• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Ather की बड़ी कामयाबी, 5 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की मैन्युफैक्चरिंग   

Ather की बड़ी कामयाबी, 5 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की मैन्युफैक्चरिंग   

पिछले महीने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में कंपनी ने ओला इलेक्ट्रिक को पीछे छोड़कर तीसरा स्थान हासिल किया है

Ather की बड़ी कामयाबी, 5 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की मैन्युफैक्चरिंग   

पिछले महीने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर के मार्केट में कंपनी ने ओला इलेक्ट्रिक को पीछे छोड़कर तीसरा स्थान हासिल किया है

ख़ास बातें
  • कंपनी की सेल्स में इसके फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर Rizta का बड़ा योगदान है
  • Ather Energy के पास तमिलनाडु के होसुर में दो मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं
  • हाल ही में कंपनी की स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग हुई है
विज्ञापन

बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Ather Energy ने पांच लाख इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की मैन्युफैक्चरिंग की है। कंपनी की सेल्स बढ़ाने में इसके फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर Rizta का बड़ा योगदान है। पिछले वर्ष कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च किया था। Ather Energy ने उत्तर और मध्य भारत में अपनी मौजूदगी को बढ़ाया है।  

कंपनी के को-फाउंडर, Swapnil Jain ने कहा, "Ather के लिए पांच लाख इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की मैन्युफैक्चरिंग को पार करना एक बड़ी उपलब्धि है। यह वर्षों की फोकस्ड इंजीनियरिंग, कड़ी टेस्टिंग और मैन्युफैक्चरिंग के प्रत्येक चरण पर क्वालिटी पर जोर देने को प्रदर्शित करता है। Ather ने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का एक मजबूत पोर्टफोलियो बनाया है। Rizta ने लॉन्च के केवल एक वर्ष के अंदर कंपनी की ग्रोथ में बड़ी योगदान दिया है। कंपनी की कुल मैन्युफैक्चरिंग में Rizta की हिस्सेदारी एक-तिहाई से अधिक की है।" 

Ather Energy के पास तमिलनाडु के होसुर में दो मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं। इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बढ़ती डिमांड को पूरा करने के लिए महाराष्ट्र में छत्रपति संभाजीनगर के बिडकिन में कंपनी तीसरी फैक्टरी लगा रही है। पिछले महीने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में कंपनी ने ओला इलेक्ट्रिक को पीछे छोड़कर तीसरा स्थान हासिल किया है। हाल ही में स्टॉक मार्केट पर लिस्टिंग कराने वाली Ather Energy ने 18,109 यूनिट्स की बिक्री की है और इसकी बाजार हिस्सेदारी लगभग 17.40 प्रतिशत की है। 

ओला इलेक्ट्रिक ने सितंबर में 13,371 यूनिट्स बेची हैं। सितंबर में TVS Motor ने इस मार्केट में अपना पहला स्थान बरकरार रखा है। इस सेगमेंट में TVS Motor की हिस्सेदारी 21.6 प्रतिशत की है। Vahan पोर्टल के डेटा के अनुसार, पिछले महीने TVS Motor ने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के 22,481 रजिस्ट्रेशन दर्ज किए हैं। हालांकि, यह महीना-दर-महीना आधार पर लगभग 7.41 प्रतिशत की गिरावट है। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में सितंबर में कुल 1,04,056 यूनिट्स के रजिस्ट्रेशन हुए हैं। Bajaj Auto ने 19,519 यूनिट्स के रजिस्ट्रेशंस के साथ इस सेगमेंट में दूसरा स्थान दोबारा हासिल किया है। Ather Energy के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के पोर्टफोलियो में 450S, 450X, 450 Apex और Rizta शामिल हैं। कंपनी के फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर के दो वेरिएंट्स - Rizta S और Rizta Z हैं। इसमें अन्य इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की तुलना में लंबी और चौड़ी सीट है। Rizta S में 2.9 kWh की बैटरी मिलती है। इसकी रेंज लगभग 105 किलोमीटर की है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  4. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  5. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  8. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  9. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  10. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »