• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Tesla को मार्केट में बड़ी ताकत बनाने वाले 2 EV मॉडल्स की बंद हुई मैन्युफैक्चरिंग

Tesla को मार्केट में बड़ी ताकत बनाने वाले 2 EV मॉडल्स की बंद हुई मैन्युफैक्चरिंग

पिछले कुछ वर्षों में टेस्ला की बिक्री में मॉडल S और X की हिस्सेदारी घट रही थी। कंपनी के लिए वॉल्यूम बढ़ाने में मॉडल 3 और मॉडल Y का बड़ा योगदान है

Tesla को मार्केट में बड़ी ताकत बनाने वाले 2 EV मॉडल्स की बंद हुई मैन्युफैक्चरिंग

पिछले कुछ वर्षों में टेस्ला की बिक्री में मॉडल S और X की हिस्सेदारी घटी थी

ख़ास बातें
  • टेस्ला के लिए मॉडल S बड़ी संख्या में बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार रही थी
  • कंपनी ने मॉडल X को अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV के तौर पर पेश किया था
  • भारत में पिछले वर्ष टेस्ला ने मॉडल Y के साथ बिजनेस की शुरुआत की थी
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के इंटरनेशनल मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली Tesla ने अपने दो EV मॉडल्स की मैन्युफैक्चरिंग को बंद कर दिया है। इन दोनों EV मॉडल्स ने टेस्ला की साख को मजबूत करने के साथ ही इस सेगमेंट में कस्टमर्स की दिलचस्पी को बढ़ाने में भी योगदान दिया था। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी को इस मार्केट में मजबूत स्थिति में पहुंचाने वाले Model S और  Model X की मैन्युफैक्चिंग अमेरिका में कंपनी की Fremont की फैक्टरी में की जा रही थी। बिलिनेयर Elon Musk की टेस्ला के लिए मॉडल S बड़ी संख्या में बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार रही थी। कंपनी ने मॉडल X को पहली इलेक्ट्रिक SUV के तौर पर पेश किया था।टेस्ला ने मॉडल S और मॉडल X की कई वर्षों तक मैन्युफैक्चरिंग की है। इन दोनों EV मॉडल्स के मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेसर, बैटरी टेक्नोलॉजी और फीचर्स में सुधार भी किया गया था। कंपनी ने इनके लिए नए सॉफ्टवेयर के साथ ही ड्राइवर-असिस्टेंस टेक्नोलॉजी को भी उपलब्ध कराया था। 

इस वर्ष की शुरुआत में टेस्ला के रिजल्ट्स की घोषणा के दौरान मस्क ने इन दोनों EV मॉडल्स को बंद करने का संकेत दिया था। उन्होंने कहा था, "मॉडल S और X को सम्मान के साथ बंद किया जाएगा। हम ऑटोनॉमी की ओर बढ़ रहे हैं। अगर आप मॉडल S और X को खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए ऑर्डर दे सकते हैं। अगली तिमाही में इन दोनों मॉडल्स की मैन्युफैक्चरिंग बंद की जा सकती है।" पिछले कुछ वर्षों में टेस्ला की बिक्री में मॉडल S और X की हिस्सेदारी घट है। कंपनी के लिए वॉल्यूम बढ़ाने में मॉडल 3 और मॉडल Y का बड़ा योगदान है। 

भारत में पिछले वर्ष टेस्ला ने मॉडल Y के साथ बिजनेस की शुरुआत की थी। हालांकि, कंपनी की बिक्री अनुमान से कम रही है। देश में Model Y के दो वेरिएंट्स - रियर व्हील ड्राइव और लॉन्ग-रेंज रियर व्हील ड्राइव को उपलब्ध कराया गया है। मॉडल Y का शुरुआती प्राइस 59.89 लाख रुपये का है। इसके लॉन्ग-रेंज रियर व्हील ड्राइव वेरिएंट का प्राइस 67.89 लाख रुपये है। इंटरनेशनल मार्केट में मॉडल Y का ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) वेरिएंट भी उपलब्ध है। इस इलेक्ट्रिक SUV के रियर-व्हील ड्राइव वेरिएंट की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 500 किलोमीटर की है। यह 5.9 सेकेंड्स में 0 से 100 km/h की स्पीड तक जा सकती है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »