Xiaomi QLED TV X Pro 75 की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, फीचर्स

इस QLED TV का सीमित अवधि के लिए शुरुआती ऑफर के तौर पर प्राइस 69,999 रुपये का है। इस पर कस्टमर्स को 5,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिल सकता है, जिससे इस TV का प्राइस घटकर 64,999 रुपये का हो जाएगा

Xiaomi QLED TV X Pro 75 की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, फीचर्स

Photo Credit: Xiaomi

इस TV का सीमित अवधि के लिए शुरुआती ऑफर के तौर पर प्राइस 69,999 रुपये का है

ख़ास बातें
  • इस TV का सीमित अवधि के लिए प्राइस 69,999 रुपये का है
  • इसमें क्वाड-कोर A55 प्रोसेसर और 32 GB की इंटरनल स्टोरेज है
  • यह Google Voice Assistant को सपोर्ट करता है
विज्ञापन

चाइनीज कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मेकर Xiaomi के नए  QLED TV की भारत में शुक्रवार से बिक्री शुरू हो गई है। इस महीने की शुरुआत में यह टेलीविजन लॉन्च हुआ था। Xiaomi QLED TV X Pro 75 में 75 इंच 4K Ultra HD डिस्प्ले HDR10+ और Dolby Vision के लिए सपोर्ट के साथ है। इसमें 34 W स्पीकर Dolby Audio और  DTS के लिए सपोर्ट के साथ दिए गए हैं। 

Xiaomi QLED TV X Pro 75 का प्राइस

इस  QLED TV का सीमित अवधि के लिए शुरुआती ऑफर के तौर पर प्राइस 69,999 रुपये का है। इस पर कस्टमर्स को 5,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिल सकता है, जिससे इस TV का प्राइस घटकर 64,999 रुपये का हो जाएगा। इसकी बिक्री Xiaomi की वेबसाइट, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon और Flipkart के अलावा चुनिंदा ऑथराइज्ड रिटेल आउटलेट्स के जरिए की जा रही है। 

Xiaomi QLED TV X Pro 75 के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स 

इस स्मार्ट टेलीविजन में 75 इंच QLED पैनल 4K Ultra HD रिजॉल्यूशन (3,840 × 2,160 पिक्सल्स) के साथ है। यह बेहतर कॉन्ट्रास्ट और कलर आउटपुट के लिए Dolby Vision और HDR10+ को सपोर्ट करता है। इस TV में बेजेल-लेस डिजाइन है। इसमें अधिक स्पीड वाले कंटेंट में ब्लर को न्यूनतम करने के लिए Dual Line Gate (DLG) और  Motion Estimation and Motion Compensation ((MEMC) टेक्नोलॉजी दी गई है। यह गेमिंग कंसोल के लिए Auto Low Latency Mode (ALLM) को भी सपोर्ट करता है। Xiaomi QLED TV X Pro 75 में क्वाड-कोर A55 प्रोसेसर और 32 GB की इंटरनल स्टोरेज है। यह 34 W बॉक्स स्पीकर सिस्टम के साथ है। इसके स्पीकर्स  Dolby Audio, DTS X, and DTS Virtual: X. Xiaomi Sound को सपोर्ट करते हैं। यह कम्पैटिबल साउंड सिस्टम के साथ कनेक्ट करने पर Dolby Atmos को भी सपोर्ट करता है। 

इसमें QLED TV में कनेक्टिविटी के लिए AirPlay 2, डुअल-बैंड Wi-Fi और Bluetooth के अलावा तीन HDMI पोर्ट, दो USB पोर्ट, Ethernet, एंटीन और ईयरफोन पोर्ट के विकल्प हैं। Xiaomi QLED TV X Pro 75 में PatchWall इंटरफेस दिया गया है। इसमें पेरेंटल कंट्रोल्स के साथ किड्स मोड और Language Universe जैसे फीचर्स हैं। यह Google Voice Assistant को सपोर्ट करता है। इसमें Xiaomi TV+ के साथ फ्री लाइव TV चैनल्स के लिए एक्सेस भी उपलब्ध है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C81 vs Redmi A7 vs Realme Narzo 70x 5G: खरीदने से पहले देखें कौन सा है बेस्ट
  2. Motorola Razr 70 सीरीज में मिल सकते हैं 2 कलर्स के ऑप्शन, टेक्सचर्ड फिनिश
  3. GoBoult ने भारत में लॉन्च किए 5 पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर मॉडल्स, कीमत ₹699 से शुरू
  4. Hyundai ने भारत में लॉन्च की नई Ioniq 5, सिंगल चार्ज में 690 किलोमीटर की रेंज
  5. OnePlus Ace 6 Ultra हुआ लॉन्च, 8,600mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Apple का इस वर्ष फोल्डेबल आईफोन के साथ टचस्क्रीन MacBook लॉन्च करने का प्लान
  7. Upcoming Smartphones In India (May 2026): OnePlus से Vivo तक, मई में आ रहे हैं ये 6 स्मार्टफोन
  8. Elon Musk ला रहे हैं X Money सुपर ऐप! GPay, Apple Pay, Amazon Pay के लिए खतरे की घंटी?
  9. iQOO Neo 10 नए कलर वेरिएंट में हो रहा 30 अप्रैल को लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. 7,600mAh की बैटरी के साथ इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च हुआ Redmi Pad 2 9.7, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »