TVS ने आज भारतीय बाजार में अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर पोर्टफोलियो में विस्तार करते हुए नया TVS iQube S 4.7kWh लॉन्च कर दिया है।
Photo Credit: TVS
TVS iQube S 4.7kWh में बड़ी 4.7 kWh की बैटरी है।
TVS ने आज भारतीय बाजार में अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर पोर्टफोलियो में विस्तार करते हुए नया TVS iQube S 4.7kWh लॉन्च कर दिया है। कंपनी इस अपडेट के साथ सिटी राइडर्स को बेहतर रेंज और फीचर्स प्रदान करना चाहती है। 4.7 kWh वेरिएंट के लॉन्च के साथ कंपनी ने रेंज, फीचर्स और स्टाइल में ज्यादा ऑप्शन प्रदान करने के लिए कदम पर जोर दिया है। यहां हम आपको TVS iQube S 4.7kWh के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
कीमत की बात की जाए तो TVS iQube S 4.7kWh की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 1,37,142 रुपये (सब्सिडी समेत) है। iQube रेंज के भारत के 1,000 से ज्यादा शहरों और 3,300 डीलरों पर उपलब्ध है।
TVS iQube S 4.7kWh में बड़ी 4.7 kWh की बैटरी दी गई है। यह नया स्कूटर IDC सर्टिफाइड 175 किमी की रेंज प्रदान करता है। iQube S में BLDC हब-माउंटेड मोटर दी गई है जो कि 6bhp की पावर और 140Nm का टॉर्क जनरेट करती है। यह ईवी सिर्फ 4.3 सेकंड में 0-40 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकता है। वहीं इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 82 किमी प्रति घंटा है। iQube S 4.7kWh में रिवर्स मोड भी दिया गया है। यह 0-80 प्रतिशत चार्ज होने में लगभग 4 घंटे का समय लेता है, जिससे यह सिटी में इस्तेमाल करने के लिए बेहतर विकल्प बन जाता है।
इस स्कूटर में ट्यूबलर फ्रेम, टेलीस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन, एडजस्टेबल ट्विन रियर शॉक एब्जॉर्बर, 220 मिमी फ्रंट डिस्क और 130 मिमी रियर ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। डाइमेंशन की बात करें तो स्कूटर का ग्राउंड क्लीयरेंस 157 मिमी और सीट की ऊंचाई 770 मिमी और वजन 128.8 किलोग्राम है। डिजाइन के लिहाज से टीवीएस ने नए ड्यूल टोन कलर ऑप्शन पेश किए हैं, जिसमें मैग्निफिसेंस पर्पल बेज, हार्लेक्विन ब्लू बेज और टाइटेनियम ग्रे मैट शामिल हैं। अन्य फीचर्स में 7 इंच का TFT डिस्प्ले, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, इनकमिंग कॉल अलर्ट और यूएसबी टार्जिंग सपोर्ट शामिल है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,949
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Tecno Camon 60 Pro 5G और Infinix Smart 30e 5G जल्द हो सकते हैं लॉन्च, EEC पर लिस्टिंग
Xiaomi 18T लॉन्च से पहले 200MP कैमरा, OLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स हुए लीक!
Rogbid VitalRing हुई लॉन्च, 10 दिन बैटरी लाइफ, ECG फीचर के साथ दिल का रखेगी खास ध्यान!
Redmi K100 Ultra लॉन्च हो सकता है 10,000mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ!