• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • इलेक्ट्रिक स्कूटर्स अप्रैल से हो सकते हैं महंगे, केंद्र सरकार की सब्सिडी घटाने की तैयारी

इलेक्ट्रिक स्कूटर्स अप्रैल से हो सकते हैं महंगे, केंद्र सरकार की सब्सिडी घटाने की तैयारी

FAME 2 सब्सिडी में अप्रैल से होने वाली कमी से इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स लगभग 10 प्रतिशत महंगे हो सकते हैं

इलेक्ट्रिक स्कूटर्स अप्रैल से हो सकते हैं महंगे, केंद्र सरकार की सब्सिडी घटाने की तैयारी

दुनिया के तीसरे सबसे बड़े ऑटोमोबाइल मार्केट भारत में EV सेगमेंट शुरुआती दौर में है

ख़ास बातें
  • इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर का प्राइस अप्रैल से लगभग 10 प्रतिशत बढ़ जाएगा
  • हाल ही में सरकार ने इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्रमोशन स्कीम की घोषणा की थी
  • पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री बढ़ी है
विज्ञापन
पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इसका बड़ा कारण इन पर केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से मिलने वाली सब्सिडी है। हालांकि, केंद्र सरकार की ओर से दी जाने वाली FAME 2 सब्सिडी में अप्रैल से होने वाली कमी से इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स लगभग 10 प्रतिशत महंगे हो सकते हैं। 

एक मीडिया रिपोर्ट में रेटिंग एजेंसी ICRA की एक स्टडी के हवाले से बताया गया है कि देश के टू-व्हीलर मार्केट में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की हिस्सेदारी अगले वित्त वर्ष के अंत तक लगभग आठ प्रतिशत हो सकती है। हालांकि, FAME 2 सब्सिडी के समाप्त होने से इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स खरीदने वालों के साथ ही मैन्युफैक्चरर्स को भी झटका लग सकता है। इसका कुछ असर हाल ही में घोषित की गई इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्रमोशन स्कीम (EMPS) से कुछ कम हो सकता है। इसके तहत, इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री बढ़ाने के लिए 333.39 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इससे इस वर्ष अप्रैल से अगस्त के बीच 3,33,387 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लगभग 10,000 रुपये के बेनेफिट मिलेंगे। 

हालांकि, EMPS में प्रत्येक व्हीकल के लिए दी जाने वाली सब्सिडी की मात्रा में कमी होगी। इससे FAME 2 सब्सिडी की तुलना में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर का प्राइस लगभग 10 प्रतिशत बढ़ जाएगा। इस सप्ताह की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि देश में अगले पांच वर्षों में EV की मैन्युफैक्चरिंग तेजी से बढ़ेगी। मोदी ने बताया कि अगर लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी की दोबारा जीत होती है तो EV की मैन्युफैक्चरिंग में काफी बढ़ोतरी होगी। उन्होंने एक मीडिया इवेंट में कहा था, "आगामी पांच वर्षों में देश में EV की मैन्युफैक्चरिंग में रिकॉर्ड बढ़ोतरी होगी।" मोदी का कहना था कि नए EV मैन्युफैक्चरिंग प्लांट्स से युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। दुनिया के तीसरे सबसे बड़े ऑटोमोबाइल मार्केट भारत में EV सेगमेंट शुरुआती दौर में है। 

हाल ही में केंद्र सरकार ने 50 करोड़ डॉलर का इनवेस्टमेंट करने वाली इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) कंपनियों को इम्पोर्ट टैक्स में छूट देने का संकेत दिया था। इससे अमेरिकी EV मेकर Tesla और कुछ अन्य इंटरनेशनल ऑटोमोबाइल कंपनियों को देश में अपने EV लॉन्च करने का प्रोत्साहन मिल सकता है। इससे पहले टेस्ला ने सरकार से इस छूट का निवेदन किया था। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  3. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Lava ने सस्ता 5जी फोन Shark 2 Pro 5G किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, कितनी है कीमत
  5. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  6. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  9. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  10. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  11. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  12. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  13. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  14. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  15. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  16. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  17. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
  2. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  3. Lava ने सस्ता 5जी फोन Shark 2 Pro 5G किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, कितनी है कीमत
  4. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  5. Nothing Headphone (1) Pro हुआ लॉन्च; ANC के साथ मिलेंगे एडवांस्ड ऑडियो फीचर्स, फुल चार्ज में चलेगा 68 घंटे!
  6. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  7. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  8. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  9. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  10. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »