• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • ओला इलेक्ट्रिक का दमदार परफॉर्मेंस, मार्केट शेयर 52 प्रतिशत पर पहुंचा

ओला इलेक्ट्रिक का दमदार परफॉर्मेंस, मार्केट शेयर 52 प्रतिशत पर पहुंचा

हाल ही में कंपनी ने अपनी S1 X के प्राइसेज में कटौती की थी। इसके 2 kWh के बैटरी पैक वाले वेरिएंट का प्राइस 69,999 रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होगा

ओला इलेक्ट्रिक का दमदार परफॉर्मेंस, मार्केट शेयर 52 प्रतिशत पर पहुंचा

कंपनी ने अपने फास्ट चार्जिंग नेटवर्क को भी बढ़ाने की योजना बनाई है

ख़ास बातें
  • पिछले महीने कंपनी ने लगभग 34,000 रजिस्ट्रेशंस दर्ज किए हैं
  • इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर के मार्केट में इसका पहला स्थान बरकरार है
  • इसने लिथियम आयन सेल्स की बनाने के लिए तमिलनाडु में फैक्टरी लगाई है
विज्ञापन
बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Ola Electric की अप्रैल में सेल्स लगभग 54 प्रतिशत बढ़ी है। पिछले महीने कंपनी ने लगभग 34,000 रजिस्ट्रेशंस दर्ज किए हैं। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर के मार्केट में इसका पहला स्थान बरकरार है। ओला इलेक्ट्रिक का मार्केट शेयर बढ़कर 52 प्रतिशत हो गया है। 

कंपनी को सेल्स की रफ्तार बढ़ने की उम्मीद है। इसके इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 X की डिलीवरी जल्द शुरू होगी। इसके साथ यह इस मार्केट के अफोर्डेबल सेगमेंट में एंट्री करेगी। ओला इलेक्ट्रिक के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर, Anshul Khandelwal ने कहा, "कंपनी के लिए मौजूदा फाइनेंशियल ईयर की अच्छी शुरुआत हुई है। हमारे मार्केट शेयर 52 प्रतिशत हो गया है। हमने अप्रैल में अपने दूसरे सबसे अधिक रजिस्ट्रेशंस दर्ज किए हैं।" 

हाल ही में कंपनी ने अपनी S1 X के प्राइसेज में कटौती की थी। इसके 2 kWh के बैटरी पैक वाले वेरिएंट का प्राइस 69,999 रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होगा। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की सिंगल चार्ज में सर्टिफाइड रेंज लगभग 91 किलोमीटर की है। इसकी बैटरी को पूरी तरह चार्ज करने में 7.4 घंटे लगते हैं। यह 4.1 सेकेंड में 0-40 kmph की स्पीड पकड़ सकता है। इसकी टॉप स्पीड लगभग 85 kmph की है। इसमें 3.5 इंच LCD स्क्रीन है। इसके 3 kw के वेरिएंट की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 151 किलोमीटर और टॉप स्पीड 90 kmph की है। ओला इलेक्ट्रिक का दावा है कि S1 X का 4 kw की बैटरी वाले वेरिएंट की रेंज लगभग 190 किलोमीटर की है। 

ओला इलेक्ट्रिक ने अपने फास्ट चार्जिंग नेटवर्क को भी बढ़ाने की योजना बनाई है। इसने एक पोर्टेबल फास्ट चार्जर भी पेश किया है। इस 3 kW के चार्जर का प्राइस 29,999 रुपये का है। हाल ही में कंपनी ने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के लिए आठ वर्ष या 80,000 किलोमीटर तक एक्सटेंडेड वॉरंटी की पेशकश की थी। कंपनी ने लिथियम आयन सेल्स की मैन्युफैक्चरिंग के लिए तमिलनाडु के कृष्णागिरी में फैक्टरी लगाई है। इस फैक्टरी के पूरी कैपेसिटी तक पहुंचने पर लगभग 25,000 लोगों को रोजगार मिलेगा। ओला इलेक्ट्रिक ने इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) के जरिए 66.2 करोड़ डॉलर जुटाने की योजना बनाई है। इसमें नए शेयर्स जारी करने के साथ मौजूदा इनवेस्टर जापान के SoftBank के शेयर्स की भी बिक्री की जाएगी। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »