Lyne Startup 70, Startup 68 TWS ईयरबड्स लॉन्च, साथ में Startup 80 कार चार्जर ने भी दी दस्तक, जानें

Lyne ओरिजिनल्स ने भारत में अपनी स्टार्टअप सीरीज में विस्तार करते हुए तीन नए डिवाइस Lyne Startup 70 TWS Earbuds, Lyne Startup 68 TWS Earbuds और Lyne Startup 80 Car Charger को लॉन्च कर दिया है।

Lyne Startup 70, Startup 68 TWS ईयरबड्स लॉन्च, साथ में Startup 80 कार चार्जर ने भी दी दस्तक, जानें

Photo Credit: Lyne

Lyne Startup 70 TWS Earbuds में बैटरी 60 घंटे तक चलती है।

ख़ास बातें
  • Lyne Startup 70 TWS Earbuds की कीमत 699 रुपये है।
  • Lynne Startup 68 TWS Earbuds की कीमत 599 रुपये है।
  • Lyne Startup 80 Car Charger की कीमत 449 रुपये है।
विज्ञापन

Lyne ओरिजिनल्स ने भारत में अपनी स्टार्टअप सीरीज में विस्तार करते हुए तीन नए डिवाइस Lyne Startup 70 TWS Earbuds, Lyne Startup 68 TWS Earbuds और Lyne Startup 80 Car Charger को लॉन्च कर दिया है। Lyne Startup 70 में गेमिंग और मनोरंजन के लिए खासौतर पर तैयार किया गया डिजाइन है। यहां हम आपको Startup 70 TWS ईयरबड्स, Startup 68 TWS ईयरबड्स और Startup 80 कार चार्जर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Lyne Startup 70, Lyne Startup 68, Lyne Startup 80 Car Charger Price

Lyne Startup 70 TWS Earbuds की कीमत 699 रुपये, Lynne Startup 68 TWS Earbuds की कीमत 599 रुपये और Lyne Startup 80 Car Charger की कीमत 449 रुपये है। नए लॉन्च किए गए प्रोडक्ट अब बिक्री के लिए भारत में प्रमुख ऑफलाइन रिटेल आउटलेट्स पर उपलब्ध हैं।

Lyne Startup 70 (CoolPods 16 Pro) TWS

Lyne Startup 70 में गेमिंग और मनोरंजन के लिए खासौतर पर तैयार किया गया डिजाइन है, जिसे CoolPods 16 Pro भी कहा जाता है, इसमें 3D साउंड सपोर्ट है जो एक शानदार ऑडियो अनुभव प्रदान करता है। इसमें गेमप्ले के दौरान बेहतर सिंक्रोनाइजेशन के लिए इसमें 47ms डेडिकेटेड लो लेटेंसी मोड भी शामिल है। कनेक्टिविटी के लिए ईयरबड्स में ब्लूटूथ 5.1 का सपोर्ट मिलता है। ईयरबड्स 60 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक प्रदान करतेक हैं। नमें टाइप-C चार्जिंग पोर्ट है और ये 3 कलर ऑप्शन में उपलब्ध हैं।

Lyne Startup 68 (CoolPods 15 Pro) TWS

Lyne Startup 68  में कॉल क्लैरिटी और वायरलेस कनेक्टिविटी पर ध्यान दिया गया है। इसे CoolPods 15 Pro भी कहा जाता है। इसमें ब्लूटूथ 6.0 सपोर्ट के साथ-साथ एनवायरनमेंटल नॉइज कैंसलेशन (ENC) मिलता है। इन ईयरबड्स में क्वाड सिलिकॉन माइक्रोफोन सेटअप है जिसमें 4 माइक्रोफोन हैं। इसकी बदौलत शोरगुल वाले एरिया में भी क्लियर वायस सुनिश्चित होती है। इनमें दी गई बैटरी 60 घंटे तक का प्लेबैक प्रदान करती है। ये 3 कलर में उपलब्ध हैं।

Lyne Startup 80 (Piston 17 C) Car Charger

Lyne Startup 80 में दी गई बैटरी एक 145W कार चार्जर के जरिए चार्ज होती है। इस डिवाइस को तेजी से चार्ज करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह कई डिवाइसणों के लिए पीडी और क्यूसी मल्टी-प्रोटोकॉल फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करता है। इस चार्जरके जरिए डिवाइस को चार्ज करने के लिए एक यूएसबी पोर्ट और एक टाइप-सी पोर्ट शामिल है। इसके साथ यूएसबी से टाइप-सी केबल भी मिलती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. बिना एक्स्ट्रा चार्ज मिलेगी 500Mbps तक स्पीड, ACT Fibernet के ऑफर का ऐसे उठाएं फायदा
  2. कौन-सा Room Heater है आपके लिए बेस्ट? खरीदने से पहले जान लें 7 जरूरी बातें
  3. Infinix Xpad 30 हुआ 7200mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  4. Auto Expo 2027: भारत दिखाएगा दुनिया को अपनी ताकत, कार, बाइक से लेकर फ्यूचर मोबिलिटी तक
  5. Xiaomi का नया स्मार्ट फ्लोर लैंप लॉन्च, 16 मिलियन कलर्स और 18 लाइटिंग इफेक्ट्स के साथ इतनी है कीमत
  6. बिना ब्लेड वाला Dyson का नया फैन भारत में लॉन्च, हर सेकंड देगा 500 लीटर हवा, जानें कीमत
  7. ₹10 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन
  8. ₹15 हजार में Poco C85x 5G, Redmi A7 Pro 5G और Lava Virat V1 5G में से कौन सा रहेगा बेस्ट?
  9. Infinix XBook 14 Neo लैपटॉप, 512GB तक SSD, Intel Core प्रोसेसर के साथ कीमत करीब ₹50 हजार से शुरू
  10. सर्दियों में हीटर और गर्मियों में AC जैसा काम करेगा Dyson का नया HF1 फैन, भारत में हुआ लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »