Ola Electric के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर जुलाई में 20,000 रुपये तक डिस्काउंट

कंपनी के S1 Pro, S1 Air, S1 X और S1 X+ इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर जुलाई डिस्काउंट की पेशकश की गई है

Ola Electric के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर जुलाई में 20,000 रुपये तक डिस्काउंट

पिछले महीने कंपनी की सेल्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 107 प्रतिशत बढ़ी है

ख़ास बातें
  • इस सेगमेंट में कंपनी की सबसे अधिक हिस्सेदारी है
  • इस सेगमेंट में ओला इलेक्ट्रिक की लगभग 46 प्रतिशत हिस्सेदारी है
  • यह तमिलनाडु में बैटरी सेल बनाने की फैक्टरी लगा रही है
विज्ञापन
बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में Ola Electric ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर जुलाई में बड़े डिस्काउंट की पेशकश की है। इस सेगमेंट में कंपनी की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। इसके S1 Pro, S1 Air, S1 X और S1 X+ इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर जुलाई में 20,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा। 

कंपनी के S1 Air और S1 Pro पर 15,000 रुपये तक का डिस्काउंट है। S1 Air का प्राइस लगभग 1.01 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) और S1 Pro का 1.29 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इसके अलावा S1 X पर 12,500 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसका प्राइस 75,000 रुपये से शुरू होता है और यह दो बैटरी पैक में उपलब्ध है। इसकी रेंज लगभग 190 किलोमीटर तक है। ओला इलेक्ट्रिक के S1 X+ पर सबसे अधिक 20,000 रुपये का डिस्काउंट है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 3 kW की बैटरी दी गई है। इसकी रेंज लगभग 151 किलोमीटर की है। इसका प्राइस लगभग 85,000 रुपये (एक्स-शोरूम) का है। 

पिछले महीने ओला इलेक्ट्रिक की सेल्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 107 प्रतिशत बढ़ी है। जून में कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की 36,716 यूनिट्स का रजिस्ट्रेशन हुआ है। कंपनी का दावा है कि इस सेगमेंट में उसकी हिस्सेदारी लगभग 46 प्रतिशत की है। मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही में ओला इलेक्ट्रिक की बिक्री लगभग 57 प्रतिशत बढ़ी है। इस कैलेंडर वर्ष की पहली छमाही में कंपनी की सेल्स दो लाख यूनिट्स से अधिक की रही है। यह इस आंकड़े तक इतनी कम अवधि में पहुंचने वाली पहली इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी बन गई है। पिछले महीने कंपनी ने अपने S1 X इलेक्ट्रिक स्कूटर को नए फीचर्स के साथ अपडेट किया था। 

इन फीचर्स में फाइंड माय स्कूटर और वैकेशन मोड शामिल हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को सॉफ्टवेयर अपडेट के लिए सर्विस सेंटर पर नहीं ले जाना पड़ेगा। वैकेशन मोड कस्टमर के इलेक्ट्रिक स्कूटर का लंबी अवधि तक इस्तेमाल नहीं करने पर एक्टिवेट होता है। हाल ही में ओला इलेक्ट्रिक को इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) के लिए मार्केट्स रेगुलेटर SEBI से मंजूरी मिली थी। इस IPO के जरिए कंपनी लगभग 5,500 करोड़ रुपये जुटाएगी। इस फंड का इस्तेमाल कैपिटल एक्सपेंडिचर, कर्ज चुकाने और रिसर्च एंड डिवेलपमेंट (R&D) में करने की योजना है। पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »