लेकर प्रतिबद्ध हैं। हमने देश भर में EV की पहुंच बढ़ाई है। ओला इलेक्ट्रिक देश में सबसे बड़ी और सबसे तेजी से बढ़ने वाली EV कंपनी बन गई है। इस वर्ष EV की बिक्री तेजी से बढ़ने की उम्मीद है।" 

पिछले वर्ष कंपनी को अपने कुछ इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में आग लगने के मामलों के कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा ओला के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की रेंज और क्वालिटी को लेकर भी शिकायतें की गई थी। पिछले वर्ष के अंत में Ola Electric ने अफोर्डेबल प्राइस वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1 Air लॉन्च किया था। इसका प्राइस कंपनी के पहले से मौजूद Ola S1 और Ola S1 Pro से कम रखा गया है। Ola S1 Air की बैटरी कैपेसिटी 2.5 KWh और टॉप स्पीड 85kmph की है। कंपनी ने बताया था कि नया इलेक्ट्रिक स्कूटर 101km की ARAI रेंज और सामान्य स्थितियों में 100km की रेंज देता है। कंपनी के अन्य ई-स्कूटर्स की तरह इसमें म्यूजिक, नेविगेशन और रिवर्स मोड जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  3. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  4. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  5. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  6. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  9. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »