OnePlus ने हाल ही में भारत में OnePlus Nord CE 6 लॉन्च कर दिया है, जिसका मुकाबला Motorola Edge 70 Fusion और Vivo Y400 5G से हो रहा है।
Photo Credit: OnePlus/Motorola/Vivo
OnePlus Nord CE 6 vs Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G
OnePlus ने हाल ही में भारत में OnePlus Nord CE 6 लॉन्च कर दिया है, जिसका मुकाबला Motorola Edge 70 Fusion और Vivo Y400 5G से हो रहा है। OnePlus Nord CE 6 में ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 7एस जेन 4 चिपसेट मिलता है। वहीं Motorola Edge 70 Fusion में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेनरेशन 4 प्रोसेसर दिया गया है। जबकि Vivo Y400 5G ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर से लैस है। आइए OnePlus Nord CE 6, Motorola Edge 70 Fusion और Vivo Y400 5G के बीच तुलना करके विस्तार से जानते हैं।
कीमत और स्टोरेज
OnePlus Nord CE 6 के 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये और 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपये है। जबकि Motorola Edge 70 Fusion के 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये, 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये और 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपये है। वहीं Vivo Y400 5G के 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये और 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये है।
डिस्प्ले ओर रेजोल्यूशन
OnePlus Nord CE 6 में 6.78 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2772×1272 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 3840Hz PWM डिमिंग है। जबकि Motorola Edge 70 Fusion में 6.78 इंच की क्वाड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका 1.5K रेजोल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट और पीक ब्राइटनेस 5200 निट्स तक है। वहीं Vivo Y400 5G में 6.67 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले आती है, जिसका रेजोल्यूशन 1080×2400 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स पीक ब्राइटनेस है।
प्रोसेसर
OnePlus Nord CE 6 में ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 7एस जेन 4 चिपसेट मिलता है। वहीं Motorola Edge 70 Fusion में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेनरेशन 4 प्रोसेसर दिया गया है। जबकि Vivo Y400 5G में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर आता है।
ऑपरेटिंग सिस्टम
OnePlus Nord CE 6 एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 के साथ आता है। वहीं Motorola Edge 70 Fusion एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Hello UI पर चलता है। जबकि Vivo Y400 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर काम करता है।
कैमरा सेटअप
OnePlus Nord CE 6 के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। वहीं Motorola Edge 70 Fusion के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावइड एंगल कैमरा और एक मैक्रो और एक डेप्थ सेंसर दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। जबकि Vivo Y400 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
कनेक्टिविटी ऑप्शंस
OnePlus Nord CE 6 में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी 2.0 पोर्ट मिलता है। जबकि Motorola Edge 70 Fusion में 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 6.0, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। वहीं Vivo Y400 5G में 4G, 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, ओटीजी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है।
बैटरी बैकअप
OnePlus Nord CE 6 में 8000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W सुपरVOOC फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि Motorola Edge 70 Fusion में 7,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 68W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वहीं Vivo Y400 5G में 6,000mAh की बैटरी मिलती है जो कि 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,652
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत