Hero Motocorp ने लॉन्च किया इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida VX2, जानें प्राइस, रेंज

Vida VX2 में फास्ट चार्जिंग की सुविधा है जिससे इसकी बैटरी को केवल 60 मिनटों में 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है

Hero Motocorp ने लॉन्च किया इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida VX2, जानें प्राइस, रेंज

इसमें 4.3 इंच LCD यूनिट और 4.3 इंच TFT स्क्रीन दी गई है

ख़ास बातें
  • Vida VX2 को 2.2 kWh और 3.4 kWh के दो बैटरी विकल्पों में लाया गया है
  • यह इलेक्ट्रिक स्कूटर BaaS विकल्प 'के साथ भी उपलब्ध होगा
  • इसमें 4.3 इंच LCD यूनिट और 4.3 इंच TFT स्क्रीन दी गई है
विज्ञापन
बड़ी टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Hero Motocorp ने इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida VX2 को मंगलवार को लॉन्च किया। इसके साथ ही कंपनी ने इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में एक नई कैटेगरी 'Evooter' की शुरुआत की है। इसका शुरुआती प्राइस 59,490 रुपये (एक्स-शोरूम) का है। 

कंपनी के EV ब्रांड Vida का दावा है कि यह एक इलेक्ट्रिक व्हीकल के सस्टेनेबिलिटी, इंटेलिजेंस और परफॉर्मेंस को कम्फर्ट, डिजाइन और एक स्कूटर की प्रति दिन की जरूरतों के साथ जोड़ता है। Vida VX2 को 2.2 kWh और 3.4 kWh के दो बैटरी विकल्पों में लाया गया है। 

यह इलेक्ट्रिक स्कूटर BaaS विकल्प 'पे-ऐज-यू-गो' सब्सक्रिप्शन सिस्टम के साथ भी मिलेगा। इससे कस्टमर्स कॉस्ट के अनुसार स्कूटर और बैटरी की अलग से फाइनेंसिंग करा सकेंगे। इसमें प्रतिदिन और मासिक इस्तेमाल दोनों प्रकार के इस्तेमाल के तरीकों के आधार पर सब्सक्रिप्शन प्लांस की रेंज होगी। इससे कस्टमर्स अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर के वास्तविक इस्तेमाल के आधार पर भुगतान कर सकेंगे और उन्हें बैटरी की स्थिति या उसे बदलने की चिंता नहीं करनी होगी। इसके 2.2 kWh की बैटरी वाले वेरिएंट का रेंज लगभग 92 किलोमीटर और 3.4 kWh वाले वेरिएंट का लगभग 142 किलोमीटर की है। 

Vida VX2 के स्पेसिफिकेशंस

यह इस सेगमेंट में रिमोट इमोबिलाइजेशन और क्लाउड कनेक्टिविटी की पेशकश करने वाला एकमात्र इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इसमें 4.3 इंच LCD यूनिट और 4.3 इंच TFT स्क्रीन दी गई है। इसकी स्क्रीन को स्मार्टफोन के साथ इंटीग्रेट किया जा सकता है। इससे राइड से जुड़े स्टैटिस्टिक्स और फर्मवेयर ओवर-द-एयर (FOTA) अपडेट मिल सकते हैं। Vida VX2 में फास्ट चार्जिंग की सुविधा है जिससे इसकी बैटरी को केवल 60 मिनटों में 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। 

यह इलेक्ट्रिक स्कूटर दो वेरिएंट्स - VX2 Plus और VX2 Go में लाया गया है। इनके BaaS विकल्प के साथ प्राइसेज क्रमशः 54,490 रुपये और 64,990 रुपये (एक्स-शोरूम) के हैं। BaaS के विकल्प के बिना इन वेरिएंट्स के प्राइसेज बढ़ जाएंगे। इनके लिए BaaS प्लान की शुरुआत 0.96 रुपये प्रति किलोमीटर से होगी। कंपनी के Vida ब्रांड का चार्जिंग से जुड़ा इकोसिस्टम तेजी से बढ़ रहा है। इसमें 100 से अधिक शहरों में 3,600 से अधिक फास्ट चार्जिंग स्टेशंस और 500 से अधिक सर्विस प्वाइंट शामिल हैं। कंपनी एक कम कॉस्ट वाले EV प्लेटफॉर्म, ACPD पर कार्य कर रही है। इससे हीरो मोटोकॉर्प के आगामी Vida इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का प्राइस इंटरनल कम्बश्चन इंजन (ICE) वाले स्कूटर्स के समान होने की संभावना है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  5. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  7. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  8. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  9. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
  10. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »