इस स्मार्टफोन में 6.89 इंच 2K LTPO फ्लैट डिस्प्ले या 6.78 इंच 1.5K LTPO डिस्प्ले हो सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9600 Pro दिया जा सकता है
यह एक सांकेतिक इमेज है
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo की नई सीरीज को अगले कुछ महीनों में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें तीन मॉडल - Oppo Find X10, Oppo Find X10 Pro और Oppo Find X10 Pro Max शामिल हो सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है।
माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया है कि आगामी सीरीज के Oppo Find X10 Pro Max में कैमरा के लिहाज से बड़े अपग्रेड हो सकते हैं। इस स्मार्टफोन की टेस्टिंग 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ की जा रही है। Oppo Find X10 Pro Max की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 200 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। हालांकि, इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का कैमरा भी दिया जा सकता है।
आगामी स्मार्टफोन के लिए कंपनी कई डिस्प्ले और कैमरा कन्फिग्रेशंस पर विचार कर रही है। Oppo Find X10 Pro Max में 6.89 इंच 2K LTPO फ्लैट डिस्प्ले या 6.78 इंच 1.5K LTPO डिस्प्ले हो सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9600 Pro दिया जा सकता है। इसी टिप्सटर ने इस सीरीज के Oppo Find X10 की कैमरा यूनिट की डिटेल्स का भी खुलासा किया था। इस स्मार्टफोन के इंजीनियरिंग प्रोटोटाइप की 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ टेस्टिंग की जा रही है। Oppo Find X10 के एक वर्जन में 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा इस्तेमाल किया गया है, जबकि एक अन्य प्रोटोटाइप की टेस्टिंग 64 मेगापिक्सल के पेरिस्कोप कैमरा के साथ हो रही है। इस स्मार्टफोन का 200 मेगापिक्सल का कैमरा Samsung HP5 पर बेस्ड है। Oppo Find X10 के 64 मेगापिक्सल के कैमरा वाले वर्जन की टेस्टिंग नए सेंसर के साथ की जा रही है।
आगामी स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा या 200 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा हो सकता है। Oppo Find X10 में आगामी MediaTek Dimensity 9 सीरीज का चिपसेट दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 8,000 mAh की बैटरी हो सकती है। Oppo Find X9 की 7,025 mAh की बैटरी 80 W वायर्ड और 50 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हाल ही में चीन में Oppo Find X9 Ultra को लॉन्च किया गया था। डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 6.82 इंच QHD+ (1,440 x 3,168 पिक्सल्स) फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले 1,800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,805
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Samsung का नया AC लॉन्च, कीमत Kia Seltos से भी ज्यादा, जानें आखिर क्या है खास
boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक