• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • BYD ने भारत में पेश की Sealion 7 इलेक्ट्रिक SUV, 540 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज

BYD ने भारत में पेश की Sealion 7 इलेक्ट्रिक SUV, 540 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज

इसमें ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 12-स्पीकर वाला ऑडियो सिस्टम और पैनोरैमिक सनरूफ जैसे फीचर्स हैं। Sealion 7 की बैटरी 82.56 kWh की है

BYD ने भारत में पेश की Sealion 7 इलेक्ट्रिक SUV, 540 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज

इसमें ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और पैनोरैमिक सनरूफ जैसे फीचर्स हैं

ख़ास बातें
  • इसका फ्रंट डिजाइन कंपनी की Seal सेडान के लगभग समान है
  • BYD ने Sealion 7 के प्राइस की जानकारी नहीं दी है
  • इसके लिए बुकिंग 70,000 रुपये में कराई जा सकती है
विज्ञापन
चाइनीज इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) मेकर BYD ने Bharat Mobility Global Expo में Sealion 7 इलेक्ट्रिक SUV को लॉन्च किया है। इसे दो वेरिएंट्स - AWD और RWD में लाया गया है। देश में कंपनी के पोर्टफोलियो मे्ं Atto3, E Max 7 और Seal शामिल हैं। 

हालांकि, BYD ने Sealion 7 के प्राइस की जानकारी नहीं दी है। इसके लिए बुकिंग 70,000 रुपये में कराई जा सकती है। इसका फ्रंट डिजाइन कंपनी की Seal सेडान के लगभग समान है। Sealion 7 में 10.25 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 15.6 इंच रोटेटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट क्लस्टर दिया गया है। इसमें ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 12-स्पीकर वाला ऑडियो सिस्टम और पैनोरैमिक सनरूफ जैसे फीचर्स हैं। Sealion 7 की बैटरी 82.56 kWh की है। इसके AWD वेरिएंट में 523 hp की पावर और 690 Nm का पीक टॉर्क है। Sealion 7 के RWD वेरिएंट में सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर है जो 308 hp की पावर और 380 Nm पीक टॉर्क जेनरेट करती है। 

कंपनी का दावा है कि इस इलेक्ट्रिक SUV का AWD वेरिएंट सिंगल चार्ज में लगभग 542 किलोमीटर और RWD वेरिएंट लगभग 567 किलोमीटर की रेंज देता है। पिछले वर्ष BYD ने सेल्स का रिकॉर्ड बनाया है। कंपनी ने लगभग 42.5 लाख यूनिट्स की सेल्स की है। EV के इंटरनेशनल मार्केट में Elon Musk की Tesla को BYD से कड़ी टक्कर मिल रही है। दिसंबर में BYD ने मासिक सेल्स का रिकॉर्ड बनाया है। इसके पीछे सब्सिडी और कस्टमर्स को इंसेंटिव्स देने बड़े कारण हैं। BYD ने दिसंबर में 5,09,440 यूनिट्स की बिक्री की है। इसमें 2,07,734 EV शामिल हैं। पिछले वर्ष कंपनी की EV की कुल सेल्स लगभग 17.6 लाख यूनिट्स की रही है। कंपनी की वार्षिक सेल्स में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 41 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। 

देश में कंपनी Seal EV को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। यह सिंगल और डुअल मोटर के दो विकल्पों और दो बैटरी पैक में उपलब्ध है। इसका प्राइस लगभग 41 लाख रुपये से 53 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इसके तीन वेरिएंट्स - प्रीमियम, डायनैमिक और परफॉर्मेंस हैं। कंपनी का टारगेट अपने सेल्स और सर्विस नेटवर्क को तेजी से बढ़ाने का है। Seal का एंट्री लेवल डायनैमिक वेरिएंट RWD सेटअप के साथ है। इसका प्राइस लगभग 41 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)  का है। इसके RWD सेटअप के साथ प्रीमियम वेरिएंट का प्राइस लगभग 45.55 लाख रुपये और टॉप-एंड परफॉर्मेंस वेरिएंट का 53 लाख रुपये का है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ather Energy के इलेक्ट्रिक स्कूटर Rizta की बड़ी कामयाबी, सेल्स हुई 3 लाख यूनिट्स से ज्यादा 
  2. IT एंप्लॉयीज एसोसिएशन ने की वर्क-फ्रॉम-होम को अनिवार्य बनाने की मांग, प्रधानमंत्री मोदी की अपील का असर
  3. दुनिया अभी 5G में उलझी है, चीन ने 6G की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम
  4. बच्चों के क्रेयॉन जैसी दिखने वाली Pen Drive! SanDisk Crayola USB-C भारत में लॉन्च
  5. Lyne Startup 70, Startup 68 TWS ईयरबड्स लॉन्च, साथ में Startup 80 कार चार्जर ने भी दी दस्तक, जानें
  6. Oppo Find X10 Pro Max में हो सकती है 200 मेगापिक्सल की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  7. HP OmniBook Ultra 2026 लैपटॉप हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. HMD Vibe 2 5G की इंडिया लॉन्च डेट कन्फर्म, इस दिन आ रहा है 6000mAh बैटरी और AI कैमरा वाला फोन
  9. HP OmniPad 12 भारत में लॉन्च: 18 घंटे की बैटरी, डिटैचेबल कीबोर्ड के साथ आया नया टैबलेट
  10. Samsung ने शुरू किया सर्टिफाइड री-न्यूड प्रोग्राम, सस्ते में मिल रहे प्रीमियम Galaxy स्मार्टफोन्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »