SanDisk और Crayola ने नई USB-C Flash Drive लॉन्च की है। यह क्रेयॉन जैसे डिजाइन, 256GB तक स्टोरेज और USB 3.2 Gen 1 सपोर्ट के साथ आती है।
Photo Credit: SanDisk
SanDisk Crayola USB-C Flash Drive को क्रेयॉन जैसे डिजाइन में लॉन्च किया गया है
SanDisk और Crayola ने मिलकर नई SanDisk Crayola USB-C Flash Drive लॉन्च की है। कंपनी का कहना है कि यह दुनिया की पहली ऑफिशियली लाइसेंस्ड Crayola USB फ्लैश ड्राइव है। इसे खास क्रेयॉन जैसे डिजाइन में पेश किया गया है और यह स्कूलवर्क, फोटो, गेम्स और दूसरे डिजिटल फाइल्स स्टोर करने के लिए बनाई गई है। फ्लैश ड्राइव USB Type-C कनेक्टिविटी के साथ आती है और इसमें 256GB तक स्टोरेज मिलता है।
SanDisk Crayola USB-C Flash Drive को भारत में 64GB, 128GB और 256GB स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत Rs. 2,769 रखी गई है। 128GB मॉडल की कीमत Rs. 3,939 है, जबकि 256GB वेरिएंट को Rs. 6,029 में लिस्ट किया गया है। यह फ्लैश ड्राइव Amazon.in पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। SanDisk इस USB-C Flash Drive के साथ 5 साल की लिमिटेड वारंटी भी दे रही है।
नई USB-C Flash Drive को Crayola थीम वाले डिजाइन के साथ पेश किया गया है। कंपनी ने इसे Mango Tango, Cerulean Blue, Electric Lime और Vivid Violet कलर ऑप्शन्स में लॉन्च किया है। हालांकि Vivid Violet कलर फिलहाल जनवरी 2026 तक केवल Walmart North America एक्सक्लूसिव रहेगा।
SanDisk की यह फ्लैश ड्राइव USB Type-C सपोर्ट के साथ आती है, जिससे इसे टैबलेट्स, लैपटॉप्स और PCs के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। कंपनी के मुताबिक डेस्कटॉप से कनेक्ट करने पर Files ऐप में Crayola आइकन दिखाई देता है, जिससे ड्राइव को जल्दी पहचानने में आसानी होती है।
फ्लैश ड्राइव USB 3.2 Gen 1 इंटरफेस सपोर्ट करती है और इसमें 300 MB/s तक की रीड स्पीड मिलती है। कंपनी का कहना है कि इसका हल्का डिजाइन इसे आसानी से कैरी करने लायक बनाता है।
SanDisk Crayola USB-C Flash Drive में SanDisk Memory Zone ऐप सपोर्ट भी दिया गया है। इसकी मदद से यूजर्स Windows PC, Mac और टैबलेट्स के बीच फाइल बैकअप, ट्रांसफर और ऑर्गेनाइजेशन कर सकते हैं।
कंपनी हर यूनिट के साथ Crayola Create & Play ऐप का 3 महीने का सब्सक्रिप्शन भी दे रही है। इसके साथ Thinking Sheets फीचर भी मिलेगा, जिसमें क्रिएटिविटी और लर्निंग से जुड़ी इंटरैक्टिव एक्टिविटीज शामिल हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,150
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे