मिडल ईस्ट में संकट की वजह से क्रूड ऑयल के बढ़ते प्राइसेज के मद्देनजर प्रधानमंत्री मोदी ने कंपनियों से एंप्लॉयीज के लिए वर्क-फ्रॉम-होम जैसे उपायों पर विचार करने को कहा था
इस उपाय से पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स की खपत को घटाया जा सकेगा
देश में फ्यूल को बचाने और गैर जरूरी ट्रैवल को घटाने के लिए प्रधानमंत्री Narendra Modi की अपील का असर दिख रहा है। मिडल ईस्ट में संकट की वजह से क्रूड ऑयल के बढ़ते प्राइसेज के मद्देनजर प्रधानमंत्री मोदी ने कंपनियों से एंप्लॉयीज के लिए वर्क-फ्रॉम-होम जैसे उपायों पर विचार करने को कहा था। इसके बाद IT एंप्लॉयीज एसोसिएशन ने सरकार से वर्क-फ्रॉम-होम को अनिवार्य करने की मांग की है।
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Nascent Information Technology Employees Senate (NITES) ने लेबर एंड एंप्लॉयमेंट मिनिस्ट्री से IT और IT-एनेबल्ड सर्विसेज से जुड़ी कंपनियों को यह निर्देश देने का निवेदन किया है कि जहां कारगर हो वहां एंप्लॉयीज को रिमोट तरीके से वर्क की अनुमति दी जाए। लेबर मिनिस्टर Mansukh Mandaviya को लिखे पत्र में NITES ने कहा है कि केंद्र सरकार के फ्यूल को बचाने के अभियान में मदद के लिए IT और IT-एनेबल्ड सर्विसेज इंडस्ट्री बेहतर स्थिति में है। यह इंडस्ट्री रिमोट तरीके से वर्क की बड़े स्तर पर टेस्टिंग कर चुकी है।
कोरोना महामारी के दौरान इस इंडस्ट्री ने अपने लगभग सभी एंप्लॉयीज को वर्क-फ्रॉम-होम पर शिफ्ट कर दिया था। NITES ने कहा है कि लाखों एंप्लॉयीज के लिए प्रतिदिन ऑफिस आने को जरूरी करने से फ्यूल की खपत, पब्लिक ट्रांसपोर्ट और शहरों के इंफ्रास्ट्रक्चर पर गैर-जरूरी दबाव पड़ता है। इसके साथ ही NITES का कहना है कि वर्क-फ्रॉम-होम को केवल एंप्लॉयी के एक फायदे के तौर पर नहीं ब्लकि एक जिम्मेदार आर्थिक उपाय के तौर पर देखा जाना चाहिए।
प्रधानमंत्री मोदी ने तेलंगाना में एक कार्यक्रम में कहा था नागरिकों से पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स का कम इस्तेमाल करने का निवेदन किया था। उन्होंने कहा था कि इससे देश के फॉरेन एक्सचेंज से जुड़े रिजर्व पर प्रेशर को घटाने में सहायता मिलेगी। प्रधानमंत्री मोदी ने कंपनियों से वर्क-फ्रॉम-होम, वर्चुअल मीटिंग और ऑनलाइन कॉन्फ्रेंस जैसे तराकों का इस्तेमाल करने को कहा था। इसके साथ ही उन्होंने पब्लिक ट्रांसपोर्ट, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स और कार-पूलिंग का अधिक इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित किया था। मोदी ने लोगों से गैर जरूरी विदेश यात्रा से बचने के साथ ही एक वर्ष तक गोल्ड की खरीद नहीं करने को भी कहा था। उन्होंने देश में टूरिज्म को बढ़ाने और मेड-इन इंडिया प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल को प्रायरिटी देने का भी आह्वान किया था।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक