Tata Motors ने लॉन्च किए Curvv.ev के दो नए वेरिएंट्स, जानें प्राइस, रेंज

इस इलेक्ट्रिक SUV का Accomplished X 55 वेरिएंट कम्फर्ट के साथ ही जरूरी फीचर्स उपलब्ध कराता है। इसमें पैनोरैमिक सनरूफ, इंफोटेनमेंट और इंस्ट्रूमेंटेशन के लिए डुअल डिजिटल स्क्रीन, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay जैसे फीचर्स हैं

Tata Motors ने लॉन्च किए Curvv.ev के दो नए वेरिएंट्स, जानें प्राइस, रेंज

इस इलेक्ट्रिक SUV की ARAI सर्टिफाइड रेंज लगभग 502 किलोमीटर की है

ख़ास बातें
  • Curvv.ev की नई सीरीज के डिजाइन में SUV को कूपे के साथ जोड़ा गया है
  • इस इलेक्ट्रिक SUV की ARAI सर्टिफाइड रेंज लगभग 502 किलोमीटर की है
  • Curvv.ev की नई सीरीज में बैटरी पर 15 वर्ष तक की वॉरंटी दी जा रही है
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली Tata Motors ने  Curvv.ev की SeriesX रेंज को लॉन्च किया है। इस रेंज में दो वेरिएंट - Accomplished X 55 और Empowered X 55 शामिल हैं। Curvv.ev की नई सीरीज का शुरुआती प्राइस 16.99 लाख रुपये का है। 

Curvv.ev की नई सीरीज के डिजाइन में SUV को कूपे के साथ जोड़ा गया है। इसमें 55 Kwh की बैटरी दी गई है। यह 167 hp की पावर और 215 Nm का टॉर्क जेनरेट करती है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस इलेक्ट्रिक SUV की ARAI सर्टिफाइड रेंज लगभग 502 किलोमीटर की है। टाटा मोटर्स का दावा है कि वास्तविक स्थितियों में यह रेंज लगभग 400 किलोमीटर की है। Curvv.ev की नई सीरीज में बैटरी पर 15 वर्ष तक की वॉरंटी दी जा रही है। इस इलेक्ट्रिक SUV का Accomplished X 55 वेरिएंट कम्फर्ट के साथ ही जरूरी फीचर्स उपलब्ध कराता है। इसमें पैनोरैमिक सनरूफ, इंफोटेनमेंट और इंस्ट्रूमेंटेशन के लिए डुअल डिजिटल स्क्रीन, वायरलेस Android Auto, Apple CarPlay और सिक्योरिटी के लिए 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स हैं। इसके केबिन में वेंटिलेटेड सीट्स और लेदरेट अपहोलस्ट्री दी गई है। 

इस इलेक्ट्रिक SUV के Empowered X 55 वेरिएंट में अधिक प्रीमियम एक्सपीरिएंस मिलता है। इसमें बड़ी टचस्क्रीन के साथ इंफोटेनमेंट सिस्टम, पावर्ड ड्राइवर सीट, JBL का नौ स्पीकर वाला साउंड सिस्टम और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स दी गई हैं। इसके अलावा सिक्योरिटी के लिए Level 2 ADAS दिया गया है। 

पिछले महीने EV के मार्केट में Tata Motors का 8,507 यूनिट्स की सेल्स के साथ पहला स्थान है। हाल ही में टाटा मोटर्स ने अपनी Harrier EV का नया वेरिएंट लॉन्च किया था। हैरियर EV के नए Fearless+ QWD 75 वेरिएंट का प्राइस 26.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इस इलेक्ट्रिक SUV को को टाटा मोटर्स के Acti.ev+ आर्किटेक्चर पर बनाया गया है। यह 504 Nm का टॉर्क जेनरेट कर सकती है। कंपनी का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक SUV की स्पीड 6.3 सेकेंड्स में 0 से 100 kmph पर पहुंच सकती है। Harrier EV के डुअल मोटर क्वाड व्हील ड्राइव सेटअप में छह टेरेन मोड दिए गए हैं। इस इलेक्ट्रिक SUV में 75 kWh का बैटरी पैक है। इसकी MIDC रेंज लगभग 627 किलोमीटर और वास्तविक स्थितियों में अधिकतम रेंज 500 किलोमीटर से अधिक की है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  2. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  6. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  8. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  9. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  10. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »