• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की सेल्स में गिरावट, Tata Motors का पहला स्थान बरकरार

इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की सेल्स में गिरावट, Tata Motors का पहला स्थान बरकरार

इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के मार्केट में अप्रैल में VinFast ने सबसे अधिक 66 प्रतिशत से अधिक की ग्रोथ हासिल की है। वियतनाम की इस EV मेकर ने पिछले महीने 1,200 से अधिक यूनिट्स की बिक्री की है

इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की सेल्स में गिरावट, Tata Motors का पहला स्थान बरकरार

इस मार्केट में VinFast ने सबसे अधिक 66 प्रतिशत से अधिक की ग्रोथ हासिल की है

ख़ास बातें
  • देश में पिछले महीने EV की सेल्स 22,677 यूनिट्स की रही है
  • टाटा मोटर्स की EV की बिक्री में लगभग दो प्रतिशत की गिरावट हुई है
  • इस मार्केट में VinFast ने सबसे अधिक 66 प्रतिशतकी ग्रोथ हासिल की है
विज्ञापन

देश में इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स अप्रैल में लगभग 1.8 प्रतिशत घटी है। पिछले महीने EV की सेल्स 22,677 यूनिट्स की रही है। इस मार्केट में Tata Motors का 8,507 यूनिट्स की सेल्स के साथ पहला स्थान है। महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) ने लगभग 5,394 यूनिट्स की बिक्री की है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि टाटा मोटर्स की EV की बिक्री में लगभग दो प्रतिशत की गिरावट हुई है। M&M की बिक्री लगभग 4.5 प्रतिशत घटी है। इस मार्केट में MG Motor की बिक्री में लगभग 10.3 प्रतिशत की कमी हुई है। हालांकि, MG Motor की Windsor EV ने सबसे अधिक बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार की अपनी पोजिशन को बरकरार रखा है। हाल ही में इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर ने लॉन्च के बाद से 65,000 यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स की उपलब्धि हासिल की थी। कंपनी की कुल सेल्स में Windsor EV की बड़ी हिस्सेदारी है। Windsor EV की लगभग 70 प्रतिशत सेल्स नॉन-मेट्रो शहरों में हो रही है। इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर की लगभग 30 प्रतिशत सेल्स मेट्रो शहरों से मिल रही है। इससे छोटे शहरों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की डिमांड बढ़ने का संकेत मिल रहा है। इस ट्रेंड के पीछे चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार और कम रनिंग कॉस्ट जैसे प्रमुख कारण हैं। 

इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के मार्केट में अप्रैल में VinFast ने सबसे अधिक 66 प्रतिशत से अधिक की ग्रोथ हासिल की है। वियतनाम की इस EV मेकर ने पिछले महीने 1,200 से अधिक यूनिट्स की बिक्री की है। भारत में पिछले महीने VinFast ने VF MPV 7 को लॉन्च किया था। इस इलेक्ट्रिक MPV का शुरुआती प्राइस 24.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। VF MPV 7 में VinFast के EVs में मिलने वाला डिजाइन दिया गया है। इसके फ्रंट में LED DRLs हैं। इसमें ग्रिल के नए डिजाइन के साथ वर्टिकल तौर पर लगे हेडलैम्प हैं। VF MPV 7 में पुल-स्टाइल डोर हैंडल दिए गए हैं। इसके रियर में टेललाइट्स के लिए स्लिम डिजाइन और व्हीकल की चौड़ाई को कवर करने वाली लाइटिंग है। VF MPV 7 में 60.1 kWh की बैटरी है। इस मल्टी पर्पज व्हीकल (MPV) की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 517 किलोमीटर होने का दावा किया गया है। 

देश की सबसे बड़ी कार मेकर Maruti Suzuki की अप्रैल में EV की बिक्री 22 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 1,222 यूनिट्स की रही है। इस वर्ष फरवरी में कंपनी ने e Vitara को लॉन्च किया था। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के मार्केट में चीन की BYD की बिक्री लगभग चार प्रतिशत बढ़कर 467 यूनिट्स की रही है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. TV पर आएगी आपकी तस्वीर, AI बनाएगा आपकी कहानी! Google के पेटेंट में दिखा नया आइडिया
  2. ₹2,099 में स्पीकर, वायरलेस चार्जर और अलार्म क्लॉक एक साथ, Portronics का 4-in-1 गैजेट लॉन्च
  3. कार कंपनियां 1 दिसंबर से बढ़ा देंगी कीमत, खरीदने के लिए 5 दिन का समय
  4. Tata Cars Price Hike: दिसंबर से महंगी होंगी टाटा की कारें, EV भी होंगी महंगी, जानें नई कीमतें
  5. HONOR Magic9 Pro Max लॉन्च: एंड्रॉयड फोन से iOS में भी होगी फाइल ट्रांसफर, 200 मेगापिक्सल कैमरा, 8800mAh बैटरी
  6. Motorola Edge 70 Neo vs Redmi Note 17 Pro 5G vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार में कौन सा है बेस्ट
  7. ₹11 हजार से सस्ता मिल रहा 5000mAh बैटरी, 32 मेगापिक्सल कैमरा वाला 5G स्मार्टफोन, जल्द करें लिमिटेड है डील
  8. Ultraviolette ने शुरू की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी
  9. Nvidia में Jensen Huang की वापसी के लिए ट्रंप ने डाला था प्रेशर!
  10. 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ स्लिम फोन Huawei Mate 90 Air हुआ लॉन्च, जानें डिटेल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »