Ola के चीफ Bhavish Aggarwal ने भी दी सप्ताह में 70 घंटे के वर्क टाइम की सलाह

पिछले वर्ष नारायण मूर्ति की एक सप्ताह में 70 घंटे के वर्क की सलाह पर काफी बहस हुई थी। इसका बहुत से लोगों ने विरोध किया था

Ola के चीफ Bhavish Aggarwal ने भी दी सप्ताह में 70 घंटे के वर्क टाइम की सलाह

इंफोसिस के नारायण मूर्ति की एक सप्ताह में 70 घंटे के वर्क की सलाह पर काफी बहस हुई थी

ख़ास बातें
  • हाल ही में Ola ने अपनी मैपिंग सर्विस बनाई है
  • इससे पहले यह Google Maps का इस्तेमाल कर रही थी
  • देश में ओला की टक्कर Uber से होती है
विज्ञापन
ऐप के जरिए कैब सर्विसेज देने वाली Ola के CEO, Bhavish Aggarwal ने एक सप्ताह में 70 घंटे के वर्क की Infosys के फाउंडर, Narayana Murthy की सलाह का समर्थन किया है। अग्रवाल ने बताया कि वह एक सप्ताह में सात दिन और एक दिन में 20 घंटे कार्य करते हैं। 

पिछले वर्ष नारायण मूर्ति की एक सप्ताह में 70 घंटे के वर्क की सलाह पर काफी बहस हुई थी। इसका बहुत से लोगों ने विरोध किया था। इसके समर्थन में भी कुछ लोग थे। बहुत से बिजनेस मालिकों ने प्रोडक्टिविटी बढ़ाने की जरूरत पर सहमति जताई थी। अग्रवाल ने कहा,  "मूर्ति की युवाओं के लिए इस सलाह का मैं पूरी तरह समर्थन करता हूं।" इंफोसिस के कामकाज से अलग होने के बाद कंपनी से जुड़ने के बारे में, अग्रवाल ने कहा, "मुझे लगता है कि उन्हें कंपनी की स्थिति को देखते हुए वापस आना पड़ा था। उन्होंने वापसी के बाद कंपनी को मजबूत स्थिति में दोबारा पहुंचाने में सफलता पाई थी।" नारायण मूर्ति ने 1981 में अपने छह सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल्स की मदद से इंफोसिस की शुरुआत की थी। इन सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल्स में Nandan M Nilekani भी शामिल थे। 

हाल ही में Ola ने अपनी मैपिंग सर्विस बनाई है। इससे पहले यह Google Maps का इस्तेमाल कर रही थी। हाल ही में ओला ने Microsoft का Azure प्लेटफॉर्म छोड़ा था। देश में ओला की टक्कर Uber से होती है। कंपनी ने बताया है कि गूगल मैप्स की सर्विस छोड़ने से उसे वार्षिक लगभग 100 करोड़ रुपये की बचत होगी। 

अग्रवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया था, "पिछले महीने Azure को छोड़ने के बाद, हम गूगल मैप्स से पूरी तरह बाहर निकल गए हैं। हम इस पर लगभग 100 करोड़ रुपये खर्च करते थे। हमारी इन-हाउस ओला मैप्स सर्विस पर शिफ्ट होने से यह खर्च शून्य हो गया है।" कंपनी की इलेक्ट्रिक व्हीकल यूनिट Ola Electric ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के लिए सॉलिड-स्टेट बैटरी डिवेलप करने का प्रयास तेज कर दिया है। अग्रवाल ने बताया था कि अगले वर्ष की शुरुआत से कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में ओला के अपने सेल्स का इस्तमाल किया जा सकता है। कंपनी तमिलनाडु में इसके लिए फैक्टरी लगा रही है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  2. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  3. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  8. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  9. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  10. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »