Samsung का सर्टिफाइड री-न्यूड प्रोग्राम प्रीमियम टेक्नोलॉजी को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक सस्ते दामों पर पहुंचाना चाहता है।
Photo Credit: Samsung
Samsung सस्ते दामों पर रिफर्बिश्ड फोन उपलब्ध करवा रहा है।
Samsung ने भारत में अपने सर्टिफाइड री-न्यूड प्रोग्राम की शुरुआत कर दी है। इस प्रोग्राम के तहत कंपनी प्रीमियम गैलेक्सी स्मार्टफोन्स को सस्ते में उपलब्ध करवा रही है, जिसमें क्वालिटी, परफॉर्मेंस और वैल्यू को किफायती दामों पर उपलब्ध करवाया जा रहा है। यह प्रोग्राम रिफर्बिश्ड गैलेक्सी फोन को ग्राहकों को कम कीमतों पर उपलब्ध करवाता है, जिसमें फ्लैगशिप और मिड-रेंज मॉडल शामिल हैं। इसके साथ ही सैमसंग का भरोसा, सिक्योरिटी और यूजर्स एक्सपीरियंस को बेहतर किया जाता है। यहां हम आपको सैमसंग के सर्टिफाइड री-न्यूड प्रोग्राम के तहत मिलने वाले गैलेक्सी स्मार्टफोन्स के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Samsung का सर्टिफाइड री-न्यूड प्रोग्राम प्रीमियम टेक्नोलॉजी को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक सस्ते दामों पर पहुंचाना चाहता है। कंपनी रिफर्बिश्ड गैलेक्सी स्मार्टफोन पर 1 साल की कंपनी वारंटी प्रदान कर रही है। इस प्रोग्राम के जरिए फ्लैगशिप और मिड-रेंज गैलेक्सी डिवाइस कम कीमतों पर उपलब्ध करवाया जा रहा है। कंपनी असली पार्ट्स के साथ रिफर्बिश्ड फोन को कंपनी द्वारा डाटा रीसेट और सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ उपलब्ध करवा रही है। कंपनी ने कहा कि प्रत्येक सर्टिफाइड री-न्यूड स्मार्टफोन में चार्जिंग केबल, इजेक्टर पिन और यूजर मैनुअल समेत सभी एक्सेसरीज साथ दी जाएंगी।
Samsung Galaxy S25 के 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 58,749 रुपये है। वहीं Samsung Galaxy S25 Ultra के 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 97,499 रुपये है। जबकि Samsung Galaxy A56 5G के 12GB RAM स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 32,749 रुपये है। इसके अलावा Samsung Galaxy A56 5G के 8GB RAM स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,499 रुपये है। वहीं Samsung Galaxy A36 5G के 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 23,249 रुपये है। और Samsung Galaxy A36 5G के 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,499 रुपये है। Samsung सर्टिफाइड री-न्यूड गैलेक्सी स्मार्टफोन बिक्री के लिए Samsung की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!